Media24Media.com: post matric scholarship

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label post matric scholarship. Show all posts
Showing posts with label post matric scholarship. Show all posts

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 03 तक आमंत्रित

No comments Document Thumbnail

धमतरी : छत्तीसगढ़ राज्य तथा राज्य के बाहर अध्ययनरत छत्तीसगढ़ के निवासी जो शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, नर्सिंग महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलीटेक्निक तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था में अध्ययनरत है, ऐसे अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा बारहवीं से उच्चतर का पंजीयन स्वीकृति एवं वितरण की कार्रवाई ऑनलाइन की जा रही है। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि वर्ष 2022-23 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12 वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्रवाईhttps://postmatric-scholarship.cg.nic.in/वेबसाईट पर ऑनलाइन की जा रही है। इसके तहत छत्तीसगढ़ राज्य में अध्ययनरत विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन हेतु नवीन/नवीनीकरण 03 मई तय की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर अध्ययनरत विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन हेतु नवीन/नवीनीकरण के लिए 04 मई से 08 मई, ड्रॉफ्ट प्रपोजल लॉक करने के लिए 10 मई तक और सेंक्शन ऑर्डर  लॉक करने के लिए 15 मई तक की तिथि निर्धारित किया गया है।


बताया गया है कि यह अंतिम अवसर विद्यार्थियों को प्रदाय किया जा रहा है। निर्धारित तिथियों के बाद शिक्षा सत्र 2022-23 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्त् िहेतु आवेदन, ड्रॉफ्ट प्रपोजल लॉक, सेंक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 15 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, आधार नंबर होना अनिवार्य

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, ITI, पॉलीटेक्निक, कृषि महाविद्यालय में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए वेबसाइट  postmatric-scholarship.cg.nic.in पर 15 जुलाई 2022 तक  ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थाओं से प्रस्ताव लॉक करने के लिए 25 जुलाई और Sanction Order Lock करने के लिए 10 अगस्त 2022 तक तिथि निर्धारित की गई है। साल 2022-23 से अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा दिए गए निर्देशानुसार NSP पोर्टल scholarships.gov.in में आवेदन किया जाना है। इस पोर्टल में सफल पंजीयन के बाद आवेदन की शेष जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ राज्य पोर्टल postmatric-scholarship.cg.nic.in में आवेदन किया जाना अनिवार्य है। दोनों पोर्टल पर आवेदन नहीं करने पर छात्रवृत्ति भुगतान नहीं होगा।

ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में आवेदन करने के पहले विद्यार्थी के पास आधार नंबर या आधार इनरोलमेंट ID होना अनिवार्य है। शिक्षण सत्र 2022-23 में छात्रवृत्ति की पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों के आधार नंबर का ऑनलाइन छात्रवृत्ति पोर्टल पर सत्यापन किया जाएगा। कोरबा के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास माया वारियर ने बताया कि जिले में संचालित सभी शासकीय-अशासकीय कक्षा 11वी, 12वीं महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक कॉलेज और आईटीआई में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, जनजाति समेत अन्य पिछड़ा वर्ग के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों को आधार नम्बर रखना अनिवार्य होगा।

आधार नंबर होना अनिवार्य

सहायक आयुक्त ने बताया कि विद्यार्थी के आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, पता में कोई त्रुटि हो तो सुधार अवश्य करा लें। साथ ही एक्टिव मोबाइल नम्बर भी लिंक करा लें। छात्रवृत्ति की राशि विद्यार्थी के केवल आधार से लिंक खाते में ही भुगतान किया जाएगा। इसके लिए बैंक खाते को भी आधार से लिंक कराने के लिए कहा गया है। विद्यार्थियों को अन्य आवश्यक दस्तावेज अंतर्गत लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाईन आय, स्थायी जाति, निवास प्रमाण पत्र अद्यतन करने की भी सूचना दी जा रही है।  

