Media24Media.com: कलेक्टर ने खुद पर लगाया 100 रुपए का जुर्माना, यह है मामला

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कलेक्टर ने खुद पर लगाया 100 रुपए का जुर्माना, यह है मामला

Document Thumbnail

वरिष्ठ अधिकारी स्वयं की गलती को नजरअंदाज कर अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई कर देते हैं, लेकिन संभवत: मध्य प्रदेश का यह पहला मामला है, जब राजगढ़ (Collector) कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने CM Helpline व अन्य शिकायतों का निराकरण (Redress of grievances) नहीं होने पर खुद की गलती मानते हुए स्वयं पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही जिले के 1139 अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी उन्होंने 1लाख 13 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना किया है।





यह भी पढ़ें : –छत्तीसगढ़ में Corona ने बरसाया कहर ,1893 नए मरीजों की हुई पहचान, 28 की मौत





सोमवार को हुई समय सीमा (टीएल) की बैठक में कलेक्टर (Collector) नीरज सिंह ने सीएम हेल्पलाइन और अन्य लंबित शिकायतों की समीक्षा की, जिसमें सामने आया कि एल-1 से एल-3 तक पहुंच चुकी करीब 1139 शिकायतों का विभागीय अधिकारियों द्वारा निराकरण नहीं किया गया। इस पर उन्होंने प्रति शिकायत 100 रुपये के मान से 1139 शिकायतों पर एक लाख 13 हजार से भी अधिक राशि का जुर्माना लगाया है। कलेक्टर ने एल-1 पर कार्रवाई नहीं करने के कारण स्वयं पर भी 100 रुपये का जुर्माना आरोपित किया।





यह भी पढ़ें : –Ind vs Aus 3rd ODI : Team India के पास लाज बचाने का मौका





खुद पर ही 100 रुपये का जुर्माना





इन शिकायतों में एक शिकायत खुद Collector से जुड़ी हुई थी. ऐसे में कलेक्टर ने खुद पर ही 100 रुपये का जुर्माना लगा दिया. इसके अलावा लापरवाही बरतने वालों पर भी कलेक्टर की गाज गिरी. बैठक के दौरान कलेक्टर ने सहायक क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी छापीहेड़ा, पिपलिया कला के एमएस मंसूरी और पीएस दांगी को काम में लापरवाही बरतने पर निलंबित करने के निर्देश दिए. इसके अलावा सारंगपुर तहसीलदार, जनपद सीईओ सारंगपुर, जिला शिक्षा अधिकारी और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी को कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं. राजगढ़ तहसीलदार को भी कलेक्टर ने बिना कारण बताए बैठक में हाजिर ना होने पर नोटिस दिया है.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.