Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आज का राशिफल- इन राशियों को मिलेगा अपने काम में सफलता, इन्हें होगा आर्थिक लाभ


दैनिक राशिफल (Horoscope 20 December 2020)





हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है और उसी के अनुसार उसके जीवन में परिवर्तन होते रहते है। ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन (Horoscope 20 December 2020) आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं





मेष राशि (Aries)





इस माह इतना अनुकूल समय न मिला है और न ही आपको शेष दिनों में मिलेगा। प्रत्येक कार्य आपके अनुकूल होगा।महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। नए अवसर प्राप्त होंगे ।नई योजना भी प्रारंभ हो सकती है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में विशेष सफलता के योग हैं। व्यापार में आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। रोजगार में स्थिति आपके अनुकूल ही रहेगी। पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य आदि में सुधार या सुख प्राप्त होंगे। विद्या के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता मिलने की संभावना है।





महिला ने खुद को लगायी आग, 4 दिन तक लाश की पूजा करता रहा परिवार





वृष राशि (Taurus)





माह की सर्वश्रेष्ठ अवधि का सर्वाधिक बिना समय का अपव्यय कर अधिकतम उपयोग प्रयोग करिए, जिस कार्य को भी प्रारंभ करेंगे ,उसकी पूर्णता सुनिश्चित समझिए ,फिर आने वाले कई दिन तक निर्णय या कार्य श्री गणेश के लिए सर्वोत्तम समय नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोचो हुए कार्य होंगे। पद प्रतिष्ठा के अच्छे-अच्छे योग हैं। प्रशंसा और उच्च स्तर की सफलता की संभावना है। नए कार्य करने के लिए इससे अच्छा समय आने वाले समय में नहीं आएगा।





मिथुन राशि (Gemini)





भाग्य और संतान सुख बाधा, विघ्न ,कष्ट,स्वागत करने को आतुर हैं। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखिए, आपके प्रयासों को सफलता के पंख लगने ही वाले हैं। आकस्मिक रोग प्रज्ञा संतान के कारण व्यस्तता या व्यय बढ़ेगा। विद्या के क्षेत्र में सफल होंगे ।भाग्य विशेष अनुकूल नहीं है। व्यवसाय में अधिक लाभ की संभावना नहीं है। कोई नया कार्य हाथ में न लें।





कर्क राशि (Cancer)





प्रत्येक दृष्टि से बाधक समय को शांति पूर्वक निकालिए। किसी भी प्रकार के जोखिम या निर्णय का परामर्श नहीं दिया जा सकता ।शारीरिक कष्ट,यात्रा और वाहन से कष्ट संभव है। खाने पीने में विशेष ध्यान दें। मानसिक और शारीरिक पीड़ा के योग हैं। धैर्य रखकर प्रत्येक स्थिति को सूझबूझ के साथ निपटारा करने का प्रयास करना ही हितकरी होगा।





एक किलर ने किया दावा, गैंग ऑफ वॉसेपुर ने चोरी किया उसका ब्रस्ट फायर





सिंह राशि (Leo)





आर्थिक दृष्टि से आज का दिन उत्तम है। पारिवारिक सुख रहेगा। वाहन सुख उत्तम है। आपकी प्रशंसा और ख्याति की अच्छी संभावनाएं हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन लाभ की अच्छी स्थिति रहेगी। सुख सुविधाएं और आराम भरपूर मिलेंगे। दिन मंगलमय व्यतीत होगा।





कन्या राशि (Virgo)





कार्य समय पर पूर्ण होंगे । धन की दृष्टि से उत्तम दिन है। रुका धन या लंबित कार्य पूर्ण होने के योग हैं । दांपत्य सुख उत्तम रहेगा।प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। विवाद और यात्रा से बचे। प्रशासनिक वर्ग के लिए उत्तम दिन है। कार्य की प्रगति से संतोष और प्रसन्नता प्राप्त होगी। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए अच्छा दिन है। उदर कष्ट संभव है। रोजगार,व्यवसाय में आशा के अनुरूप सफलता की प्रबल संभावनाएं है। शत्रु वर्ग के खिलाफ सफलता का उत्तम अवसर है। विवादास्पद मामलों में प्रयासों के सुपरिणाम अवश्य ही मिलेंगे।





तुला राशि (Libra)





यात्रा में सावधानी बरतें। किसी को कोई सुझाव या परामर्श देने से बचें। किसी भी क्षेत्र में भाग्य सहायक होगा इसकी संभावना बहुत कम है। आवश्यक कामों पर ही ध्यान देना अच्छा रहेगा।





वृश्चिक राशि (Scorpio)





विरोधियों और लंबित कार्य में सफलता मिलेगी।शारीरिक मानसिक कम से कम सक्रिय रहे। पूर्ण मनोयोग , धैर्य, शांति और भावनाओं पर नियंत्रण रखिए। सक्रियता , विनियोजन,विपणन ,लेन-देन ,महत्वपूर्ण कार्य लंबित / स्थगित, रखना ही श्रेयष्कर होगा। विवाद और झगड़े से दूर रहना लाभदायक रहेगा। सामान्य रूप से किसी भी प्रकार के सुख की कोई विशेष संभावना नहीं है। जल से संबंधित कष्ट उत्पन्न हो सकता है। भोजन और नींद दोनों क्षेत्रों में अनुकूल स्थितियां नहीं रहेंगी।





जातिगत आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कहा पद भरने के लिए जाति पर नहीं योग्यता पर दें ध्यान





धनु राशि (Sagittarius)





विरोधियों और लंबित कार्य में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। विजयश्री प्राप्त होगी। नए उपहार या वस्त्र प्रयोग करने की स्थिति बनेगी। उत्साह बना रहेगा। मनोबल अच्छा रहेगा। प्रत्येक कार्य सरलता से संपन्न होंगे।





मकर राशि (Capricorn)





आर्थिक और पारिवारिक पक्ष के सुख में कमी होगी।शारीरिक सुख में कमी होगी। धन का अपव्यय होगा । कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं होने से मन में निराशा या क्रोध की स्थिति बन सकती है। किसी भी प्रकार के निर्णय या यात्रा का सुझाव नहीं दिया जा सकता है ।





कुंभ राशि (Aquarius)





नए समाचार या प्रिय आत्मीय से मिलन और सुखद स्थितियां आनंदित करेंगी।भाग्य में वृद्धि होगी। आपके स्वागत सत्कार और प्रशंसा की स्थिति बनेगी। सभी प्रकार से परिचित वर्ग और रिश्तेदारों से सहयोग प्राप्त होगा ।





मीन राशि (Pisces)





यात्रा, व्यय,विवाद,जोखिम के कार्य और मीटिंग,परामर्श लंबित स्थगित रखिए या अतिरिक्त सूझबूझ से समय निकालिए। आकस्मिक परेशानियां उत्पन्न होंगी। किसी भी प्रकार के नए कार्य हाथ में ना लें। यात्रा और महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर से बचना उचित होगा। ग्रह किसी भी प्रकार से सहयोग करने के लिए उपयोगी दिन नहीं है ।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.