क्या है पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना

छत्तीसगढ़ सरकार अपने राज्य के छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन करने के कई प्रकार के स्कॉलरशिप योजनाएं चला रही है, जिससे छात्र शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन हो सकें। इसी आधार पर SC,ST और OBC वर्ग के छात्रों को शिक्षा के लिए आर्थिक प्रोत्साहन दिया जाता है। ताकि आर्थिक रूप से गरीब परिवार के छात्रों उच्च शिक्षा प्राप्त हो सके। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा कक्षा 10वीं से 12वीं तक पढ़ने वाले छात्रों को दी जाती है, जिससे छात्र अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त करके अपना उज्जवल भविष्य बना सके।  

पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति से वंचित विद्यार्थियों को मिला एक और मौका, 1 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

No comments Document Thumbnail

धमतरी जिले में संचालित शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक और ITI में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति प्रदान की जानी है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जो शिक्षा सत्र 2020-21 में पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं और कोविड-19 के चलते महाविद्यालयों में प्रवेश विलम्ब और परीक्षा परिणाम विलम्ब से घोषित होने के कारण छात्रवृत्ति से वंचित हो गए, उनके लिए ऑनलाइन पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के आवेदन, स्वीकृति और वितरण की कार्रवाई http://mpcg.mp.nic.in/CGPMS वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा रही है, जिसकी अंतिम तिथि एक जुलाई निर्धारित की गई है।





SC, ST और OBC वर्ग के छात्र इस तारीख कर सकते हैं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन





उन्होंने बताया कि पात्र लंबित विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन (नवीन-नवीनीकरण) 25 जून से 1 जुलाई तक, ड्राफ्ट प्रपोजल लाक 25 जून से तीन जुलाई तक और स्वीकृति आदेश लाक करने की तिथि 26 जून से 07 जुलाई के बीच निर्धारित की गई है। सहायक आयुक्त ने बताया कि साल 2020-21 की छात्रवृत्ति से वंचित विद्यार्थियों के लिए यह अंतिम अवसर दिया जा रहा है और जो पूर्व में आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। इस निर्धारित तिथियों के बाद विद्यार्थी और संस्था को पंजीयन, ड्राफ्ट, स्वीकृति करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर कोई विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाता है तो इसके लिए उत्तरदायी संस्था प्रमुख होगा।





जानिए क्या है पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 





हर साल राज्य सरकार करीब ढाई लाख छात्रों को पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप देती है। इनमें एसटी एससी और पिछड़ा वर्ग के छात्र शामिल होते हैं। कोर्स के वर्गीकरण के आधार पर एक छात्र को अधिकतम 50 हजार रुपये दिए जाते हैं। राशि राज्य सरकार, मिनिस्ट्री ऑफ ट्राइबल अफेयर्स और मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस की तरफ से दी जाती है, जिसमें राज्य सरकार का हिस्सा ज्यादा होता है।





यह भी पढ़ें : –पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप फर्जीवाड़ा, जानिए किन कॉलेजों को किया गया ब्लैकलिस्ट





वहीं कुछ दिनों पहले पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के नाम पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया था, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित कुछ 43 कॉलेजों को ब्लैक लिस्ट (43 college blacklisted) कर दिया गया है। अलग-अलग राज्यों के 43 शिक्षण संस्थानों की ओर से अयोग्य छात्र-छात्राओं के लिए गलत तथ्य पेश कर स्कॉलरशिप का आवेदन दिया गया था। 





भौतिक सत्यापन के दौरान  सामने आया था फर्जीवाड़ा





यह फर्जीवाड़ा भौतिक सत्यापन के दौरान  सामने आया था। इन संस्थानों ने कुल 543 ऐसे छात्र-छात्राओं के पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन दिया था, ये सभी छात्र या तो  स्कॉलरशिप (Post matric scholarship scam chhattisgarh) की अहर्ता नहीं रखते थे या फिर संस्थान में इनका दाखिला नहीं हुआ था।





छत्तीसगढ़ के ये कॉलेज हैं ब्लैक लिस्ट में शामिल (college blacklisted)





