Media24Media.com: republic day 2021

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label republic day 2021. Show all posts
Showing posts with label republic day 2021. Show all posts

72th Republic Day - इस गणतंत्र दिवस जानिए संविधान की कुछ रोचक बातें, पढ़िए लिखने वाले हैं कौन

No comments Document Thumbnail

आज पूरा देश अपना 72 वां गणतंत्र (72th Republic Day) दिवस मना रहा है। इस दिन भारत का सविंधान पारित हुआ था इसलिए हर इसे गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। आइए जानते है भारत के संविधान से जुड़ी कुछ खास बातें -





संविधान सभा की पहली बैठक





संविधान सभा को ही स्वतंत्र भारत की पहली संसद थी. इस सविंधान सभा के पहले अध्यक्ष डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा (अस्थायी अध्यक्ष) थे. जिसकी पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई थी.





60 देशों के सविंधान का अवलोकन
संविधान निर्माताओं ने लगभग 60 देशों के संविधानों का अवलोकन किया था और जिस संविधान में जो प्रावधान भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ लगा उसे भारत के संविधान में शामिल कर लिया गया था.





Read More- एक दिन के मुख्यमंत्री की तर्ज पर बना एक दिन का थानेदार, जानें किसे और कैसे मिला ये मौका





कुल खर्च
संविधान के निर्माण पर कुल 64 लाख रुपये का खर्च आया था.





बनाने में लगा समय
संविधान के बनने में 2 साल, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था.





अंतिम ड्राफ्ट में हुए संशोधन
संविधान को अंतिम रूप देने से पहले इसमें 2000 से अधिक संशोधन किए गए थे.





सबसे लंबा संविधान
भारतीय संविधान दुनिया में किसी भी संप्रभु देश का सबसे लंबा है.





24 जनवरी को हुआ था हस्ताक्षर
24 जनवरी 1950 को, संविधान सभा के 284 सदस्यों ने भारतीय संविधान को संविधान भवन में हस्ताक्षरित किया था, जिसे अब संसद के केंद्रीय कक्ष के रूप में जाना जाता है.





हस्तलिखित संविधान
भारतीय संविधान के हिंदी और अंग्रेजी के दोनों संस्करण हस्तलिखित थे. यह पृथ्वी पर किसी भी देश का सबसे लंबा हस्तलिखित संविधान है.





संविधान के लेखक
भारत के मूल संविधान को 'प्रेम बिहारी नारायण रायज़ादा' ने सुंदर सुलेख के साथ इटैलिक शैली में लिखा था.





भारतीय संविधान (72th Republic Day) का प्रकाशन देहरादून में किया गया था और सर्वे ऑफ़ इंडिया द्वारा फोटोलिथोग्राफ किया गया था.


राज्यपाल रायपुर तो सीएम जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण, देखें सूची

No comments Document Thumbnail

रायपुर: मंगलवार को देश अपना 72वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. जिसे लेकर सारी तैयारियां(Republic Day Flag Hosting) पूरी हो गई है. प्रदेश में भी समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.





कोरोना के मद्देनजर राज्य सरकार इस बार का गणतंत्र दिवस सादगी के साथ गणतंत्र दिवस मनाने जा रही है. राज्य सरकार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण के लिए मुख्य अतिथियों की सूची भी जारी कर दी है. जिसके मुताबिक बस्तर में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ध्वजारोहण करेंगे. सीएम गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत करने के लिए बस्तर में मौजूद हैं.





खुलेआम नाबालिगों को पिला रहे थे हुक्का, मैनेजर पर केस दर्ज





वहीं राज्यपाल अनुसुइया उइके रायपुर में ध्वजारोहण करेंगी. इसके साथ ही कोरोना काल में विशेष काम करने वाले कोरोना योद्धाओं का सम्मान भी किया जाएगा.





