Media24Media.com: T20 World Cup 2024

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label T20 World Cup 2024. Show all posts
Showing posts with label T20 World Cup 2024. Show all posts

T20 विश्व कप फाइनल: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर अपना दूसरा खिताब जीता और ICC खिताब का सूखा खत्म किया

No comments Document Thumbnail

 T20 World Cup 2024: भारत ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। बारबाडोस के केनसिंग्टन ओवल में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। जिसके जवाब में अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल खेल रही अफ्रीकी टीम 169 रन ही बना पाई और खिताब से दूर हो गई।


भारत दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बना है। भारत ने पहली बार साल 2007 में ये ट्रॉफी जीती थी। इसी के साथ भारत तीसरी टीम बन गई है जिसने टी20 का खिताब दूसरी बार जीता है। उससे पहले इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के काम कर चुके हैं। भारत ने साल 2013 से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी के सूखे और 17 साल से चले आ रहे टी20 वर्ल्ड कप के सूखे को खत्म कर दिया है।

डीकॉक और क्लासेन की बेहतरीन पारी

स्टब्स के आउट होने के बाद डिकॉक ने अपनी तूफानी पारी को जारी रखा और लगातार रन बनाते रहे। हेनरिक क्लासेन ने अपने चिर-परिचित अंदाज में लंबे शॉट्स लगाने शुरू किए। डिकॉक खतरनाक होते दिख रहे थे। दोनों बल्लेबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाया, जिसके बाद अर्शदीप सिंह ने 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर डिकॉक को डीप स्क्वायर लेग पर कुलदीप यादव को कैच दे बैठे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 31 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बना।

इसके बाद डेविड मिलर अभी बचे थे और भारत के लिए खतरा भी थे लेकिन बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए सूर्यकुमार यादव ने आखिरी ओर की गेंद पर मिलर का हैरतअंगेज कैच लपकते हुए मैच में भारत की जीत लगभग पक्की कर दी। हार्दिक पंड्या ने आखिरी ओवर में बाकी रन बचा लिए और भारत को जीत दिलाई।

विराट कोहली की शानदार पारी

वहीं भारत की तरफ से जीत का हीरो और कोई नहीं बल्कि विराट कोहली रहे। कोहली पूरे टूर्नामेंट में फेल रहे लेकिन फाइनल में उन्होंने 76 रन की अहम पारी खेली। उनकी ये पारी दबाव में आई। रोहित शर्मा 9 रन बनाकर दूसरे ओर में आउट हो गए। इसके बाद पंत बिना खाता खोले ही उल्टे पांव पवेलियन लौट गए। इसके बाद विराट कोहली के साथ अक्षर पटेल ने मिलकर 54 गेंदों में 72 रन की बेहतरीन साझेदारी की।

अक्षर पटेल अर्धशतक से चूक गए लेकिन उन्होंने 31 गेंदों में 47 रन की बेहतरीन और अहम पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने चार छक्के और एक चौका मारा।

शिवम दुबे ने दिया साथ

कोहली ने फिर शिवम दुबे के साथ मिलकर 57 रन जोडे़ और 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कोहली के आउट होने के बाद दुबे भी आउट हो गए। उन्होंने 16 गेंदों में 27 रन बनाए। दुबे की पारी में तीन चौके और एक छ्कका शामिल रहा। वहीं हार्दिक पंड्या 5 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि रविंद्र जडेजा 2 रन ही बना पाए।

साउथ अफ्रीका की तरफ से केशव महाराज और एनरिक नॉर्खिया ने 2-2 विकेट झटके। मार्को यानसेन और कगिसो रबाडा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। दूसरी तरफ भारत की ओर से हार्दिक पंड्या ने 3 विकेट, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने 2-2 और अक्षर पटेल ने 1 विकेट अपने नाम किया। 

T20 World Cup 2024 : भारत ने लिया 2023 विश्व कप की हार का बदला, ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराकर सेमीफाइनल में ली एंट्री

