Media24Media.com: Rape cases in india

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Rape cases in india. Show all posts
Showing posts with label Rape cases in india. Show all posts

नोट्स देने के बहाने नाबालिग को स्कूल बुलाकर शिक्षक ने किया दुष्कर्म

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव | नेशनल गर्ल चाइल्ड डे या राष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 24 जनवरी को मनाने की परंपरा है। राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को समाज में समान अधिकार दिलाने का है । लेकिन जिस देश की बेटियां सुरक्षित(Teacher Raped School Girl) ही नहीं हैं, वहां भला उनका सम्मान क्या होगा?





वहीं जब बच्चों को सही गलत का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक ही भक्षक बन जाएं, तो सोच सकते है हमारा समाज किस दिशा में तरक्की कर रहा है।





ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि राजनांदगांव(rape in Rajanandgoan) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शिक्षक ने बच्ची को नोट्स देने के बहाने बुलाया और उसके साथ बलात्कार किया।





यह है पूरा मामला(Teacher Raped School Girl)





दरअसल मामला घुमका ब्लॉक के एक स्कूल का है, जहां के एक टीचर ने हाई स्कूल में पढ़ने वाली लड़की को फोन किया। शिक्षक ने कहा कि एग्जाम पास आ चुके हैं अगर तुम्हें नोट्स चाहिए तो स्कूल आ जाओ। ऐसे में लड़की स्कूल में पहुंच गई। उसके बाद शिक्षक ने लड़की को अकेला पाकर अपनी हैवानियत का शिकार बनाया।





कोवैक्सीन का इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य मंत्री ने किया इनकार





वहीं जब पीड़िता चिल्लाकर रूम से बाहर निकली तो गांव के लोगों ने शिक्षक को पकड़ लिया और स्कूल के रूम में ही बन्द करके रख दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।


20 दिन में दुष्कर्म की 5 दर्दनाक घटनाओं से दहला MP, दरिंदगी की सारी हदें पार

No comments Document Thumbnail

देश में रेप की घटना लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। लेकिन आज हम उस राज्य के बारे में बात कर रहे हैं, जहां सिर्फ 20 दिन के अंदर ही दुष्कर्म की 5 दर्दनाक वारदात (Rape in Madhya Pradesh) को अंजाम दिया गया है।





ढाई साल की मासूम का रेप के बाद बेरहमी से हत्या, आरोपी को मिली फांसी की सजा





मध्यप्रदेश में जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) नारी सम्मान के लिए अभियान और महिला अपराध के खिलाफ जागरूकता लाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं MP में साल 2021 के पहले महीने में ही महिलाओं को लेकर बर्बर दुष्‍कर्म की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। नए साल में अभी 21 दिन ही हुए हैं, लेकिन अभी तक राज्य में रेप की पांच ऐसी बर्बर घटनाएं हो चुकी हैं, जिसने कानून व्‍यवस्‍था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।





बैतूल (Betul) में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मरने की कोशिश(Rape in Madhya Pradesh)





सोमवार को बैतूल (Betul) के सारणी थाना क्षेत्र के घोड़ाडोंगरी इलाके में हैवानियत की हदें पार कर देने वाली घटना सामने आई, जहां 13 साल की साल की दलित नाबालिग लड़की से दुष्‍कर्म कर उसे मारने की कोशिश की गई। नाबालिग शाम को अपने खेत में काम करने गई थी। इस दौरान पड़ोसी खेत के मालिक ने नाबालिग को अकेले देख उसे बहला फुसलाकर अपना खेत घुमाने ले गया और वहां उसके साथ दुष्‍कर्म की वारदात को अंजाम दिया।





गैंगरेप के बाद ब्यूटी क्वीन की हत्या, लोग कर रहे इंसाफ की मांग





वहीं जब लड़की घर नहीं पहुंची तो परिजन खेत में तलाश करने गए। जहां उन्हें नाबालिग नाले में पत्थर के नीचे दबी मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और तत्काल पीड़िता को घोड़ाडोंगरी अस्पताल भिजवाया। जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे बैतूल रेफर कर दिया गया।





