Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में अब तक 6.19 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, जानिए किस जिले में कितनी हुई खरीदी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में अब तक 6.19 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, जानिए किस जिले में कितनी हुई खरीदी

Document Thumbnail

रायपुर: खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 4 दिसंबर तक 6 लाख 19 हजार 469 मीट्रिक धान की खरीदी (Paddy purchase in chhattisgarh) की जा चुकी हैं। अब तक एक लाख 77 हजार 634 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा है।





यह भी पढ़ें : – राजनांदगांव के 10 हजार 57 किसानों के खाते में धान खरीदी की राशि डीबीटी के माध्यम से जमा





खरीफ वर्ष 2020-21 में 4 दिसंबर तक राज्य के महासमुंद में 58 हजार 455 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इसी तरह बस्तर में 4 हजार 479 मीट्रिक टन, बीजापुर में 691 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा में 150 मीट्रिक टन, कांकेर में 19 हजार 43 मीट्रिक टन, कोंडागांव में 9 हजार 845 मीट्रिक टन, नारायणपुर में 502 मीट्रिक टन और सुकमा में 512.36 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।





इन जिलों में इतनी हुई धान खरीदी





वहीं बिलासपुर में 30 हजार 291 मीट्रिक टन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 4 हजार 569 मीट्रिक टन, जांजगीर-चांपा में 18 हजार 133 मीट्रिक टन कोरबा में 2 हजार 274 मीट्रिक टन, मुंगेली में 19 हजार 590.72 मीट्रिक टन, रायगढ़ में 29 हजार 558 मीट्रिक टन, बालोद में 46 हजार 230.64 मीट्रिक टन, बेमेतरा में 46 हजार 104 मीट्रिक टन, दुर्ग में 35 हजार 18 मीट्रिक टन, कवर्धा में 39 हजार 29 मीट्रिक टन, राजनांदगांव में 59 हजार 249 मीट्रिक टन और बलौदाबाजार में 44 हजार 823 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी हैं ।





यह भी पढ़ें : – छत्तीसगढ़ में बढ़ी एमएसपी पर धान बेचने वाले किसानों की संख्या, इस साल 98 प्रतिशत से पार पहुंचने की उम्मीद





धमतरी में 33 हजार 51 मीट्रिक टन, गरियाबंद में 27 हजार 966 मीट्रिक टन रायपुर में 48 हजार 310 मीट्रिक टन, बलरामपुर में 4 हजार 400 मीट्रिक टन, जशपुर में 4 हजार 722 मीट्रिक टन, कोरिया में 4 हजार 254 मीट्रिक टन, सरगुजा में 8 हजार 519 मीट्रिक टन और सूरजपुर में 9 हजार 697.56 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।





एक दिसंबर से शुरू हो चुकी हैं धान खरीदी





दरअसल छत्तीसगढ़ में बीते एक दिसंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी (Paddy purchase) शुरू हो चुकी हैं। वहीं राज्य में इस साल धान बेचने के लिए 21 लाख 29 हजार 764 किसानों ने पंजीयन कराया है, जिनके द्वारा बोये गए धान का रकबा 27 लाख 59 हजार 385 हेक्टेयर से भी ज्यादा है, जिसके बाद यह आकड़ा इस बार 98 प्रतिशत से भी पार पहुंचने की उम्मीद है।





यह भी पढ़ें : – बलौदाबाजार कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण





बता दें कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) यानि एमएसपी पर अपनी उपज बेचने वाले किसानों की संख्या छत्तीसगढ़ में बीते साल के मुकाबले बढ़ी हैं, राज्य में देखा जाए तो यह आंकड़ा 94 प्रतिशत से भी ज्यादा है।





दो साल में बढ़ा खेती का रकबा





जानकारी के मुताबिक बीते दो साल में छत्तीसगढ़ में खेती का रकबा बढ़ा है, साथ ही जो लोग खेती-किसानी को छोड़ चुके थे वो लोग भी एक बार फिर खेती की ओर वापस अपना रूख कर रहे है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.