Media24Media.com: इस महीने आ सकती है कोरोना की वैक्सीन, जानिए कितना सुरक्षित है टीका

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

इस महीने आ सकती है कोरोना की वैक्सीन, जानिए कितना सुरक्षित है टीका

Document Thumbnail

कोरोना वायरस के नए मामलों के बीच एक राहत की खबर आई है। एम्स के निदेशक डॉ रणदीप सिंह गुलेरिया ने बताया कि इस महीने के आखिर में या जनवरी की शुरुआत में कोविड-19 की वैक्सीन के (covid-19 Vaccine live update) आपात उपयोग की मंजूरी मिल सकती है।





भारत में तीन फार्मा कंपनियां कोविड-19 की वैक्सीन का परीक्षण कर रही हैं, इनमें से दो टीकों का तीसरे चरण का परीक्षण हो रहा है। इसके बाद दिसंबर अंत या जनवरी में वैक्सीन के आने की उम्मीद है।





वैक्सीन अब तक रही है सुरक्षित





गुलेरिया ने कहा कि ये अच्छी खबर है कि एक वैक्सीन (covid-19 Vaccine live update) को इतने कम समय में मंजूरी मिल गई है। भारत में वैक्सीन अपने तीसरे चरण में हैं, इस बात का पर्याप्त डाटा है कि वैक्सीन सुरक्षित है। करीब 70-80 हजार लोगों को वैक्सीन दी गई है। अब तक वैक्सीन का कोई गंभीर विपरीत असर नहीं हुआ है।





Face mask के इस्तेमाल पर WHO की नई गाइडलाइंस





डॉ गुलेरिया ने बताया कि वैक्सीन से मृत्युदर में कमी आएगी और बड़ी आबादी को वैक्सीन लगाने से हम वायरस के प्रसार की चेन को तोड़ पाएंगे। उन्होंने बताया कि कोल्ड चेन बनाए रखने, उपयुक्त स्टोर वेयरहाउस उपलब्ध होने, रणनीति विकसित करने, टीकाकरण और सीरिंज की उपलब्धता के संदर्भ में टीकाकरण योजना के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर बड़े स्तर पर काम चल रहा है।





पर्याप्त मात्रा में नहीं होगा उपलब्ध





शुरुआत में, टीका सभी को देने के लिए पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं होगा। हमें यह देखने के लिए एक प्राथमिकता सूची की आवश्यकता है कि हम उन लोगों का टीकाकरण करें जिनकी कोरोना के कारण मृत्यु की आशंका अधिक है।






Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.