इंदौर (Indore) में गैंगरेप के बाद जलाने की कोशिश(Rape in Madhya Pradesh)





इसी तरह इंदौर (Indore) से भी दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां 18 वर्षीय एक युवती के साथ पांच लोगों ने गैंगरेप किया और फिर जिंदा जलाने की कोशिश की। मंगलवार रात को करीब नौ बजे उसके साथ गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने रेप करने के बाद पीड़िता को चाकू से मारा, मिट्टी का तेल डाला और जलाने की कोशिश की।





उमरिया (Umaria) में गैंगरेप के बाद दूसरे युवकों को सौंपी गई पीड़िता





उमरिया (Umaria) कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाषगंज में किराए के मकान में रह रही एक नाबालिग लड़की का 11 जनवरी को अज्ञात लोगों ने बाजार से अपहरण कर लिया। ये आरोपी 14 साल की लड़की को बाजार से बहला फुसला कर अपने साथ ले गये थे। फिर जिला मुख्यालय स्थित एक ढाबे में हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद भी उनकी हैवानियत नहीं रुकी और पीड़िता को दूसरे युवकों को सौंप दिया। फिर ये आरोपी अलग-अलग जगहों और सुनसान इलाकों में उसे अपनी हवस का शिकार बनाते रहे।





शराब पिलाकर 2 नाबालिगों से दुष्कर्म का प्रयास





खंडवा (Khandw) में दुकानदार ने रेप के बाद की नाबालिग की हत्या





खंडवा (Khandwa) जिले में कथित तौर पर एक दुकानदार ने 14 साल की नाबालिग से बलात्कार किया, जिसके बाद उसका शव उसी की दुकान की छत पर मिला। वारदात के बाद से ही आरोपी दुकानदार लापता था।





13 साल की नाबालिग के साथ 3 दिन तक दुष्कर्म, जिस-जिस से बच्ची ने मांगी मदद सभी ने उठाया फायदा





11 जनवरी की दोपहर में नाबालिग किराने की दुकान पर बिस्किट खरीदने गई थी। दो घंटे बीत जाने के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद जब कुछ लोगों ने दुकान के आस-पास खोजबीन की। इस दौरान उन्होंने दुकान की छत की भी तलाशी ली, जिसे देख सभी के होश उड़ गए। लोगों के मुताबिक नाबालिग का शव संदिग्ध हालत में एक कोने में पड़ा हुआ था। आरोपी दुकान के पास ही किराए के घर में अपनी पत्नी के साथ रहता था और हत्या में पत्नी ने भी साथ दिया।





सागर (Sagar) में गैंगरेप कर बनाया वीडियो





मध्यप्रदेश के सागर (Sagar) में एक युवती अपने जीजा के साथ नए साल पर घूमने निकली थी। तभी कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। पहले जीजा के साथ मारपीट और लूटपाट की फिर लड़की के साथ गैंगरेप कर उसका वीडियो बनाया गया।


कही पिता तो कहीं पति ने की दरिंदगी की सारी हदे पार, रिश्तों को शर्मसार कर रही ये घटनाएं

No comments Document Thumbnail

देश में रेप की घटना बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें (Rape cases in India) सामने आती रहती है, लेकिन आज हम ऐसी घटनाओं के बारे में बताने जा रहे है, जहां कही पिता तो कहीं पति ने दरिंदगी की सारी हदे पार की है।





भारत ने कंगारुओं को उनके ही घर में 3 विकेट से दी मात, 32 साल बाद पहली बार हारा आस्ट्रेलिया





पहला मामला महाराष्ट्र के पुणे (Pune of Maharashtra) का है, जहां अपनी ही बेटियों के साथ बाप सालों से दुष्कर्म कर रहा था। वहीं मना करने पर बेटियों को पीन चुभाता था। वहीं दूसरा मामला गुरुग्राम के सोहना (Sohna of Gurugram) का है, जहां एक पिता पर अपनी दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म करने का आरोप है। जबकि तीसरा मामला राजस्थान के जलौर का है, जहां पति ने साथियों के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी का गैंगरेप किया है। इतना ही नहीं रेप के वारदात को अंजाम देने के बाद पत्नी के पैर को लोहे के दरवाजे से बांध दिए थे।





