Media24Media.com: दुल्हन को लेने जा रही बारात का हुआ एक्सीडेंट, दूल्हे समेत 6 की मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दुल्हन को लेने जा रही बारात का हुआ एक्सीडेंट, दूल्हे समेत 6 की मौत

Document Thumbnail

मध्यप्रदेश के खंडवा के खालवा थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 6 बारातियों (6 died in road accident) की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों में दूल्हा (6 died including groom in road accident) भी शामिल है, वहीं 15 से 20 बाराती घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।





ये भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज के बंद कमरे में संदिग्ध हालत में मिली लाश





घटना खालवा थाना क्षेत्र (Road accident in MP) के मेहलू गांव के पास दोपहर तीन बजे के आस-पास की बताई जा रही है, जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार बाराती बारात लेकर मोजवाडी से मेहलू जा रहे थे, तभी अचानक मेहलु गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने नियंत्रण खो दिया और नाले में जाकर पलट गई, हादसे में छह बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई।





ट्राली के नीचे दबे लोग (6 died including groom in road accident)





इस हादसे में दूल्हे (6 died including groom in road accident) की भी दर्दनाक मौत हो गई, वहीं 15-20 लोग घायल बताए जा रहे है, घटना के दौरान तकरीबन 8 से 10 लोग बुरी तरह से ट्राली के नीच दब गए थे, जिन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान दूल्हें ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया, अन्य मृतकों में कुछ की अस्पताल लेकर जाने के दौरान मौत हो गई। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.