Media24Media.com: aadhar card

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label aadhar card. Show all posts
Showing posts with label aadhar card. Show all posts

अब टीकाकरण के लिए आधार कार्ड जरूरी नहीं, दूसरे दस्तावेज से भी चल जाएगा काम

No comments Document Thumbnail

कोरोना संक्रमण से बचाव और उससे होने वाली मौतों को रोकने के लिए कोरोना की वैक्सीन ही अभी संजीवनी साबित हो रही है। इसी बीच केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराते वक्त आधार कार्ड देना अनिवार्य नहीं है। सोमवार को जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस ए सूर्यकांत की बेंच ने सुनवाई के दौरान सरकार ने ये जवाब दिया। सुप्रीम कोर्ट ने 1 अक्टूबर 2021 को उस याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा था, जिसमें याचिकाकर्ता ने कहा था कि केंद्र को निर्देश दिया जाए कि कोविड वैक्सीनेशन के लिए सिर्फ आधार कार्ड ही न मांगा जाए।


सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने कहा था कि कोविन एप में 9 तरह के पहचान पत्र की बात है, लेकिन वैक्सीनेशन सेंटर पर आधार मांगा जा रहा है और ऐसे में केंद्र को निर्देश जारी करने की जरूरत है। सुनवाई के दौरान बेंच ने सरकार से कहा कि पूरी तरह यह सुनिश्चित करें कि वैक्सीन के लिए आधार कार्ड नहीं मांगा जाए। कोर्ट में सरकार ने बताया कि वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए पासपोर्ट, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड और वोटर कार्ड जैसे दस्तावेज का ऑप्शन दिया गया है।


87 लाख लोगों को बिना प्रूफ के वैक्सीन 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि सरकार की तरफ से अभी तक 87 लाख लोगों को बिना किसी रेजिडेंस प्रूफ के वैक्सीन मुहैया कराई गई है। इनमें भिखारी, जेल में बंद कैदी और सड़कों पर घूमने वाले मानसिक विक्षिप्त भी शामिल हैं। सुनवाई के बाद बेंच ने कहा कि वैक्सीन की सुविधा पाने के लिए आधार कार्ड की जरूरत नहीं है और सभी संबंधित प्राधिकारी सरकार के नियमों का पालन करें।


देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 170 करोड़ के पार

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 170 करोड़ 18 लाख के पार हो गया है।  देश में अब तक टीके का 95 करोड़ 25 लाख से ज्यादा पहला और 73 करोड़ 47 लाख से ज्यादा दूसरा डोज लगाया गया है। वहीं 1 करोड़ 45 लाख से ज्यादा बूस्टर डोज लगाए गए हैं।

जिले में एक साल में बने 8 हजार 484 आधार कार्ड, 11 हजार 472 आधार कार्ड हुए अपडेट

No comments Document Thumbnail

बीजापुर जिले में बीते एक साल से लगातार आधार कार्ड पंजीयन शिविर आयोजित कर अन्य तक 8 हजार 484 नवीन आधार कार्ड बनाए जा चुके हैं। वहीं 11 हजार 472 आधार कार्डों का अपडेशन किया गया है। जिले के अंतर्गत बीजापुर ब्लॉक में कलेक्ट्रेट बीजापुर सहित नगर पालिका परिषद बीजापुर, जनपद पंचायत बीजापुर, ग्राम पंचायत चेरपाल, धनोरा और गंगालूर में आधार कार्ड पंजीयन शिविर आयोजित किया जा रहा है। वहीं भैरमगढ़ ब्लॉक में भारतीय स्टेट बैंक भैरमगढ़ और ग्राम पंचायत मिनगाचल और भोपालपटनम ब्लॉक अंतर्गत नगर पंचायत भोपालपटनम, ग्राम पंचायत  मद्देड़ सहित उसूर ब्लॉक में ग्राम पंचायत आवापल्ली में आधार कार्ड पंजीयन शिविर आयोजित  किया जा रहा है। 


आधार कार्ड पंजीयन शिविरों में 24 जुलाई 2021 से 23 अगस्त 2021 तक कुल 807 नवीन आधार पंजीयन करने सहित 1072 आधार कार्डों का अपडेशन किया गया। जिसके तहत बीजापुर ब्लॉक में 479 नवीन आधार कार्डों का अपडेशन भैरमगढ़ ब्लॉक में 185 नवीन आधार पंजीयन और 299 आधार कार्डों का अपडेशन, भोपालपटनम ब्लॉक में 36 नवीन आधार पंजीयन, 93 आधार कार्डों का अपडेशन, उसूर ब्लॉक में 107 नवीन आधार पंजीयन सहित 149 आधार कार्डों का अपडेशन किया गया। क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और ग्रामीणजन संबंधितआधार पंजीयन शिविरों में उपस्थित होकर नवीन आधार पंजीयन और आधार कार्डों का अपडेशन करवा सकते हैं। 

