Media24Media.com: new vaccine

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label new vaccine. Show all posts
Showing posts with label new vaccine. Show all posts

देश को मिली तीसरी घरेलू कोरोना वैक्सीन, DCGI ने दी आपात इस्तेमाल की मंजूरी

No comments Document Thumbnail

कोरोना संक्रमण से बचाव और उससे होने वाली मौतों को रोकने के लिए कोरोना की वैक्सीन ही अभी संजीवनी साबित हो रही है। इसी बीच कोरोना से बचाव के लिए देश में बनी तीसरी स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोर्बेवैक्स के भी इमरजेंसी यूज की मंजूरी मिल गई है। इस वैक्सीन को हैदराबाद की फार्मास्युटिकल कंपनी बायोलॉजिकल-ई लिमिटेड ने तैयार किया है। खास बात ये है कि ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया यानी DCGI ने इस वैक्सीन की 12 से 18 साल तक की उम्र वाले बच्चों को लगाने की अनुमति दे दी है। इससे देश में 12 से 14 साल तक के बच्चों का वैक्सीनेशन भी जल्द ही शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। 

देश में अभी 15 से 18 साल तक की उम्र वालों को भारत बायोटेक कंपनी की कोवैक्सीन लगाई जा रही है। कोर्बेवैक्स प्रोटीन सबयूनिट वैक्सीन है। ये प्रोटीन बेस्ड देश की पहली और देश में ही डेवलप की गई तीसरी कोरोना वैक्सीन है। प्रोटीन सबयूनिट वैक्सीन का मतलब है कि ये पूरे वायरस के बजाय उसके एक हिस्से का इस्तेमाल कर इम्यून रिस्पॉन्स जेनरेट करती है। कंपनी ने इस वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल के दौरान 80 प्रतिशत तक कारगर रहने का दावा किया है।

3 हजार से ज्यादा लोगों पर वैक्सीन का ट्रायल

इस वैक्सीन में कोरोना वायरस के ही S प्रोटीन का इस्तेमाल होता है। जैसे ही वैक्सीन के जरिए ये S प्रोटीन बॉडी में एंटर करता है, बॉडी का इम्यून सिस्टम एक्टिवेट हो जाता है। इस वैक्सीन को बायोलॉजिकल ई ने टेक्सस चिल्ड्रंस हॉस्पिटल के टीका विकास केंद्र के साथ मिलकर बनाया है। बायोलॉजिकल ई ने देशभर की 33 से ज्यादा साइट पर 3 हजार से ज्यादा लोगों पर वैक्सीन का ट्रायल किया है। 

वैक्सीन 80% से ज्यादा कारगर 

ट्रायल के नतीजों में सामने आया है कि डेल्टा स्ट्रेन के खिलाफ सिम्पटमैटिक इंफेक्शन रोकने में वैक्सीन 80% से ज्यादा कारगर है। यह वैक्सीन दो डोज में आएगी और 2 से 8 डिग्री सेल्सियस रेफ्रिजिरेटेड तापमान पर स्टोर की जा सकेगी।

देश में 175 करोड़ के पार वैक्सीनेशन

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि भारत का कोविड वैक्सीनेशन कवरेज 175 करोड़ 75 लाख के पार हो गया है।  देश में अब तक टीके का 96 करोड़ 32 लाख से ज्यादा पहला और 77 करोड़ 61 लाख से ज्यादा दूसरा डोज लगाया गया है। वहीं 1 करोड़ 80 लाख से ज्यादा बूस्टर डोज लगाए गए हैं।

देश को मिली 9वीं कोरोना वैक्सीन, सिंगल डोज स्पुतनिक लाइट को मिली मंजूरी

No comments Document Thumbnail

कोरोना संक्रमण से बचाव और उससे होने वाली मौतों को रोकने के लिए कोरोना की वैक्सीन ही अभी संजीवनी साबित हो रही है। इसी बीच कोरोना से बचाव के लिए देश को अब 9वीं वैक्सीन मिल गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में बताया कि ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया यानी DCGI ने सिंगल डोज वाली स्पुतनिक लाइट कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी यूज को अप्रूवल दे दिया है। ये देश में मंजूर की गई 9वीं कोरोना वैक्सीन है। इससे पैनडमिक के खिलाफ देश की लड़ाई को मजबूती मिलेगी।

इससे पहले शनिवार को DCGI की सबजेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने रूस में डेवलप की गई स्पुतनिक लाइट वन-शॉट कोरोना वैक्सीन को अप्रूव करने की सिफारिश की थी। इसी सिफारिश के आधार पर DCGI ने रविवार को इस वैक्सीन को इमरजेंसी यूज अप्रूवल दिया है। हैदराबाद की भारतीय कंपनी डॉ. रेड्डी लेबोरेट्रीज स्पुतनिक वैक्सीन तैयार करने वाली रशियन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड की भारतीय पार्टनर है, जो इस वैक्सीन का प्रोडक्शन करेगी। कंपनी ने इस वैक्सीन को बूस्टर डोज के तौर पर उपयोग करने के लिए क्लीनिकल ट्रायल्स शुरू करने का आवेदन भी भारत सरकार को दे रखा है। स्पुतनिक लाइट वैक्सीन दो डोज वाली स्पुतनिक-V वैक्सीन का फर्स्ट कम्पोनेंट है।

देश में 169 करोड़ के पार वैक्सीनेशन

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि भारत का कोविड वैक्सीनेशन कवरेज 169 करोड़ 60 लाख के पार हो गया है।  देश में अब तक टीके का 95 करोड़ 12 लाख से ज्यादा पहला और 73 करोड़ 06 लाख से ज्यादा दूसरा डोज लगाया गया है। वहीं 1 करोड़ 41 लाख से ज्यादा बूस्टर डोज लगाए गए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.