Media24Media.com: accident in pakistan

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label accident in pakistan. Show all posts
Showing posts with label accident in pakistan. Show all posts

इमारत में विस्फोट होने से 14 लोगों की मौत, कई घायल

No comments Document Thumbnail

पाकिस्तान के कराची में शनिवार को एक भीषण हादसा हुआ है, जहां के शेरशाह पाराचा चौक इलाके में हुए विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर को इलाके की एक इमारत में हुए विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये विस्फोट एक प्राइवेट बैंक के पास साइट क्षेत्र में हुआ, जिससे इलाके में स्थित अन्य इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस और बचाव अधिकारी विस्फोट स्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।  

वहीं बचाव अधिकारियों ने घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक इस विस्फोट में 12 लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस के मुताबिक विस्फोट किन कारणों से हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है। विस्फोट स्थल पर बम निरोधक इकाई पहुंची है। पुलिस और रेंजर्स के अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

SHO जफर अली शाह ने बताया कि विस्फोट एक बैंक के नीचे स्थित एक नाले में हुआ। अधिकारियों को शक है कि इमारत के नीचे नाले में गैसों के जमा होने के कारण विस्फोट हुआ है। SHO ने बताया कि परिसर को खाली करने के लिए बैंक को नोटिस जारी किया गया था, ताकि नाले की सफाई की जा सके। विस्फोट में पास का एक पेट्रोल पंप भी क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं मलबे में कई लोगों के दबे होने की खबर है।

7 जून को हुआ था भीषण रेल हादसा

बता दें कि 7 जून को पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा (Pakistan Train Accident) हुआ था। दरअसल, पाकिस्तान के घोटकी में रेती और डहारकी रेलवे स्टेशनों के बीच सर सैयद एक्सप्रेस ट्रेन, मिल्लत एक्सप्रेस से टकरा गई थी। इस हादसे में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई हैं। जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे। पाकिस्तान के एक लोकल न्यूज चैनल ने यह जानकारी दी थी।

रेडियो पाकिस्तान ने दी थी जानकारी

'रेडियो पाकिस्तान' ने रेलवे के अधिकारियों के हवाले से बताया था कि सर सैयद एक्सप्रेस लाहौर से कराची जा रही थी और मिल्लत एक्सप्रेस कराची से सरगोधा जा रही थी। दोनों ट्रेनों में टक्कर से मिल्लत एक्सप्रेस के डिब्बे पलट गए। हादसे में करीब 13 से 14 बोगियां पटरी से उतर गई थी।

केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से जिंदा जले 16 लोग, CM ने मांगी घटना पर रिपोर्ट

No comments Document Thumbnail

पाकिस्तान के कराची में शुक्रवार को एक भीषण हादसा हुआ है। जहां केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 16 लोगों की मौत हो गई है। पाकिस्तान के अखबार डॉन के मुताबिक जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर (JPMC) के अतिरिक्त पुलिस सर्जन डॉ सुमैय्या सैयद ने कहा कि अब तक 16 शवों को अस्पताल लाया जा चुका है और भी शव निकाले जाने उम्मीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि 12 शवों की पहचान कर ली गई है और उन्हें परिजन ले गए हैं। जबकि चार की तत्काल पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि सभी मृतकों की उम्र 18 से 38 साल के बीच है। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। 


पाकिस्तानी अखबार के मुताबिक कोरंगी के एसएसपी शाहजहां ने कहा कि पुलिस को सूचित किया गया था कि इमारत में अभी भी 25 लोग फंसे हुए हैं और उन्हें आशंका है कि उनकी मौत हो सकती है। पाकिस्तान रेंजर्स (सिंध) के एक प्रवक्ता के अनुसार कारखाने में आग लगने के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और रेंजर्स के जवान बचाव दल के साथ राहत कार्यों में लगे हुए हैं। प्रवक्ता ने कहा कि आग मेहरान टाउन में एक रासायनिक कारखाने में लगी थी, आग पर अब काबू पा लिया गया है और बचाव के प्रयास जारी हैं।

बाहर नहीं निकल पाए मजदूर

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग सुबह 10 बजे लगी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी देर से मौके पर पहुंचे, इसलिए इतने अधिक लोग मारे गए हैं। बचाव में जुटे अधिकारियों को धुएं की वजह से भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शवों को निकालकर जिन्ना अस्पताल पहुंचाया गया है। अभी तक कुछ शवों की ही पहचान हुई है। मृतकों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं। बचाव के दौरान तो दमकलकर्मी भी जख्मी हुए हैं। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि केमिकल का इस्तेमाल यहां कई उत्पादों को तैयार करने के लिए किया जाता था। आग इनमें से ही केमिकल के किसी ड्रम में लगी और इसने पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। फैक्ट्री से बाहर निकलने का एक ही रास्ता था, जिस वजह से मजदूर बाहर नहीं निकल पाए।

सिंध CM ने घटना पर मांगी रिपोर्ट

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक ईधी वालंटियर  30 साल का सद्दाम भी आग बुझाने की कोशिश में घायल हो गया। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक सद्दाम को तीन अन्य घायलों के साथ जेपीएमसी ले जाया गया है। इस बीच सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने घटना का संज्ञान लिया और कराची आयुक्त और श्रम विभाग को एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने सवाल किया कि आग लगने की घटना कैसे हुई और सुरक्षा के क्या उपाय किए जा रहे थे? उन्होंने अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा उपचार और मृतकों के परिवारों को सहायता प्रदान करने का भी निर्देश दिया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.