No comments Document Thumbnail

T20 World Cup 2024 :पिछले साल पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और फिर वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद आखिरकार भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की कड़वी दवा पिला दी। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में हराकर कंगारुओं को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है, जहां उसका सामना इंग्लैंड से होगा। अब अगर आज अफगानिस्तान, बांग्लादेश को हरा देता है या मैच रद्द हो जाता है तो ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। चलिए आपको भारत की ऑस्ट्रेलिया पर बंपर जीत के तीन वजहों के बारे में बताते हैं। जानते हैं वो तीन फैक्टर्स, जिनके बलबूते टीम इंडिया ने कंगारुओं का घमंड तोड़ा।


सोमवार रात भारत की इस शानदार जीत के शिल्पकार उसके कप्तान रोहित शर्मा रहे, जिन्होंने सिर्फ 41 गेंद में 92 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर विशाल स्कोर की नींव रखी। रोहित ने सिर्फ 19 गेंद में इस वर्ल्ड कप का सबसे तेज अर्धशतक ठोका। अब वह टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। रोहित शर्मा ने अपने टी-20 करियर में छक्का को दोहरा शतक पूरा करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और T20I में सबसे ज्यादा रन (4165) बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए।

पूरे मैच में रोहित शर्मा ही रोहित शर्मा छाए रहे। बल्ले से गर्दा उड़ाने के बाद उन्होंने कप्तानी में भी प्रभावित किया। खुद के ऊपर कभी दबाव हावी नहीं होने दिया। स्कोरबोर्ड पर टंगा रन कुशन उन्हें कूल बनाए रखने में मदद कर रहा था। इतना ही नहीं उनके फैसले भी लाजवाब रहे। वह लगातार फील्ड चेंज करते रहे। स्पिन और पेस बॉलिंग का जबरदस्त मकड़जाल बुना। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह (3/37) और स्पिनर कुलदीप यादव (2/24) ने अहम मौकों पर विकेट निकाले और भारत को मुकाबले में बनाए रखा। बुमराह ने भी कसी गेंदबाजी की।

सही समय पर आउए हुए हेडपिछले वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में अपनी पारी से टीम इंडिया के अरमानों पर पानी फेरने वाले ओपनर ट्रेविस हेड एक बार फिर क्रीज पर जम गए और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 43 गेंद पर 9 फोर और 4 सिक्स की मदद से 76 रन बनाए। वह तेजी से रन जुटा रहे थे, लेकिन 17वें ओवर में कप्तान रोहित शर्मा ने अपने सबसे बड़े मैच विनर जसप्रीत बुमराह को दोबारा अटैक पर लगाया और उन्होंने हेड को निपटाकर भारत को राहत की सांस दी। वह 150 के टोटल पर आउट हुए, तब जाकर मुकाबला भारत की पकड़ में आया। हेड के जाने के बाद पारी की रफ्तार धीमी पड़ी और ऑस्ट्रेलियाई टीम 181/7 के टोटल तक ही पहुंच सकी।

T20 World Cup 2024 : भारत ने आयरलैंड को रौंदकर जीत के साथ किया वर्ल्ड कप का आगाज

No comments Document Thumbnail

 T20 World Cup 2024 : भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया. 5 जून (बुधवार) को न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से हरा दिया.


मुकाबले में आयरलैंड ने भारत को जीत के लिए महज 97 रनों का टारगेट दिया था. भारतीय टीम अब अगले मुकाबले में 9 जून को पाकिस्तान का सामना करेगी.

