Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

तुमगांव : देह व्यापार के अड्डे पर दबिश, पुलिस गिरफ्त में 6 आरोपी


महासमुंद: तुमगांव पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर दबिश दी है। भोरिंग रोड एनएच-53 ओवरब्रिज के पास खुलेआम अड्डा चल रहा है। इस देह व्यापार के अड्डे पर दबिश में पकड़े गए युवक सभ्रांत परिवार (Sex racket busted in Chhattisgarh, many get caught) के बताए जा हैं। पकड़े जाने के बाद युवक खुद को सांसद प्रतिनिधि बताते हुए पुलिस पर रौब जमा रहे थे। इसकी पुष्टि करने पर सांसद चुन्नीलाल साहू ने आरोपी के सांसद प्रतिनिधि होने से इंकार किया है।




पकड़े गए आरोपी कांति कुमार साव (32) पिता नेहरू लाल मोहगांव (बसना), राजेन्द्र साव (36) पिता इंदल राम आरंगी (बसना), और सुसेन सरकार 58 पिता जी चंद्र सरकार छोकरा नाला के पास तेलीबांधा (रायपुर) शामिल हैं। युवती भी तीन हैं। इनमें से तुमगांव की दो विवाहित महिलाएं और एक बिलासपुर की युवती शामिल हैं। पुलिस ने पीटा एक्ट की धारा 3,4,5,7 के तहत जुर्म दर्ज कर हिरासत में लिया है।







पुलिस गिरफ्त में आरोपी।




सैनिटाइजर का ज्यादा यूज कर सकता है आपको बीमार , ये हैं साइड इफेक्ट





कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पकड़े जाने के बाद राजनीतिक दबाव का सिलसिला शुरू हो गया था। मीडिया24मीडिया में खबर प्रकाशन के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी हरकत में आए। सांसद के कथित प्रतिनिधि के द्वारा खूब कोहराम मचाया गया। पुलिस सख्ती से कार्रवाई करने पर अडिग रही।
पूछने पर सांसद चुन्नीलाल साहू ने बताया कि इंदल राम साव पिरदा मंडल के महामंत्री थे। उनके बेटे को भूमि विकास बैंक में एक बैठक में शरीक होने सालभर पहले पत्र दिया था। सार्वजनिक/राजनीतिक जीवन में ऐसा पत्र व्यवहार आम बात है। वे मेरे प्रतिनिधि नहीं है। सतपाल सिंह उस क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि नियुक्त हैं। किसी भी अनैतिक कार्य में संलिप्त व्यक्ति मेरा प्रतिनिधि नहीं हो सकता है। कानून अपना काम कर रही है।

  गौरतलब है कि पुलिस और जिला प्रशासन के नाक के नीचे नेशनल हाईवे किनारे बेन्द्रीडीह गांव और तुमगांव के सरहद पर खुलेआम देह व्यापार चल रहा है।





Chhattisgarh Weather Update : प्रदेश में शीतलहर, अंबिकापुर में सबसे कम 7 डिग्री तापमान





ऐसा नहीं है कि नेता-अफसर इससे अनजान हैं। देह व्यापार में संलिप्त लोग यहां पर अब पक्का आशियाना बना रहे हैं। होटल खोल रहे हैं। होटल की आड़ में धंधा चल रहा है। बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर, यदा-कदा छापेमारी की जाती है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने यहां हुए अवैध निर्माण कार्य और मकानों को ढहाया जाना आवश्यक है। जब तक अड्डे के आशियाने को नेस्तनाबूद नहीं किया जाएगा, यह घिनौना कारोबार रूकने वाला नहीं है। 





Vastu Shastra : इन पेड़-पौधों से आती है आर्थिक समृद्धि, इन पौधों को न दे अपने घर में जगह





जानकार सूत्र तो यहां तक बताते हैं कि सब कुछ पुलिस के संरक्षण में संचालित है। जब बड़े अफसर का फरमान जारी होता है, तब अपने चहेते को छोड़कर दूसरे दलाल के अड्डे पर दबिश दी जाती है। एक अड्डे पर बाहर से तालाबंदी कराकर देह व्यापार में संलिप्त युवतियों को इस समय नजरबंद करके रखे जाने की भी सूचना है। जिस पर पुलिस के छापामार दल की मेहरबानी है। बहरहाल, खुलेआम फल-फूल रहे जिस्मफरोशी के इस कारोबार को लेकर क्षेत्र के नागरिकों में जबरदस्त आक्रोश है। पुलिस विभाग के कतिपय कर्मचारी ही इस काले कारनामे को संरक्षित करने में लगे हैं।  


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.