Media24Media.com: देश के टॉप-10 थाने की लिस्ट हुई जारी, छत्तीसगढ़ का पुलिस स्टेशन भी शामिल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

देश के टॉप-10 थाने की लिस्ट हुई जारी, छत्तीसगढ़ का पुलिस स्टेशन भी शामिल

Document Thumbnail

भारत सरकार प्रतिवर्ष देश में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस थानों (Top 10 police station list) का चयन करती है, ताकि उनके काम-काज को प्रभावी बनाने की दिशा में प्रोत्‍साहित कर उनके बीच स्‍वस्‍थ प्रतिस्‍पर्धा विकसित की जा सके।





जनता से मिली प्रतिक्रिया के अनुसार चयन





देश के 16,671 पुलिस थानों में से आंकड़ों के विश्‍लेषण, प्रत्‍यक्ष अवलोकन और जनता से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर इन शीर्ष 10 थानों का चयन किया गया, प्रत्‍येक राज्‍य में सबसे बेहतर पुलिस थानों की सूची बनाने के बाद ही यह रैंकिंग प्रक्रिया शुरू की गई जो इन विषयों पर आधारित है।





नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के मामले में देश में तीसरे नंबर पर है छत्तीसगढ़, महिलाएं भी नहीं हैं सुरक्षित





  • सम्‍पत्ति संबंधी अपराध।




⦁ महिलाओं के प्रति अपराध।





⦁ समाज के कमजोर वर्गों के प्रति अपराध।





⦁ गुमशुदा लोग, खोजे गए लोग, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी है और अज्ञात शव।





अंतिम मानक को इसी वर्ष शुरू किया गया है। प्रत्‍येक राज्‍य से शुरू में जिन पुलिस थानों का चयन किया गया था उनकी संख्‍या इस प्रकार है-





⦁ प्रत्‍येक राज्‍य जहां 750 से अधिक पुलिस थाने हैं, 3 पुलिस थानों का चयन।





⦁ सभी राज्‍यों और दिल्‍ली से दो थानों का चयन।





⦁ प्रत्‍येक संघ शासित प्रदेश से एक थाने का चयन









देश के टॉप-10 पुलिस थाने (Top 10 police station list)





  1. मणिपुर के थौबल जिले का नोंगपोस्कमी थाना
  2. तमिलनाडु के सलेम सिटी जिले का एडब्लूपीसी सुरामंगलम थाना
  3. अरुणांचल प्रदेश के चांगलांग जिले का खारसांग थाना
  4. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले का झिलमिल थाना
  5. गोवा के दक्षिण गोवा का संगुइम थाना
  6. अंडमान और निकोबार द्विप समूह का कालीघाट थाना
  7. सिक्किम के पूर्वी जिले का पाययोंग थाना
  8. उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद का कंठ थाना
  9. दादर और नगर हवेली का खानवेल थाना
  10. तेलंगाना के करीमनगर का जम्मीकुंटा टाउन पीएस थाना





Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.