भारतीय टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा 37 गेंदों पर 52 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. रोहित ने इस दौरान टी20 इंटरनेशनल में चार हजार रन भी पूरे कर लिए

आयरलैंड ने 50 रन पर गंवाए 8 विकेट
पहले बैटिंग करते हुए आयरलैंड की टीम पूरे 20 ओवर बैटिंग भी नहीं कर पाई. 16 ओवरों में यह टीम 96 रन पर ऑलआउट हो गई. एक वक्‍त पर ऐसा लग रहा था कि आयरलैंड मैच में 60 रन भी नहीं बना पाएगा. 50 रन पर ही टीम ने अपने आठ विकेट गंवा दिए थे. नंबर-7 पर बैटिंग करने आए गैरेथ डेलानी ने टीम की लाज बचा ली. टी20 वर्ल्‍ड कप में आयरलैंड का सबसे छोटा स्‍कोर 68 रन है. गैरेथ डेलानी ने इस मैच में 14 गेंदों पर 26 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. नौवें विकेट के लिए उन्‍होंने जोशा लिटल के साथ मिलकर 27 रन की साझेदारी बनाई. नंबर-9 के बैटर लिटल ने खुद 13 गेंदों पर 14 रन का योगदान दिया. जिसकी मदद से जैसे-तैसे आयरलैंड ने 96 रन बना दिए.

 

T20 World Cup 2024 : टी20 वर्ल्ड कप पर मंडरा रहा खतरा, पाकिस्तान से मिली आतंकी हमले की धमकी

No comments Document Thumbnail

 T20 World Cup 2024 :  टी20 वर्ल्ड कप  2024 का आगाज अगले महीने 2 जून से होने जा रहा है। आईसीसी  का यह मेगा इवेंट इस साल वेस्टइंडीज और अमेरिका  में खेला जाना है। दोनों ही देश इस टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए तैयारियों में पूरे जोरो-शोरो से लगे हुए हैं। मगर इस बीच मिली आतंकी हमले की धमकी ने हर किसी को सकते में डाल दिया है। 


दरअसल, उत्तरी पाकिस्तान  से दुनियाभर के बड़े आयोजनों को निशाना बनाने की धमकी आई है, जिसमें टी20 वर्ल्ड कप भी शामिल है। ये धमकी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट की अफगानिस्तान-पाकिस्तान ब्रांच यानी आईएस-खोरासान की ओर से दी गई है। हालांकि इस धमकी के तुरंतुरंत बाद क्रिकेट वेस्टइंडीज ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करना शुरू कर दिया है।

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा लेंगी, ऐसे में सुरसुक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में दोनों ही क्रिकेट बोर्ड को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। क्रिकेट वेस्टइंडीज के सीईओ जॉनी ग्रेव्स ने रविवार को क्रिकबज को बताया, हम मेजबान देशों और शहरों में अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, और हमारे आयोजन के लिए पहचाने गए किसी भी जोखिम को कम मैच समाप्त करने के लिए उचित योजनाएं सुनिश्चित करने के लिए वैश्विक परिदृश्य की लगातार निगरानी और मूल्मूयांकन कर रहे हैं।

बता दें, सुरसुक्षा चेतावनी में कहा गया है कि, प्रो-इस्लामिक स्टेट (आईएस) मीडिया स्रोतों ने खेल आयोजनों के खिलाफ हिंसा भड़काने वाले अभियान शुरू किए हैं, जिसमें अफगानिस्तान-पाकिस्तान शाखा, आईएस खोरासन (आईएस-के) के वीडियो संदेश शामिल हैं, जिसमें कई देशों में हमलों पर प्रकाश डाला गया और आग्रह किया गया है समर्थक अपने देशों में युद्ध के मैदान में शामिल हों।

टी20 वर्ल्ड कप के मैच वेस्टइंडीज में एंटीगुआ और बारबुडा, बारबाडोस, गुयाना, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, त्रिनिदाद और टोबैगो में होंगे। अमेरिका के फ्लोरिडा, न्यूयॉर्क और टेक्सास शहरों में भी मैच हैं लेकिन अमेरिका में खेलों पर किसी खतरे का कोई संकेत नहीं है। दो सेमीफाइनल त्रिनिदाद और गुयाना में खेले जाएंगे और फाइनल बारबाडोस में खेला जाएगा। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच न्यूयॉर्क में होगा।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.