आंगनबाड़ी में अब बच्चे खाएंगे फोर्टिफाइड राइस

आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के भोजन के लिए छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति के द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों से खाद्य वितरण और छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के गोदामों में भंडारित खाद्यान्नों के लिए निर्देश दिए गए हैं। दुर्ग जिले के विद्यार्थियों और गर्भवती महिलाओं में कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए संतुलित आहार प्रदान करने के उद्देश्य से शासकीय उचित मूल्य दुकानों में मध्यान्ह भोजन योजना-पूरक पोषण आहार योजना का चावल पृथक रखने का निर्देश दिया गया है। 

फोर्टिफाइड राइस के फायदे

आंगनबाड़ी में सिर्फ फोर्टिफाइड राइस का ही वितरण किया जाना है, ताकि बच्चों में पोषण के स्तर को बेहतर किया जा सके। फोर्टिफाइड युक्त चावल में आयरन, विटामिन ए, विटामिन बी 1, विटामिन बी 12, फोलिक एसिड और जिंक जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। फोर्टिफाइड राइस खाने से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और एनीमिया जैसी शिकायतों में भी कमी आएगी। राज्य भंडार गृह निगम के गोदामों में कीट मुक्ति के लिए दवा का छिड़काव और संग्रहित खाद्यान्न की गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाएगा, ताकि हितग्राहियों को गुणवत्ता युक्त खाद्यान्न प्राप्त हो सके।

काम की खबर: अगर आपको भी अपने आधार कार्ड की फोटो नहीं है पसंद तो इस आसान तरीके से बदल सकते हैं फोटो

No comments Document Thumbnail

भारत में रह रहे हर इंसान के लिए आधार कार्ड जरूरी है। आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण पहचान प्रमाणों में से एक है, जिसमें कार्डधारक के जनसांख्यिकीय और बायोमेट्रिक डेटा दोनों शामिल हैं। देश में आधार की जरूरत बच्चे के एडमिशन से लेकर जॉब तक में पड़ती है। ऐसे में हमें अपने आधार में लगी फोटो को कहीं दिखाने मे शर्म आती है या फिर अच्छा नहीं लगाता। अगर आप के आधार में भी फोटो अच्छी नहीं आई है तो आप इस आसान स्टेप से अपनी आधार में लगी फोटो बदलवा सकते हैं। आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए मुख्य रूप से दो तरीके हैं, एक सेल्फ-सर्विस अपडेट पोर्टल के जरिए और दूसरा आधार नामांकन केंद्र पर जाकर। 







इस तरह बदलें अपने आधार कार्ड की फोटो


अपने नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाकर कोई भी अपनी आधार में दी गई जानकारी को अपडेट करवा सकता हैं। आधार कार्ड में फोटो बदलने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स का पालन करें।



यह स्टेप्स को करें फॉलो


  • नजदीकी आधार नामांकन केंद्र-आधार सेवा केंद्र पर जाएं।
  • आधार एनरोलमेंट-करेक्शन,अपडेट फॉर्म UIDAI की वेबसाइट से डाउनलोड करें।
  • फार्म को अच्छे से पढ़कर सही से भरें।
  • अब आधार केंद्र में मौजूद अधिकारी को अपना फॉर्म दें और अपनी बायोमेट्रिक जानकारी सौंपें।
  • जानकारी देने के बाद अधिकारी आपकी लाइव फोटो लेगा।
  • आधार कार्ड की जानकारी अपडेट कराने के लिए आपको 25 + GST मतलब कुल 50 रु देना होगा।
  • इसके बाद आपको अपडेट रिकवेस्ट नंबर URN के साथ एक आधार रसीद मिलेगी।
  • आप URN का उपयोग अपडेट स्टेटस जानने लिए कर सकते हैं।


अपडेटेड आधार कार्ड को डाउनलोड करने की प्रक्रिया


  • आधार में फोटो बदल जाने के बाद आप अपडेटेड आधार कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। 
  • अपडेटेड आधार कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आपको UIDAI पोर्टल पर जाना होगा।
  • पोर्टल पर आप एक सामान्य आधार कार्ड या मास्क्ड आधार कार्ड डाउनलोड करना चुन सकते हैं।
  • आपको अपनी आधार जानकारी को भी mAadhaar ऐप में अपडेट करने के बाद रिफ्रेश करना होगा।
  • इसके साथ ही आधार डेटा को डिजिलॉकर ऐप में भी अपडेट करना होगा।




ये है आधार अपडेट से संबंधित जरूरी बातें


  • आधार कार्ड में फोटो बदलने के लिए किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं है।
  • आपको फोटोग्राफ देने की भी जरूरत नहीं हैं क्योंकि अधिकारी वेब कैमरा का उपयोग करके मौके पर ही आपका फोटो क्लिक करता है।
  • आधार में जानकारी को अपडेट होने में करीब 90 दिन तक का समय लग सकता है।
  • आप आधार रसीद में दी गई URN का उपयोग करके आधार अपडेट स्टेटस जान सकते हैं।
  • स्वयं सेवा अपडेट पोर्टल यानी SSUP के जरिए आधार कार्ड में फोटो बदलने की कोई ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं है।



  

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.