महाराष्‍‍‍‍ट्र के पुणे का मामला(Rape cases in India)





वैसे तो बाप-बेटी का रिश्ता बेहद खास होता है लेकिन जब कोई बाप इस रिश्ते को शर्मसार कर दे तो समाज शर्मसार हो जाता है। इस रिश्ते की सभी मर्यादा तोड़ता हुआ महाराष्‍‍‍‍ट्र के पुणे में एक वाक्या सामने आया है जहां मां ने अपनी बेटियों से दुष्कर्म करने वाले उनके पिता की शिकायत दर्ज कराई है।





2 नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म(Rape cases in India)





पुणे के कोंढ़वा खुर्द में एक दरिंदे पिता ने अपनी ही 2 नाबालिग मासूम बेटियों के साथ दुष्कर्म किया। पिता बीते 4 सालों से इस दरिंदगी को अंजाम दे रहा था। पीड़ित बच्चियों की मां ने शिकायत में लिखा कि साल 2016 में उसकी एक बेटी ने पेट दर्द होने की बात कही। जब डॉक्टर को दिखाया तो सोनोग्राफी कराने को कहा गया लेकिन आरोपी पिता ने रिपोर्ट छीन कर गैस पर रख कर जला दी।





कोरोना वैक्सीन को लेकर ICMR ने जारी की नई गाइडलाइन, टीके न लगवाएं अगर आप…





पीड़ित बच्चियों की मां को पहले इस बारे में कोई खबर नहीं थी लेकिन एक रात करीब 2 बजे एक बच्ची के रोने की आवाज से वो जगी। जब रोने का कारण पूछा तो बच्ची ने सब कुछ बयां कर दिया कि किस तरह उसका पिता उनके साथ गंदा काम करता है। वहीं दूसरी लड़की ने कहा कि जब आप बाजार या किसी काम से बाहर जाती हो तो अब्बू ये दरिंदगी करते हैं और हम मना करते हैं तो सेफ्टी पिन चुभाते हैं। जब पीड़िता की मां ने आरोपी से इस सबके बारे में पूछा तो उसने कहा कि अगर किसी को बताया तो वो सबको जान से मार देगा।





मेस चलाकर परिवार का पेट पाल रही महिला





पीड़िता की मां के 2 लड़के और 2 लड़कियां हैं और वो इन सभी कारणों की वजह से जून 2020 से अपने पति से अलग रह रही है और मेस चला कर अपना और बच्चों का पेट पाल रही है, वहीं आरोपी की फैब्रिकेशन की दुकान है।





दो नाबालिग बेटियों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में एक पिता गिरफ्तार(Rape cases in India)





गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र में दो नाबालिग बेटियों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में एक पिता को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना की जानकारी महिला पुलिस चौकी को नाबालिग लड़कियों की मां ने दी। उसका ताल्लुक नेपाल से है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उसका पति यहां एक श्रमिक के रूप में काम करता है और उसने उसकी 17 वर्षीय बेटी से उसकी गैरमौजूदगी में दुष्कर्म किया। यह नाबालिग लड़की महिला की पहली शादी से है। महिला ने आरोप लगाया कि व्यक्ति ने अपनी नौ साल की बच्ची का भी कई बार यौन उत्पीड़न किया है। गुड़गांव पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि महिला ने पुलिस को बताया कि उसने 2003 में शादी की थी और इस शादी से उसका एक बेटा और एक बेटी है।





आरोपी ने कबूला अपना जुर्म





पुलिस ने बताया कि दोनों ही पीड़ित लड़कियों ने इस अपराध के बारे में अपनी मां को शुक्रवार को बताया था जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया। बोकन ने बताया, 'बातचीत के दौरान पीड़ितों ने बताया कि उनके पिता ने कई बार उनका यौन उत्पीड़न किया है और उन्हें इस बारे में किसी को नहीं बताने की चेतावनी भी दी है।' उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया और व्यक्ति ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।