  • भिलाई कॉलेज ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, दुर्ग
  • छत्तीसगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, दुर्ग
  • देव संस्कृति कॉलेज एजुकेशन, दुर्ग
  • मनसा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, दुर्ग
  • नेताजी सुभाष कॉलेज, अभनपुर, रायपुर
  • मैट्स यूनिवर्सिटी, आरंग, रायपुर

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए छात्र 30 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव: जिले में संचालित सभी शासकीय-अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग, मेडिकल, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, कृषि, उद्यानिकी, फार्मेसी के संस्था प्रमुख छात्रवृत्ति प्रभारी और संस्था में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थी साल 2020-21 पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (महाविद्यालय स्तर) के लिए 30 दिसंतर 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर थी।





यह भी पढ़ें : –Chhattisgarh News : सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई गई





पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (Post matric scholarship chhattisgarh) (महाविद्यालय स्तर) के आवेदन स्वीकृति और वितरण के लिए वेबसाइट http://mpsc.mp.nic.in/CGPMS पर ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यार्थियों के पंजीयन और संस्थाओं को प्रस्ताव, स्वीकृति  लॉक करने के लिए विभाग द्वारा तिथि 15 जनवरी 2021 तक निर्धारित की गई है।





निर्धारित तिथि के बाद स्वीकृत नहीं किया जाएगा आवेदन





निर्धारित तिथि के बाद शिक्षा सत्र 2020-21 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन स्वीकृत नहीं की जाएगी। छात्रवृत्ति के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास राजनांदगांव कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।





सहायक आयुक्त ने दी जानकारी





सहायक आयुक्त ने बताया कि निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूरी नहीं करने पर अगर संबंधित विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं, तो संस्था प्रमुख इसके लिए जिम्मेदार होंगे।





जानिए क्या है पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 





हर साल राज्य सरकार करीब ढाई लाख छात्रों को पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप देती है। इनमें एसटी एससी और पिछड़ा वर्ग के छात्र शामिल होते हैं। कोर्स के वर्गीकरण के आधार पर एक छात्र को अधिकतम 50 हजार रुपये दिए जाते हैं। राशि राज्य सरकार, मिनिस्ट्री ऑफ ट्राइबल अफेयर्स और मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस की तरफ से दी जाती है, जिसमें राज्य सरकार का हिस्सा ज्यादा होता है।





यह भी पढ़ें : –पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप फर्जीवाड़ा, जानिए किन कॉलेजों को किया गया ब्लैकलिस्ट





वहीं कुछ दिनों पहले पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के नाम पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया था, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित कुछ 43 कॉलेजों को ब्लैक लिस्ट (43 college blacklisted) कर दिया गया है। अलग-अलग राज्यों के 43 शिक्षण संस्थानों की ओर से अयोग्य छात्र-छात्राओं के लिए गलत तथ्य पेश कर स्कॉलरशिप का आवेदन दिया गया था। 





भौतिक सत्यापन के दौरान  सामने आया था फर्जीवाड़ा





यह फर्जीवाड़ा भौतिक सत्यापन के दौरान  सामने आया था। इन संस्थानों ने कुल 543 ऐसे छात्र-छात्राओं के पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन दिया था, ये सभी छात्र या तो  स्कॉलरशिप (Post matric scholarship scam chhattisgarh) की अहर्ता नहीं रखते थे या फिर संस्थान में इनका दाखिला नहीं हुआ था।





छत्तीसगढ़ के ये कॉलेज हैं ब्लैक लिस्ट में शामिल (college blacklisted)





  • भिलाई कॉलेज ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, दुर्ग
  • छत्तीसगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, दुर्ग
  • देव संस्कृति कॉलेज एजुकेशन, दुर्ग
  • मनसा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, दुर्ग
  • नेताजी सुभाष कॉलेज, अभनपुर, रायपुर
  • मैट्स यूनिवर्सिटी, आरंग, रायपुर





Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.