Media24Media.com: Seema Haider

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Seema Haider. Show all posts
Showing posts with label Seema Haider. Show all posts

सीमा और सचिन पर फिल्म बनाने वाले प्रोड्यूसर को मिली धमकी, जानें क्यों?

No comments Document Thumbnail

 पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ भागकर भारत आ चुकी है। बीते कई दिनों से वह सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा स्थित उसके गांव में रह रही है। इस बीच, सीमा और सचिन की स्टोरी को लेकर फिल्म भी बन रही है। दोनों पर फिल्म बनाने वाले अमित जानी हैं, जिनको हाल ही में धमकी भी दी गई थी।




अब समाजवादी पार्टी के एक नेता ठाकुर अभिषेक सोम ने सीमा हैदर और अमित जानी का पाकिस्तान वापसी का टिकट कटवा दिया है। ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि यदि सीमा सचिन की जिंदगी से चली जाती है तो सचिन का क्या होगा।

अभिषेक सोम ने सीमा व अमित का मुंबई से कराची का टिकट कटाते हुए दो टिकटों की फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। अभिषेक ने लिखा है कि देश के गद्दारों को हिंदुस्तान में रहने के लिए कोई जगह नहीं मिलेगी। अपनी हीरोइन लेकर पाकिस्तान चले जाइए। अमित जानी देश के अंदर हिंदू-मुस्लिम दंगा करवाना चाहता है।

नोएडा में इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू की जा चुकी है। अमित जानी ने सऊदी में रह रहे सीमा हैदर के पूर्व पति गुलाम हैदर को भी भारत बुलाया है। उन्होंने गुलाम से मुलाकात करने की इच्छा जताई है, जिसके लिए या तो दिल्ली या फिर मुंबई आने के लिए न्यौता भेजा गया है।




सीमा हैदर देश के लिए खतरा, तुरंत पाकिस्तान भेजो - शंकराचार्य

No comments Document Thumbnail

नई दिल्‍ली ।  पूरे देश में खलबली मचा रही पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को लेकर ज्योतिष पीठ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि सीमा देश के लिए खतरा है. वह ज्यादा दिन देश मे रही तो भारत के साथ कोई न कोई अप्रिय घटना होगी.


उन्होंने यह बात मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में स्थित परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर में कही. उन्होंने कहा कि सीमा को तत्काल उनके देश वापस भेज देना चाहिए. एक समय था राजनीति धर्म के संरक्षण में थी, लेकिन अब वो राजनीति नहीं रही. अब पॉलिटिक्स हो रही है कि लोगों को कैसे मूर्ख बनाया जाए?

ज्योतिष पीठ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने मंदिरों में ड्रेस कोड का भी समर्थन किया. उन्होंने कहा कि जब कंपनी और स्कूलों में ड्रेस कोड है तो मंदिरों में भी रहना चाहिए. भगवान के सामने कैसे कपड़े पहनकर जाना है, यह ड्रेस कोड होना जरूरी है. हमारा भी तो ड्रेस कोड है.

मंदिरों में वीआईपी दर्शन को लेकर शंकराचार्य ने कहा कि भगवान कहते हैं कि सबको मैंने पैदा किया है. सब मेरे प्रिय हैं. तो फिर वीआईपी कौन होता है. भगवान के दरबार में वीआईपी व्यवस्था को उन्होंने गलत ठहराया. उन्होंने कहा कि अब जनता भी भगवान के दरबार में धक्के खाएगी. ऐसा कोई कानून बना है क्या कि कोई भी पैसा देकर वीआईपी बन जाए. भगवान के दर्शन में तो कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए.