पति ने साथियों के साथ मिलकर किया पत्नी का गैंगरेप





पति-पत्नी के अटूट रिश्ते को शर्मसार करता हुआ मामला राजस्थान के जालौर जिले से सामने आया है, जहां पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर खुद की पत्‍नी का सामूह‍िक बलात्कार किया। जालौन कोतवाली थाने में एक महिला ने उसकी विवाहिता बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले उसके पति और उसके साथियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है।





कोचिंग जा रही 10वीं की छात्रा से बंदूक की नोक पर 5 युवकों ने किया गैंगरेप, अगवा कर दिया वारदात को अंजाम





पीड़िता का पति सिरोही के मणादर गांव में काम करता है। पीड़िता 3 बच्चों की मां है और अपने पीहर जालौर में रह रही थी। 12 जनवरी को पीड़िता का पति आया और उसे बाइक से मणादर गांव ले गया। पीड़िता का आरोप है कि वहां उसके साथ धक्का-मुक्की की गई और उसके पैर लोहे के दरवाजे से बांध दिए गए। जहां अर्जुन सिंह, छगना राम, नारायण शराब के नशे में बैठे थे। इसके बाद पति सहित सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।





जांच में जुटी पुलिस





दूसरे दिन पीड़िता के माता-पिता पहुंचे तो घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पीड़िता को जालौर पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह के सामने पेश किया, मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करने के आदेश दिए। जालौर के डिप्‍टी एसपी कैलाश कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।





4 साल में 44 लोगों ने नाबालिग से की हैवानियत, 32 अलग-अलग केस दर्ज





वहीं मेडिकल टीम पीड़िता के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। डिप्‍टी एसपी ने बताया कि महिला ने अपनी पुत्री के साथ हुए दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पीड़िता का ट्रीटमेंट चल रहा है और धारा 161 के तहत पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए है। पुलिस की टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


स्मार्टफोन नहीं होने के कारण छात्रों को क्लास के बहाने स्कूल बुलाता था टीचर, फिर देता था दुष्कर्म की वारदात को अंजाम

No comments Document Thumbnail

देश में रेप की घटना बढ़ती ( incidence of rape cases in india ) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आती रहती है। ताजा मामला तेलंगाना का है, जहां एक 40 साल के शिक्षक ने 5 से 6 छात्राओं से रेप किया है। पुलिस के मुताबिक तेलंगाना में प्राइमरी स्कूल के एक टीचर 2, 3 और चौथी क्लास में पढ़ने वाली छात्राओं का शोषण कर रहा था, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।कोरोना महामारी के कारण सरकार ऑनलाइन पढ़ाई पर जोर दे रही है।ऐसे में शिक्षक क्लासेज के बहाने छात्राओं को स्कूल में अकेले बुलाता था, क्योंकि ऑनलाइन क्लास के लिए इन छात्राओं के पास स्मार्टफोन नहीं थे।





इस तरह हुआ मामले का खुलासा





पुलिस के मुताबिक यह मामला तब सामने आया जब एक छात्रा बीमार पड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।इस दौरान उसने अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में अपनी मां को बताया।इस घटना के बारे में जानने के बाद बच्ची के माता-पिता सहित गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी टीचर की पिटाई कर दी।





तमंचे के बल पर राष्ट्रीय एथलीट से दुष्कर्म, अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी





पुलिस ने बताया कि यह मामला सामने आने के बाद उन्होंने स्कूल की दूसरी छात्राओं से पूछताछ की।इस दौरान उन्हें पता चला कि 7 से 11 साल की उम्र के बीच की 5 से 6 छात्राओं के साथ टीचर ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया है।फिलहाल अब पीड़िताओं की मेडिकल जांच कराई जा रही है।मामले में जिले के एसपी सुनील दत्त ने कहा है कि 'उसने लॉकडाउन के दौरान पांच से छह छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न किया।हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं।'





पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज (Case registered under Poxo Act)





सूत्रों की मानें तो आरोपी टीचर छात्राओं को अश्लील चीजे भी दिखाता था।साथ ही उन्हें इस बारे में मुंह नहीं खोलने की धमकी दी थी।फिलहाल पुलिस ने टीचर के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.