Media24Media.com: Ram Mandir Ayodhya

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Ram Mandir Ayodhya. Show all posts
Showing posts with label Ram Mandir Ayodhya. Show all posts

रामनवमी के पावन दिन भगवान रामलला का हुआ सूर्य तिलक, देखिये VIDEO

No comments Document Thumbnail

 Ram Mandir Ayodhya : अलौकिक राम मंदिर में रामनवमी का मुख्य पर्व बुधवार को पहली बार मनाया जाएगा। यह पहली रामनवमी भी ऐतिहासिक होगी। इस पर्व पर रामलला के प्राकट्य बेला में मध्याह्न भगवान के ललाट पर सूर्याभिषेक हुआ। सूर्य की रश्मियां सटीक रूप से ललाट के मध्य पर आज 11.58 मिनट से 12.02 मिनट तक रहीं। तकरीबन 4 मिनट तक रामलला की मूर्ति के मस्तक पर सूर्य तिलक रहा। सूर्य की रोशनी रामलला पर इस तरह पड़ी, मानो भगवान राम को सूर्य तिलक लगाया हो।  


राम नवमी पर दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद में धनिया की पंजीरी मिलेगी। वापसी मार्ग पर उन्हें प्रसाद दिया जाएगा। इसके अलावा 15 लाख पैकेट विशेष प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। दर्शन मार्ग पर छाया के लिए जर्मन हैंगर लगाए गए हैं। धूप से पैर न जलें, इसके लिए मैट बिछाई जा रही है। दर्शन मार्ग पर पीने के पानी और टायलेट का भरपूर इंतजाम किया गया है। प्रसाद के निमित्त धनिया की पंजीरी की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। 


उधर रामनवमी के पर्व पर रामलला का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए वापसी का नया रास्ता तैयार हो गया है। इस नये रास्ते पर भी रेड कार्पेट बिछा दी गयी है। टाटा कंसल्टेंसी की ओर से तैयार कराए इस मार्ग का निरीक्षण मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने अपने सहयोगियों के साथ किया। 

Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर के मुख्य द्वार पर विराजेंगी भगवान गरुड़ और हनुमान का प्रतिमा

No comments Document Thumbnail

 Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर  के मुख्य द्वार पर हाथियों, शेरों, भगवान हनुमान और ‘गरुड़’ की अलंकृत मूर्तियां (statues) स्थापित की गई हैं. मंदिर ट्रस्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी हैं. ये मूर्तियां राजस्थान  के बंसी पहाड़पुर क्षेत्र से प्राप्त बलुआ पत्थर  का उपयोग करके बनाई गई हैं.


असल में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पूर्व में कहा था कि मंदिर में प्रवेश पूर्व दिशा से और निकास दक्षिण दिशा से होगा. संपूर्ण मंदिर अधिरचना अंततः तीन मंजिला होगी होगी.

मुख्य मंदिर तक पहुंचने के लिए पर्यटक पूर्वी दिशा से 32 सीढ़ियां चढ़ेंगे. मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को राम मंदिर की ओर जाने वाले मुख्य द्वार पर मूर्तियां स्थापित की गईं.

इन मूर्तियों को मंदिर की ओर जाने वाली सीढ़ियों के दोनों ओर लगाए गए स्तरीय फलकों पर स्थापित किया गया है. ट्रस्ट द्वारा साझा की गई तस्वीरों के अनुसार, निचले फलक पर हाथी की एक-एक मूर्ति है, दूसरे स्तर पर शेर की एक मूर्ति है और सबसे ऊपर वाले फलक पर, भगवान हनुमान की मूर्ति एक तरफ है जबकि दूसरी तरफ ‘गरुड़’ की मूर्ति है

बता दें कि पारंपरिक नागर शैली में निर्मित मंदिर परिसर 380 फीट लंबा (पूर्व-पश्चिम दिशा), 250 फीट चौड़ा और 161 फीट ऊंचा होगा. मंदिर की प्रत्येक मंजिल 20 फीट ऊंची होगी और इसमें कुल 392 खंभे और 44 द्वार होंगे.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.