Media24Media.com: 8 दिसंबर को भारत बंद, जानिए किसे मिलेगी छूट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

8 दिसंबर को भारत बंद, जानिए किसे मिलेगी छूट

Document Thumbnail

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसानों के समर्थन में पूरे देश में विपक्ष एकजुट हो गया है। किसानों को मनाने के लिए सरकार ने कई बार किसानों से बातचीत भी की, लेकिन नतीजा शून्य ही रहा। ऐसे में नाराज किसानों ने अब भारत बंद का आह्वान किया है। किसान 8 दिसंबर यानि कल भारत बंद (Bharat Band News Update) करेंगे. इनके समर्थन में कांग्रेस समेत कई विपक्षीय दल आ गए हैं।





भारत के कृषि कानूनों को लेकर लंदन में प्रदर्शन, मेट्रोपोलिटन पुलिस ने किया कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार





केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए देशव्यापी परामर्श जारी किया है। इसमें सरकार ने कहा है कि बंद के दौरान सुरक्षा कड़ी की जाए और शांति सुनिश्चित की जाए।





हरियाणा और पंजाब के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु के किसानों ने भी बंद का समर्थन किया है। 10 ट्रेड यूनियन भी भारत बंद के समर्थन में आ गई हैं।





जिसका हो रहा विरोध, जानिए क्या है वह ‘कृषि कानून’





11 बजे से लेकर तीन बजे के बीच रहेगा भारत बंद रहेगा। इसलिए दफ्तर जाने वाले 11 बजे से पहले घर से निकलें और चार बजे के बाद अपने दफ्तरों से घर जाएं।





इन सेवाओं पर लगेगी रोक-





  • तीन राज्यों हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में सभी मंडियां बंद रहेंगी। 
  • सुबह आठ बजे से लेकर शाम तीन बजे तक चक्का जाम रहेगा।
  • यातायात सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। बस और रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
  • आवश्यक चीजों जैसे दूध, फल और सब्जी पर रोक रहेगी। 




इन सेवाओं को मिलेगी बंद से छूट-





  • एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी (Bharat Band News Update)
  • मेडिकल स्टोर खोले जा सकते हैं
  • अस्पताल सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे
  • शादियों पर कोई पाबंदी नहीं





Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.