Media24Media.com: social media

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label social media. Show all posts
Showing posts with label social media. Show all posts

जब अचानक मेट्रो में घुस आया बंदर, वीडियो हुआ वायरल, यूजर बोले- बिना मास्क मुफ्त सवारी, देखें वीडियो

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। आज ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया पर एक बन्दर का वीडियो वायरल होने लगा। जिसमे एक बंदर दिल्ली मेट्रो के एक कोच में दिखाई दे रहा था। जिसे देखकर कुछ यात्री डर भी गए। यह बंदर मेट्रो के अंदर कभी टहलता हुआ दिखाई दिया तो कभी यात्रियों की बगल में बैठकर सफर करता हुआ दिखा। मेट्रो के अंदर पहुंचे बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 





सोशल मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो सामने आया। जिसमें दिल्ली मेट्रो ट्रेन के एक डिब्बे में बंदर घूमते हुए दिखाई दे रहा है। ट्विटर पर वीडियो क्लिप में दिखाई दे रहा कि एक बंदर पहले घूमता है और अंत में एक कम्यूटर के बगल वाली सीट पर बैठ जाता है।






https://twitter.com/Mave_Intel/status/1406468313987706883?s=20




बंदर कभी शीशे के अंदर से झांकता है तो कभी इधर-उधर भागता है। वायरल वीडियो में बंदर मेट्रो के अंदर एक यात्री की बगल में बैठ जाता है। यह बंदर कभी उस यात्री के हाथ को पकड़ता है तो कभी शीशे से बाहर को झांकता है। 





वीडियो में एक व्यक्ति यमुना बैंक स्टेशन कह रहा है। जो दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर पड़ता है। हालांकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) इस घटना की पुष्टि नहीं कर रहा है।





वीडियो कब का है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है। इस वीडियो को मेट्रो के अंदर सफर कर रहे किसी यात्री ने बनाया है और फिर इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जो अब वायरल हो रहा है।


एक्ट्रेस कंगना रनौत को मिली फिल्म धाकड़ की शूट रोकने की धमकी

No comments Document Thumbnail

समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश के बैतुल जिले के कांग्रेस नेता ने धमकी दी है कि यदि कंगना किसानों के लिए कही गई बातों पर माफी नहीं मांगती हैं तो उन्हें मध्य प्रदेश में उनकी फिल्म धाकड़ की शूटिंग (Kangana's Dhakad movie Shoot) नहीं करने दी जाएगी





बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut News) किसान आंदोलन का खुलकर विरोध करती रही हैं. उन्होंने अपने ट्वीट्स और वीडियोज में इस आंदोलन को खालिस्तानी और बिल का विरोध कर रहे किसानों को आतंकवादी कहा है. कंगना अपने इस मुखर विरोध के चलते चौतरफा अटेंशन लेने में कामयाब रही हैं और अब हाल ही में राजनीतिक पार्टी कांग्रेस ने कंगना रनौत से किसानों के लिए कही गई बातों पर माफी मांगने को कहा है.





समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश के बैतुल जिले के कांग्रेस नेता ने धमकी दी है कि यदि कंगना किसानों के लिए कही गई बातों पर माफी नहीं मांगती हैं तो उन्हें मध्य प्रदेश में उनकी फिल्म धाकड़ की शूटिंग नहीं करने दी जाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के गृह राज्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कंगना को आश्वासन दिया है कि उन्हें शूटिंग में कोई दिक्कत नहीं आएगी.






https://twitter.com/KanganaTeam/status/1359834678576861185




कांग्रेस द्वारा उन्हें फिल्म की शूटिंग ((Kangana's Dhakad movie Shoot)) करने से रोकने की खबर सामने आने के बाद कंगना ने इस खबर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए इस पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में कहा, "मुझे नेतागिरी में कोई इंट्रेस्ट नहीं है, मगर लगता है कि कांग्रेस मुझे नेता बनाकर ही छोड़ेगी." बता दें कि कांग्रेस नेताओं ने कंगना पर आरोप लगाया है कि वह देश के किसानों को गलत छवि में दिखाने की कोशिश कर रही हैं.





कंगना रनौत की दिलजीत से भिड़ंत
मालूम हो कि कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ किसानों को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर भिड़ जाते हैं. पंजाबी-एक्टर और सिंगर दिलजीत जहां लगातार किसानों का सपोर्ट करते रहे हैं वहीं कंगना रनौत खुलकर किसानों को आतंकवादी बताती रही हैं. कंगना रनौत इंटरनेशनल स्टार रिहाना, पोर्न स्टार मिया खलीफा और एनवार्यमेंट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग को भी किसानों का सपोर्ट करने के लिए निशाने पर ले चुकी हैं


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.