Media24Media.com: UAE

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label UAE. Show all posts
Showing posts with label UAE. Show all posts

UAE के पहले हिंदू मंदिर का मोदी ने किया उद्घाटन, बोले पीएम मोदी- मैं मां भारती का पुजारी हूं, पत्थर पर लिखा उपनिषद का सन्देश

No comments Document Thumbnail

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी दौरे पर हैं. इस दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बुधवार, 14 फरवरी को पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने हिंदू मंदिर में आयोजित आरती में हिस्सा लिया. यह आरती दुनियाभर में BAPS के सभी 1500 मंदिरों में एक-साथ आयोजित हुई. पूजा संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी को फूलों की माला पहनाकर उनका अभिवादन किया गया.


‘राम मंदिर का सदियों पुराना सपना पूरा हुआ’
अबू धाबी में BAPS हिंदू मंदिर के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधित करते हुए कहा, ‘अयोध्या में भव्य राम मंदिर का सदियों पुराना सपना पूरा हुआ है. रामलला अपने भवन में विराजमान हुए. पूरा भारत और हर भारतीय राम भाव में अभी तक लीन हैं.’ उन्होंने आगे कहा कि मैं जानता नहीं हूं कि मैं मंदिरों के पुजारी की योग्यता रखता हूं या नहीं लेकिन मैं प्राण प्रतिष्ठा पर गर्व अनुभव करता हूं कि मैं मां भारती का पुजारी हूं. पीएम मोदी ने कहा कि मंदिर के निर्माण में यूएई सरकार की भूमिका सराहनीय है.

अबू धाबी में BAPS हिंदू मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ संयुक्त अरब अमीरात के मंत्री नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान ने भी शिरकत की. उद्घाटन समारोह के बाद प्रधानमंत्री मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के सहिष्णुता मंत्री नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान को मंदिर के सदस्यों की ओर से सम्मानित किया गया. वहीं अबूधाबी के भव्य हिन्दू मंदिर में PM मोदी ने पत्थर पर उपनिषद का संदेश लिखा. पत्थर पर पीएम मोदी ने वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश लिखा. इस दौरान मंदिर के कलाकारों से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत की.

BAPS हिंदू मंदिर के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां मौजूद बच्चों के साथ बातचीत की. बता दें कि मंदिर में बच्चों की ओर से कलाकृतियां तैयार की गई थी. पीएम मोदी ने मंदिर में पूजा के बाद मंदिर के दर्शन भी किए. मंदिर के सदस्यों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माला पहनाकर उनका अभिवादन किया गया. बता दें कि यह मंदिर अपनी भव्यता से दुनियाभर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है.

 

दुबई की इमारत में लगी भीषण आग, 16 लोग जिंदा जले, मरने वालों 4 भारतीय

No comments Document Thumbnail

दुबई. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में स्थित एक रिहाइशी इमारत में आग लगने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए. मृतकों में 4 भारतीय नागरिक बताए जा रहे हैं. इनकी पहचान केरल के मलप्पुरम स्थित वेंगारा के रहने वाले 38 वर्षीय रिजेश और उसकी 32 वर्षीय पत्नी जिशी के अलावा तमिलनाडु निवासी अब्दुल कादर और सालियाकुंड के रूप में हुई है.


सरकार से जुड़े अखबार ‘द नेशनल’ ने दुबई मीडिया कार्यालय द्वारा प्रदान किए गए ‘दुबई सिविल डिफेंस’ के बयान के हवाले से बताया कि इस घटना में 16 लोगों की मौत हुई है और नौ लोग घायल हुए हैं. उसने बताया कि आग शनिवार को दुबई के अल रास इलाके में लगी. यहां दुबई का मसाला बाजार लगता है, जो दुबई क्रीक के निकट पर्यटन का बड़ा केंद्र है.

4 भारतीयों के अलावा 3 पाकिस्तानी भी शामिल

अखबार ने दुबई पुलिस के मुर्दाघर में मौजूद एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता नसीर वतनपल्ली के हवाला से बताया कि पीड़ितों में केरल के एक जोड़े सहित चार भारतीयों की पहचान की गई है. वतनपल्ली ने कहा, ‘अब तक हम 4 भारतीयों की पहचान करने में कामयाब रहे हैं, जिनमें केरल के एक दंपति और तमिलनाडु के दो पुरुष शामिल हैं जो इमारत में काम करते थे. इसके अलावा 3 पाकिस्तानी युवक और एक नाइजीरियाई महिला की भी मौत हुई है.’

सरकार के बयान में आग लगने का कोई कारण नहीं बताया गया है, लेकिन यह संकेत दिया गया है कि पांच मंजिला अपार्टमेंट में किसी समस्या के कारण आग लगी. अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से इमारत को सील कर दिया है. इस कारण आग से बच गए तमाम परिवार भी रातों-रात बेघर हो गए.

खलीज टाइम्स ने एक चश्मदीद के हवाले से बताया, ‘हमने सबसे पहले एक एसी से आग निकलती देखी. इसके कुछ ही मिनटों बाद धमाके की आवाज सुनी… फिर देखते ही देखते आग फैल गई और हम धुएं का गुबार उठते हुए देख सकते थे.

दुबई सिविल डिफेंस के प्रवक्ता ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इमारत में पर्याप्त सुरक्षा आवश्यकताओं की कमी थी. फिलहाल अधिकारी आग लगने के कारणों पर एक विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए व्यापक जांच कर रहे हैं.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.