 

Seema Haider: नेपाली अधिकारी का बडा खुलासा, कहां सीमा हैदर ने जासूसी मदद से पार किया था बॉर्डर

No comments Document Thumbnail

 Seema Haider:  भारत नेपाल मैत्री बस सेवा सिर्फ भारत और नेपाल के नागरिकों को मिलने वाली वह सुविधा है जिसमें किसी तीसरे देश का कोई भी नागरिक इसका फायदा नहीं उठा सकता. लेकिन सीमा हैदर ने इस सेवा का फायदा तो उठाया ही, वहीं कई जगह पर झूठ बोलकर वह भारत में दाखिल हो गई. भारत नेपाल मैत्री बस सेवा के पोखरा में स्थित दफ्तर के निदेशक टीकाराम अधिकारी ने खुलासा किया और दावा किया कि कैसे भारत-नेपाल के बॉर्डर में चूक होती है. साथ ही बताया कि सीमा हैदर मामले की जांच होनी चाहिए.


नेपाली बस सर्विस के अधिकारी ने दावा करते हुए कहा कि ‘पाकिस्तानी महिला सीमा गुलाम हैदर बेहद चालाक है. उसे पता था कि वो पाकिस्तानी है और आसानी से भारत में दाखिल नही हो सकती है. इसलिए इसने एक बड़ा प्लान बनाया. उसके इस प्लान में कोई दूसरा भी शामिल था, जिसे नेपाल से भारत आने के सभी रूट की पूरी जानकारी थी. उसने सीमा को भी इस रूट के बारे में अच्छी तरह से समझाया था.’

सीमा हैदर को जासूसी मदद दी गई- नेपाल अधिकारी का खुलासा

पोखरा में भारत नेपाल मैत्री बस सेवा के सरकारी केंद्र के निदेशक टीकाराम अधिकारी ने खुलासा किया कि सीमा हैदर को जासूसी मदद दी गई. उन्होंने कहा कि ‘कोई था जिसने इस पूरे रूट में उसकी मदद की है ताकि वह भारत में दाखिल हो सके.

भारत नेपाल के लोगों को मिलने वाली सुविधा का सीमा हैदर ने पूरा फायदा उठाया. उसे पता था कि किस बॉर्डर पर कितनी सघन चेकिंग होती है और कहां से निकलना मुश्किल होता है. इसके लिए उसने काफी दिन से नजर रखनी शुरू की हो सकती है. जब वह नेपाल के पोखरा में पहुंची थी, तो वहां पर उसने अपना नाम तो गलत बताया ही, वहीं पहचान भी छिपाई.’

टीकाराम के मुताबिक भारत नेपाल सीमा से जुड़े कई बॉर्डर हैं जिनमें जोगमढ़ी, रक्सौल, एमजी रोड, सिद्धार्थ नगर, बनबसा, सुनौली जैसे कई बॉर्डर हैं जहां पर सख्त चैकिंग और इमिग्रेशन टीम है. जो लोग अवैध रुप से जा रहे हैं, वो किसी न किसी की मदद लेकर इस सेवा का फायदा उठा रहे हैं. इससे तो कोई भी तीसरे मुल्क का व्यक्ति आसानी से प्रवेश कर सकता है.

अधिकारी ने बताया कि अगर बस के पैसेंजर को चैक किया जाता, तो वो पकड़ी जाती. बॉर्डर से गई तो वहां चेकिंग नही हुई. जिस बॉर्डर से आसानी से लोग जाते हैं, वो सिद्धार्थ नगर का साका बॉर्डर है और सीमा हैदर उसी बॉर्डर का फायदा उठाकर निकली है. वैसे दूसरे बॉर्डर पर 3 तरह की चेकिंग होती है. पहले नेपाल, फिर भारत की एसएसबी और उसके बाद पुलिस की टीमें जांच करती हैं.

टीकाराम ने बताया कि सीमा हैदर 12 मई को नेपाल के काठमांडू होते हुए पोखरा पहुंची. रात किसी होटल में बिताकर सुबह वो सृष्टि बस सर्विस के दफ्तर में पहुंची. सीमा हैदर ने बस सर्विस के मैनेजर से लोकेशन मांग ली. जिसके बाद वो खुद को भारतीय नागरिक बताकर बिना आईडी दिखाए ही बॉर्डर पार करके भारत चली गई. अगर दूसरे बॉर्डर पर जल्द सख्ती नहीं हुई, तो ऐसे न जाने कितने लोग दूसरे देशों से नेपाल आकर इसका फायदा उठा लेंगे.

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.