Media24Media.com: distribution of fortified rice

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label distribution of fortified rice. Show all posts
Showing posts with label distribution of fortified rice. Show all posts

आकांक्षी जिलों समेत प्रदेश के 12 जिलों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत फोर्टिफाइड चावल का वितरण

No comments Document Thumbnail

रायपुर : ​​​​​​​ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा मध्यान्ह भोजन तथा पूरक पोषण आहार योजना के तहत दिसम्बर 2021 से प्रदेश के सभी जिलों में ऑयरन, फॉलिक एसिड और विटामिन बी-12 युक्त फोर्टिफाइड चावल का वितरण किया जा रहा है। साथ ही मई 2022 से प्रदेश के 10 आकांक्षी जिलों और 2 उच्च प्राथमिकता वाले जिलों सहित कुल 12 जिलों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशनकार्डधारी परिवारों को भी फोर्टिफाइड चावल का वितरण किया जा रहा है। 

बता दें कि फोर्टिफाइड चावल आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी-12 युक्त होता है, जिसके कारण यह सामान्य अरवा चावल से भिन्न दिखता है और लोगों को भ्रम होता है कि यह प्लास्टिक चावल है, जबकि सामान्य चावल को पौष्टिक और आयरन युक्त बनाने के जो प्रक्रिया अपनाई जाती है, उसके कारण फोर्टिफाइड चावल काफी चिकना दिखता है। गौरतलब है कि राशन दुकानों के माध्यम से फोर्टिफाइड चावल वितरण को लेकर लोगों के मन में यह संदेह है कि यह प्लास्टिक चावल है, जब कि ऐसी स्थिति नहीं है। फोर्टिफाइड चावल सामान्य चावल से बेहतर गुणवत्ता एवं पौष्टिकता से युक्त है। 

फोर्टिफाइड चावल का वितरण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान राशन दुकानों का निरीक्षण के दौरान भी उपभोक्ताओं द्वारा भ्रमवश फोर्टिफाइड चावल को प्लास्टिक चावल बताया गया, जबकि राशन दुकानों के माध्यम से गुणवतायुक्त फोर्टिफाइड चावल का वितरण उपभोक्ताओं को किया जा रहा है, ताकि इसके सेवन से पोषण स्तर बेहतर हो सके। 

छत्तीसगढ़ में ढाई करोड़ लोगों को मिल रहा सस्ते दर पर खाद्यान्न

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के शत-प्रतिशत नागरिकों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। इस दिशा में बेहतर पहल करते हुए मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी के 150वी जयंती पर वर्ष 2019 को यूनिवर्सल PDS का शुभारंभ किया। योजना के तहत गरीब-अमीर सभी को राशन कार्ड जारी किए गए है। अब तक प्रदेश में 69.67 लाख राशनकार्डो के माध्यम से ढाई करोड़ से अधिक सदस्य पंजीकृत है। राज्य के 25 जिलों में राशनकार्डधारियों के लिए अपनी पंसद की दुकान से राशन खरीदने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

प्रदेश में कुल 13 हजार 304 शासकीय उचित मूल्य की दुकाने संचालित हो रही है। इसमें से 12 हजार 314 दुकानों में ई-पॉस मशीन के जरिए यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप राज्य में वंचितों, गरीबों और समान्य परिवारों सहित शत-प्रतिशत परिवारों के लिए राशन कार्ड के जारी किए जा रहे है। 

शहरी क्षेत्रों में 14 लाख 89 हजार 626 राशन कार्ड जारी

प्रदेश में वर्तमान मे 69.67 लाख राशन कार्ड  प्रचलित है। इनमें अनुसूचित जनजाति वर्ग के 20 लाख 73 हजार 954 राशन कार्ड, अनुसूचित जात वर्ग के नौ लाख 62 हजार 168 राशन कार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग के 32 लाख 73 हजार 937 राशन कार्ड और सामान्य वर्ग के छह लाख 41 हजार 692 राशन कार्ड जारी किए गए है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत ग्रामीण क्षेत्र में  54 लाख 62 हजार 125 और शहरी क्षेत्रों में 14 लाख 89 हजार 626 राशन कार्ड जारी किए गए हैं।

फोर्टिफाइड चावल वितरण करने का फैसला

अधिकारियों ने बताया कि बीते 3 सालों में 11 लाख 15 हजार नवीन राशनकार्ड बनाए गए हैं। वहीं पांच लाख 52 हजार नए सदस्यों का नाम राशनकार्ड में जोड़े गए हैं। कोंडागांव जिले में एक नवंबर 2020 से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एनीमिया और अन्य पोषक तत्वों की कमी को दूर करने आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन बी-12 युक्त फोर्टिफाइड चावल का वितरण उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से किया जा रहा है। इसकी सफलता को देखेते हुए अब आकांक्षी एवं उच्च भार वाले 12 और जिलों में फोर्टिफाइड चावल वितरण करने का निर्णय लिया गया है। 

छत्तीसगढ़ के आकांक्षी और हाईबर्डन जिले में होगा फोर्टिफाइड चावल का वितरण

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिलों और हाईबर्डन जिलों में कुपोषण और एनीमिया जैसी समस्याओं से निपटने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में 10 आंकाक्षी जिलों और 02 हाईबर्डन जिलों में मार्च 2022 से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राज्य योजना के राशनकार्डधारी परिवारों को फोर्टिफाइड चावल का वितरण किया जाएगा। राइस फोर्टिफिकेशन की शत-प्रतिशत खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। यह निर्णय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में किया गया है।

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली में राज्य योजना के राशनकार्डों में चावल का वार्षिक आबंटन लगभग 3 लाख 89 हजार 486 टन है। इस चावल के फोर्टिफिकेशन के लिए लगभग 28.43 करोड़ और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के हितग्राहियों को फोर्टिफाइड चावल के वितरण के लिए राज्य सरकार द्वारा 11.16 करोड़ इस प्रकार की 39.59 करोड़ रूपए की राशि व्यय की जाएगी।

फोर्टिफाइड चावल का वितरण 

फोर्टिफाइड चावल का वितरण राज्य के 10 आकांक्षी जिले कोरबा, राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, कोंडागांव, सुकमा और 2 हाईबर्डन जिले कबीरधाम और रायगढ़ में किया जाएगा। इन जिलों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के राशनकार्डों की तरह ही राज्य योजना के राशनकार्डों में फोर्टिफाइड चावल का वितरण किया जाएगा। गौरतलब है कि  फोर्टिफाइड चावल आयरन और विटामिन से युक्त होता है। इस चावल में विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी12, फोलिक एसिड, आयरन और जिंक सभी पोषक तत्व का मिश्रण होता है। यह लोगों की खुराक में आवश्यक पौष्टिक तत्वों की पूर्ति के साथ ही कुपोषण के नियंत्रण में काफी हद तक मददगार होती है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.