Media24Media.com: dhamtari news in hindi

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label dhamtari news in hindi. Show all posts
Showing posts with label dhamtari news in hindi. Show all posts

Placement Camp in Dhamtari- 24 फरवरी को जनपद पंचायत कुरूद में रोजगार मेले का आयोजन

No comments Document Thumbnail

धमतरी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी तथा कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा संयुक्त रूप से रोजगार मेला (Placement Camp in Dhamtari) का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी से मिली जानकारी के मुताबिक 24 फरवरी को जनपद पंचायत कुरूद में सुबह 11 से दोपहर साढ़े तीन बजे तक आयोजित होने वाले इस मेले में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा कुल 597 पदों पर भर्ती की जाएगी।





अब सिर्फ WhatsApp पर एक मैसेज करने से दूर होंगी PF अकाउंट की समस्याएं, जानिए क्या हैं प्रक्रिया





इनमें सेल्स ऑफिसर, एग्रीकल्चर ऑफिसर, वेल्डर, बढ़ाई, फील्ड ऑफिसर, मोर्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सुपरवाईजर, सिक्यूरिटी गार्ड, एजेंट, फर्नीचर कारीगर, बैंक ऑफिसर, केयर टेकर (नर्स), वार्ड बॉय, एलआईसी एजेंट एवं फील्ड एसोसिएट शामिल हैं। आठवीं से स्नातकोत्तर शैक्षणिक योग्यता रखने वाले इच्छुक आवेदक इस रोजगार मेला (Placement Camp in Dhamtari) में शामिल हो सकते हैं। आवेदक शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्र के साथ निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा एवं दो पासपोर्ट साईज के फोटो के साथ नियत तिथि एवं स्थान पर रोजगार मेला में शामिल हो सकते हैं।


अवैध रेत भंडारण की जांच के लिए टीम ने विभिन्न जगहों में दबिश देकर की कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

धमतरी जिले में अवैध रेत भंडारण (illegal sand storage) की शिकायतों की जांच के लिए कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य (Collector Jayaprakash Maurya) के निर्देशानुसार टीम गठित कर अलग-अलग स्थलों पर दबिश देकर अधिकारियों द्वारा शहर सहित आस-पास के गांवों के विभिन्न स्थलों की सतत जांच की जा रही है।





यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन की बर्बादी रोकने के लिए बनाए जा रहे सख्त नियम





धमतरी अनुविभागीय अधिकारी मनीष मिश्रा ने बताया कि अवैध रेत के भंडारण के संबंधित मिली शिकायतों के सत्यापन के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों की तीन टीम गठित की गई है। उन्होंने बताया कि टीम के द्वारा शुक्रवार को पांच जगहों पर दबिश दी गई। इस दौरान सिहावा रोड स्थित महावीर राइस मिल में मौके की जांच की गई, जहां रेत का अवैध भंडारण होना नहीं पाया गया।





टीम ने इन गांवों में दी दबिश





वहीं मुजगहन गांव स्थित राज राजेश्वर राइस मिल में दबिश के दौरान टीम को रेत भंडारण (illegal sand storage) नहीं मिला, अलबत्ता थोड़ी मात्रा में रेत के अंश पाए गए, जिससे यह प्रतीत हो रहा था कि संभवत पूर्व में रेत भंडारण किया गया था। इसी तरह सोरम गांव स्थित मगेंद्र फ्लाई ऐश ब्रिक्स में 3752 घनमीटर रेत भंडारित मिला। इस संबंध में पूछे जाने पर संचालक द्वारा रेत की कुछ मात्रा का ही पिट पास दिखाया गया, जो कि भंडारित रेत की मात्रा से मिलान नहीं होना पाया गया।





यह भी पढ़ें:- अमेरिका में पत्नि को प्रताड़ित करने वाले पति के वीजा को निरस्त करने महिला आयोग लिखेगा US दूतावास को पत्र





टीम द्वारा इसे अवैध रेत भंडारण (illegal sand storage) करार देते हुए जब्ती की कार्रवाई की गई। धमतरी एसडीएम ने बताया कि इसी प्रकार सारंगपुरी गांव में टीम ने अनुज्ञप्तिधारी स्थानीय रामसागरपारा निवासी शेख जफर द्वारा निर्धारित स्थल से भिन्न शासकीय भूमि पर रेत भंडारित किया जाना पाया। वहीं भंडारण स्थल में तार फेंसिंग या ईंट की दीवार का घेरा और सुरक्षा , प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा नहीं पाई गई।





कार्रवाई में ये रहे शामिल





टीम को अमेठी गांव में अज्ञात अनुज्ञप्तिधारी द्वारा अनुज्ञप्ति की शर्तों का पालन नहीं किए जाने के अलावा सुरक्षा, चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव पाया गया। पूछताछ किए जाने पर गांव के सरपंच और कोटवार के संज्ञान में भण्डारणकर्ता की जानकारी नहीं होना बताया गया। अवैध रेत भंडारण (illegal sand storage)के स्थल निरीक्षण की कार्रवाई करने वाली तीनों टीम क्रमश धमतरी तहसीलदार पवन सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार विनोद कुमार साहू और चंद्र कुमार साहू के नेतृत्व में की गई, जिसमें राजस्व निरीक्षक और पटवारी भी शामिल थे।


