Media24Media.com: accident in chhattisgarh

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label accident in chhattisgarh. Show all posts
Showing posts with label accident in chhattisgarh. Show all posts

भीषण सड़क हादसा: 10 से ज्यादा लोगों की मौत, 40 से ज्यादा घायल

No comments Document Thumbnail

बस्तर के सीमावर्ती राज्य ओडिशा के कोटपाड़ में एक भीषण सड़क हादसा (Accident In Odisha ) हुआ है। हादसे में 10 से ज्यादा महिलाओं की मौके पर मौत हो गई है। जबकि 40 से ज्यादा ग्रामीण घायल हैं। जानकारी के मुताबिक सभी लोग ओडिशा से पिकअप वाहन में सवार होकर बस्तर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए।





नेशनल हाईवे कोटपाढ़ की घटना(Accident In Odisha )





जानकारी के मुताबिक हादसा नेशनल हाईवे कोटपाढ़ के पास हुआ है। जहां तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से जा टकराई। ताजा आंकड़ों के मुताबिक हादसे में 10 लोगों से ज्यादा की मौत हो गई है। वहीं मरने वालों में सभी महिलाएं शामिल हैं।





पढ़ें: पूर्व मंत्री की बहू और पोती की बेडरूम के दीवान में मिली लाश





पुलिस ने बताया कि सभी ग्रामीण बस्तर के कलचा गांव के रहने वाले थे। घायलों को कोटपाढ़ के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया है। मृतकों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। ड्राइवर पिकअप को काफी तेज चला रहा था। इसके कारण गाड़ी बेकाबू हो गई। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।





पढ़ें: कुआकोंडा में बड़ा सड़क हादसा, 1 की मौत, 40-50 लोगों के घायल होने की सूचना





बता दें कि 31 जनवरी को ही दंतेवाड़ा जिले में CM के कार्यक्रम के लिए ग्रामीणों को ला रही ट्रकों का एक्सीडेंट (accident in dantewara) हो गया। दुर्घटना कुआकोंडा थाना के सामने हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे में 1 ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं करीब 40 से 50 लोगों के घायल होने गए।





आपस में चकराई दो ट्रक





बता दें कि सीएम भूपेश बघेलआज दंतेवाड़ा के दौरे पर रहेंगे। वे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे, वहां दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्ट्री पहुंचकर, फैक्ट्री का लोकार्पण करेंगे। इसी कार्यक्रम के लिए लोगों को लेकर ट्रकें आ रही थी।


कुआकोंडा में बड़ा सड़क हादसा, 1 की मौत, 40-50 लोगों के घायल होने की सूचना

No comments Document Thumbnail

दंतेवाड़ा : जिले में CM के कार्यक्रम के लिए ग्रामीणों को ला रही ट्रकों का एक्सीडेंट (Accident in Dantewara) हो गया। दुर्घटना कुआकोंडा थाना के सामने हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे में 1 ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं करीब 40 से 50 लोगों के घायल होने की सूचना है।





जानकारी के मुताबिक भूपेश बघेल के दंतेवाड़ा दौरे के लिए लोगों को ला रही 2 ट्रकें आपस में भिड़ गई। भिड़ंत(Accident in Dantewara) के बाद एक ट्रक सामने मकान जा घुसी। घायलों को कुआकोंडा अस्पताल में भर्ती किया गया है।





पूर्व मंत्री की बहू और पोती की बेडरूम के दीवान में मिली लाश





बता दें कि सीएम भूपेश बघेलआज दंतेवाड़ा के दौरे पर रहेंगे। वे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे, वहां दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्ट्री पहुंचकर, फैक्ट्री का लोकार्पण करेंगे। इसी कार्यक्रम के लिए लोगों को लेकर ट्रकें आ रही थी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.