Media24Media.com: business

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label business. Show all posts
Showing posts with label business. Show all posts

पर्सनल लोन पर ज्यादा होता है इंट्रेस्ट रेट, जानिए कौन से बैंक दे रहे हैं क्या- क्या ऑफर

No comments Document Thumbnail

पर्सनल लोन पर ब्याज दरें काफी अधिक होती हैं, इसलिए जब अन्य कोई बेहतर विकल्प नजर नहीं आए, तो ही पर्सनल लोन के लिए जाना चाहिए। अगर आपको कोई छोटा-मोटा बिजनेस शुरू करने के लिए पूंजी की आवश्यकता है, तो आपके लिए पर्सनल (personal loan interest rate) लोन काफी फायदेमंद होगा। आइए जानते हैं कि एक लाख की लोन राशि व पांच साल की अवधि वाले पर्सनल लोन पर बैंक कितनी ब्याज दर की पेशकश कर रहे हैं।





भारतीय स्टेट बैंक (SBI) एक लाख रुपये की लोन राशि व पांच साल की अवधि वाले पर्सनल लोन पर 9.60 से 15.65 फीसद तक ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। इस लोन पर ईएमआई (EMI) 2,105 से 2,413 रुपये के बीच बनेगी। वहीं, यहां प्रोसेसिंग फीस (टैक्स के बिना) लोन राशि की 1.50 फीसद तक (न्यूनतम 1,000 रुपये और अधिकतम 15,000)+ जीएसटी है।





लव मैरिज को टालना चाहता था प्रेमी, पकड़ा जाने वाला था झूठ, इसलिए कर दी मासूम साले की हत्या…





पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की बात करें, तो यह इस पर्सनल लोन पर 8.45 से 14 फीसद तक ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। यहां ईएमआई 2049 से 2327 रुपये के बीच बनेगी और प्रोसेसिंग फीस लोन राशि के एक फीसद तक+जीएसटी होगी।





सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) इस लोन पर 8.35 फीसद से 10.20 फीसद तक की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। यहां ईएमआई 2044 से 2135 रुपये के बीच बनेगी। वहीं, यहां प्रोसेसिंग फीस 500 रुपये तक+ टैक्स होगी।





बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) इस लोन के लिए 9.85 फीसद से 15.45 फीसद तक की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। यहां ईएमआई 2117 से 2403 रुपये के बीच बनेगी। वहीं, प्रोसेसिंग फीस लोन राशि के दो फीसद तक (न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 10,000 रुपये) रहेगी।





वैज्ञानिकों ने 2019 में ही दे दी थी चेतावनी, अध्ययन के आधार पर दी गई थी जानकारी





बैंक ऑफ इंडिया (BOI) इस लोन के लिए 10.35 फीसद से 12.35 फीसद तक की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। यहां ईएमआई 2142 से 2242 रुपये के बीच बनेगी। वहीं, प्रोसेसिंग फीस लोन राशि के दो फीसद तक (न्यूनतम 1000 रुपये औरअधिकतम 10,000) रुपये रहेगी।





इंडियन बैंक (Indian Bank) इस लोन पर 9.05 फीसद से 14.65 फीसद तक की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। यहां ईएमआई 2078 से 2361 रुपये के बीच बनेगी।





यूको बैंक (UCO Bank) इस लोन पर 10.30 फीसद से 10.55 फीसद तक की ब्याज दर (personal loan interest rate) पेशकश कर रहा है। यहां ईएमआई 2139 से 2152 रुपये के बीच बनेगी। वहीं, प्रोसेसिंग फीस लोन राशि के 1 फीसद तक (न्यूनतम 750 रुपये) होगी।


बजट के बाद LPG सिलेंडर और पेट्रोल- डीजल की कीमत बढ़ी, देखिये आपकी जेब पर होगा कितना असर

No comments Document Thumbnail

आमलोगों के लिए बुरी खबर है। बजट के बाद महंगाई का एक बड़ा झटका लोगों पर पड़ने वाला है। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस (Budget Impact on LPG) अब महंगी हो गयी है। रसोई गैस में जहां 25 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि हो गयी है, तो वहीं गुरुवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है. दिल्ली में पेट्रोल 86.65 रुपये लीटर हो गया है. इसी तरह एलपीजी सिलिंडर के दाम 25 रुपये बढ़ गए हैं. गौरतलब है कि बजट में पेट्रोल और डीजल पर कृष‍ि इन्फ्रा सेस लगा दिया गया है, लेकिन सरकार का कहना है कि इसका आम उपभोक्ता पर असर नहीं होगा.





9 फरवरी को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर





कितना हुआ सिलिंडर का दाम





इंडियन ऑयल के मुताबिक उपभोक्ताओं को 14 किलोग्राम वाले नॉन सब्सिडी घरेलू गैस (Budget Impact on LPG) सिलिंडर के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंंगे. एलपीजी सिलिंडर के दाम 25 रुपये बढ़ गए हैं. इसके लिए दिल्ली में 719 रुपये प्रति सिलिंडर, कोलकाता में 745.50 रुपये प्रति सिलिंडर, मुंबई में 710 और चेन्नई में 735 रुपये प्रति सिलिंडर देना होगा.





गरियाबंद में 22 लाख रुपये के हीरे के साथ तस्कर गिरफ्तार





अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल मजबूत





अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल लगातार मजबूत हो रहा है, हालांकि भारतीय बॉस्केट के लिए जो कच्चा तेल आता है उस पर अंतरराष्ट्रीय रेट का असर 20-25 दिन बाद दिखता है.दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल जहां 86.65 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया, तो डीजल 76.83 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. इसी तरह मुंबई में पेट्रोल 93.20 रुपये और डीजल 83.67 रुपये लीटर, चेन्नै में 89.13 पेट्रोल रुपये और डीजल 82.04 रुपये प्रति लीटर तथा कोलकाता में पेट्रोल 88.01 रुपये और डीजल 80.41 रुपये लीटर हो गया है. नोएडा में पेट्रोल 85.91 रुपये और डीजल 77.24 रुपये लीटर हो गया है.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.