धमतरी: तिर्रा गांव में अगले तीन महीने तक धारा 144 लागू, कलेक्टर ने पारित किया आदेश

No comments Document Thumbnail

कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य (Collector Jai Prakash Maurya) ने धमतरी तहसील के तिर्रा गांव में दंड संहिता 1973 की धारा 144 के(Section 144 in Dhamtari) तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए आदेश पारित किया है। इसके तहत तिर्रा गांव में कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल में किसी प्रकार का हथियार, लाठी, बल्लम, तलवार, चैन और अन्य हथियार अपने साथ लेकर नहीं चलेगा और न ही रखेगा। इसके अलावा पांच व्यक्ति से ज्यादा संख्या में एक जगह एकत्रित नहीं होंगे। यह आदेश दंड संहिता की धारा 144 की उपधारा (2) के तहत एकपक्षीय रूप से पारित किया गया है। यह आदेश तिर्रा गांव में आगामी तीन माह तक प्रभावशील रहेगा।





यह भी पढ़ें:- Horoscope 29 January 2021- लंबे समय से अटके काम होंगे पूरे, जानिए क्या करने होंगे उपाय





गौरतलब है कि धमतरी (Dhamtari News in Hindi) के अनुविभागीय दंडाधिकारी ने एक प्रतिवेदन कलेक्टर को प्रस्तुत किया है, जिसके तहत तिर्रा गांव में बड़पारा के पास भूमि संबंधी विवाद के कारण कानून व्यवस्था की स्थिति बनने, वर्तमान में लोक प्रशांति के भंग होने और मानव जीवन सहित संपत्ति को खतरा होने की आशंका जताई गई है। इसके मद्देनजर कलेक्टर ने तिर्रा गांव में सामान्य जनजीवन और लोक संपत्ति की सुरक्षा को उत्पन्न हुए खतरे का निवारण करने के लिए यह आदेश (Section 144 in Dhamtari) पारित किया है।





अमलेश्वर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई





कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे (Collector Sarveshwar Narendra Bhure) के निर्देशानुसार दुर्ग जिले में अप्राधिकृत विकास,अवैध कालोनियों के विकास को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्यालय संयुक्त संचालक, नगर, ग्राम निवेश विभाग दुर्ग और राजस्व विभाग दुर्ग के द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नियमानुसार कालोनाईजर का रजिस्ट्रेशन किए बगैर व्यक्तियों के द्वारा कालोनी की स्थापना के उद्देश्य से भूमि का उपविभाजन और मार्गों का निर्माण कर अप्राधिकृत विकास किया गया था। जिसे हटाये जाने के लिए चिन्हांकित किया गया है।





यह भी पढ़ें:- 2 फरवरी को आएगा CBSE 10th और 12th बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी





वहीं गुरुवार को अमलेश्वर के कल्पतरू बिल्डर्स एंड डेव्हलपर्स और अमलेश्वर के खुड़मुड़ा रोड में रूपराम साहू अन्य के द्वारा किए गए अप्राधिकृत विकास को हटाने की कार्रवाई की गई।





कार्रवाई में ये थे शामिल





अवैध विकास कर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई में विमल बगवैया, प्रभारी संयुक्त संचालक नगर और ग्राम निवेश दुर्ग, आलोक वर्मा नायब तहसीलदार पाटन, मनोज कुमार रस्तोगी राजस्व निगम पाटन, पटवारी अश्वनी वर्मा, प्रतीक दीक्षित सहायक संचालक नगर और ग्राम निवेश दुर्ग, अनूप कुमार गढ़े वरिष्ठ शोध सहायक,संदीप पटेल, उप अभियंता, अमर सिंह बघेल, उप अभियंता, जामिल छत्रपाल सहायक ग्रेड-3 सहित मोहम्मद हारून उपस्थित रहे।


Video : कबड्डी खेलते हुए गई खिलाड़ी की जान, ऐसे गिरा कि उठ ही नहीं पाया...

No comments Document Thumbnail

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम गोजी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता (Kabaddi match in dhamtari) में खेल के दौरान एक खिलाडी (Player died in Kabaddi Match) की मौत होने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.





Video




जुआरी बनकर पहुंचे ASP, जुआ अड्डे पर मारा छापा





ऐसे हुई घटना





बताया जा रहा है कि कुरूद इलाके के ग्राम गोजी में कबड्डी प्रतियोगिता (Kabaddi match in dhamtari) का आयोजन हो रहा था, जंहा ग्राम कोकडी से नरेंद्र साहू भी अपनी टीम के साथ खेलने गोजी गया हुआ था. जब मैच के दौरान उस की बारी आई तो वह विपक्षी पाले में सांसे थामकर अपना दांव खेल रहा था. तभी विपक्षी खिलाड़ियों ने नरेंद्र को घेरकर गिरा दिया. वह ऐसा गिरा कि फिर उठ ही नहीं पाया। नरेंद्र यंहा कबड्डी के साथ साथ अपनी जिंदगी का भी दांव हार गया. नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई.









पुलिस जुटीं जांच में..





ये नजारा देख मौके पर मौजूद लोगो (Player died in Kabaddi Match) के रोंगटे खडे हो गए. बाद में घटना की सुचना कुरूद पुलिस को दी गई. जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंच पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल पुलिस मामला दर्जकर जांच में जुट गई है.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.