जानिए कौन कहां करेगा ध्वजारोहण(Republic Day Flag Hosting)





रायपुर- राज्यपाल अनुसुइया उइके
जगदलपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
बालोद- अमरजीत भगत





बलौदाबाजार-भाटापारा- टीएस सिंहदेव
बलरामपुर- यूडी मिंज
बेमेतरा- विकास उपाध्याय
बीजापुर- रेखचंद जैन
बिलासपुर- उमेश पटेल
दंतेवाड़ा- इंद्रशाह मंडावी
धमतरी- चंद्रदेव प्रसाद राय
दुर्ग- रविंद्र चौबे
गरियाबंद- विनोद सेवकलाल चंद्राकर
गौरेला-पेंड्रा-मरवही- जयसिंह अग्रवाल





जांजगीर-चांपा- चरणदास महंत
जशपुर- चिंतामणि महाराज
कबीरधाम- द्वारिकाधीश यादव
कांकेर- कवासी लखमा
कोंडगांव- कुंवर सिंह निषाद
कोरबा- प्रेमसाय सिंह
कोरिया- गुरुदयाल बंजारे
महासमुंद- ताम्रध्वज साहू
मुंगेली- शकुंतला साहू
नारायणपुर- गुरू रूद्र कुमार
रायगढ़- अनिला भेड़िया
राजनांदगांव- मोहम्मद अकबर
सुकमा- शिशुपाल सोरी
सूरजपुर- रश्मि आशीष सिं
हसरगुजा- शिवकुमार डहरिया





सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम





समारोह को ध्यान में रखते हुए सभी जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं. साथ ही जिन नेताओं को जहां ध्वजारोहण करना है. वे भी अपने-अपने जिलों के लिए रवाना हो चुके हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी जगदलपुर पहुंच चुके हैं. जहां मंगलवार को वह ध्वजारोहण करेंगे.


आतंकी संगठन ने दी धमकी, 25 और 26 जनवरी को करेंगे दिल्ली की बिजली गुल

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली । गणतंत्र दिवस (Republic Day) और किसानों की ट्रैक्टर रैली (Farmer's Tractor Rally) को देखते हुए राजधानी और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। सभी तैयारियों के बीच दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला है कि प्रतिबंधित संगठन दिल्ली में बिजली गुल करने की साजिश रच रहा है। पुलिस का कहना है कि दिल्ली में 25 और 26 जनवरी को खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस ने सोशल मीडिया पर बिजली गुल (threat by terrorists groups 26 jan) करने की धमकी दी है।





खुफिया एजेंसियों (Intelligence Agencies) और दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को जब से ये सूचना मिली है तब से ये संस्थाएं अधिक अलर्ट हैं। बताया जा रहा है कि डिस्कॉम, पावर ग्रिड और पावर सब-स्टेशन को निशाना बनाया जा सकता है। पुलिस का कहना है कि ऐसा करने के लिए नौजवानों को भडक़ाया जा रहा है। खुफिया एजेंसिंयों की सिख फॉर जस्टिस संगठन पर नजर है। आतंकी संगठन 26 जनवरी के मौके पर व उसके बाद दिल्ली, अयोध्या व बोधगया में आतंकी हमला करने की फिराक में हैं।





प्रदेश के इन 3 बड़े चेहरों के नाम पर ऑनलाइन ठगी की कोशिश





रोंहिग्या घुसपैठियों का एक ग्रुप दिल्ली समेत इन जगहों पर फिदायनी (threat by terrorists groups 26 jan) हमला कर सकता है। देश के कई उग्रवादी संगठनों ने आतंकी संगठनों से हाथ मिला लिया है। ऐसे में आतंकी संगठन दिल्ली समेत देश में कहीं भी टारगेट किलिंग करवा सकते हैं। ये आतंकी संगठन किसान आंदोलन का भी आड़ ले सकते हैं। इस बार आतंकी हमले के बहुत गंभीर इनपुट्स मिले हैं। आतंकी हमले के सीरियस इनपुट़्स मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ी हुई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय दिल्ली समेत कई राज्य सरकार व उनके पुलिस प्रमुखों के संपर्क में हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.