Media24Media.com: Rajnandgaon collector

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Rajnandgaon collector. Show all posts
Showing posts with label Rajnandgaon collector. Show all posts

हमारी सावधानी ही हमारे अपनों की सुरक्षा का सबसे बड़ा हथियार: कलेक्टर

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के मद्देनजर नागरिकों से टीकाकरण की अपील की है। उन्होंने कहा कि अपने और अपने परिवार को कोविड की तीसरी लहर के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए हमारा कर्तव्य बनता है कि हम स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार और अपने कार्यक्षेत्र और आसपास के अन्य लोगों को भी कोविड से सुरक्षा के लिए जागरूक करते रहें। जिन व्यक्तियों ने अब तक कोविड वैक्सीनेशन नहीं कराया है वे तत्काल अपने निकटतम टीकाकरण केंद्र में जाकर अपना वैक्सीनेशन कराएं। 

अगर परिवार में कोई सदस्य या कार्यक्षेत्र और आसपास में किसी ने कोविड वैक्सीनेशन नहीं कराया है तो उन्हें वैक्सीनेशन कराने के लिए जागरूक-प्रोत्साहित करें और ऐसे व्यक्ति की जानकारी स्थानीय मितानीन-स्वास्थ्य कार्यकर्ता को अवश्य दें। अगर परिवार में कोई सदस्य विदेश या अन्य शहर से हाल ही में आया हो उन्हें कोविड जांच करने के लिए अवश्य कहें। कोई भी व्यक्ति विदेश अथवा कोविड प्रभावित शहर से आए हैं और उन्होंने कोविड जांच नहीं कराई हो तो इसकी सूचना अवश्य निकटतम स्वास्थ्य केंद्र और थानों में सूचना दें। 

सोशल डिस्टेसिंग का पालन 

परिवार के किसी भी सदस्य में कोविड के लक्षण दिखें तो तत्काल उनका कोविड सैंपल जांच कराएं। लापरवाही जानलेवा हो सकती है, इसे नजरअंदाज न करें। कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि नए साल और अन्य त्यौहारों में भीड़ भाड़ वाले जगहों और आयोजन में शामिल होते समय सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को बाहर ले जाने से बचें। साथ ही अनावश्यक किसी के गृह भ्रमण और बाजार भ्रमण करने से बचें। कोविड प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करें और घर से बाहर आते जाते समय मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग अवश्य करें और लोगों से एक मीटर की दूरी अवश्य बनाएं रखें। 

कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन 

परिवार में अगर कोई सदस्य पहले से किसी अन्य बीमारी से पीड़ित हैं तो आवश्यक संबंधित दवाओं का नियमित सेवन करते रहें और स्वास्थ्य का खयाल रखें। घर और बाहर पीने के लिए केवल गर्म पानी का उपयोग करें और नियमित काढ़ा या अन्य स्वास्थ्यवर्धक खाद्य और पेय पदार्थ का सेवन करते रहें । साथ ही सपरिवार नियमित योग और भाप लेने को दैनिक दिनचर्या में अपनाएं। कलेक्टर ने कहा कि हमारी सावधानी ही हमारे अपनों की सुरक्षा का सबसे बड़ा हथियार है। इसलिए कोविड के खतरनाक तीसरी लहर से बचने के लिए कोविड-19 संबंधी सभी प्रोटोकॉल और कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करें और दूसरों को भी पालन करने के लिए प्रोत्साहित करें।

अंबिकापुर में निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

कोविड-19 के नए ओमिक्रॉन के बचाव के लिए और 24 घंटे सतत प्रबंधन-निगरानी के लिए कलेक्टर संजीव कुमार झा के द्वारा जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। जारी आदेशानुसार अपर कलेक्टर एल धु्रव मोबाइल नंबर +91-7000630196 को कोविड केयर सेंटर और डेडिकेटेड अस्पताल के कार्य के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर नीलम टोप्पो मोबाइल नंबर +91-9425252891 को कांटेक्ट ट्रेसिंग और होम आइसोलेशन के लिए कंट्रोल रुम प्रभारी के कार्य और डिप्टी कलेक्टर प्रवीण भगत +91-6266816457 को सैंपलिंग और टेस्टिंग के कार्य के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।

रायगढ़ में पार्टी का आयोजन रहेगा प्रतिबंधित 

रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह ने कोविड-19 और ओमिक्रॉन के संक्रमण के नियंत्रण और रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नववर्ष के उपलक्ष्य में होटलों और सार्वजनिक स्थानों में पार्टी के आयोजन को प्रतिबंधित किया है। इस आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। ये आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

माहवारी के समय स्वच्छता के लिए सैनेटरी पैड का उपयोग अवश्य करें महिलाएं : कलेक्टर

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने शनिवार को डोंगरगढ़ विकासखंड के पीटेपानी गांव में 'मेरा पैड मेरा अधिकार' कार्यक्रम के अंतर्गत 'बिहान' की महिलाओं के सैनेटेरी पैड उत्पाद युनिट का शुभारंभ किया। कलेक्टर वर्मा ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र में नाबार्ड के सहयोग से बिहान के गोदावरी स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्थानीय स्तर पर सैनेटरी पैड उत्पादन (Sanitary pad production in Rajnandgaon) की यह पहल प्रशंसनीय है।





मेरा पैड मेरा अधिकार योजना





कलेक्टर ने कहा कि महावारी के दौरान स्वच्छता बहुत जरूरी है। स्वच्छता के अभाव में कई तरह की बीमारियां हो जाती है। पैड वैज्ञानिक तरीके से जांच परख कर बनाया जाता है। अपने शरीर के स्वास्थ्य एवं देखरेख के लिए महिलाएं पैड का उपयोग अवश्य करें। उन्होंने गांव की महिलाओं से आग्रह किया कि अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हर माह बचत करें और सैनेटरी पैड खरीदे।





राजनांदगांव के महिला समूह का चयन





ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं घर, खेती-किसानी, रोजी-मजदूरी से बहुत से कार्य करती हैं। समय के साथ परिवर्तन आना चाहिए। सभी महिलाएं पैड खरीदे, इससे बहुत से बीमारियों से सुरक्षा होगी। महिला समूह द्वारा स्थानीय स्तर पर पैड के निर्माण से ग्रामीण महिलाओं को वाजिब कीमत पर पैड उपलब्ध हो सकेगा। वहीं समूह की महिलाओं का आजीविका मिली है। उन्होंने 10 लाख रूपए राशि के प्रशिक्षण केन्द्र के लिए भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।





पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर CM बघेल का सवाल- 300 किलो RDX कैसे पहुंचा?





कलेक्टर वर्मा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के इस दौर में महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है। गोदावरी स्वसहायता समूह गांव (Sanitary pad production in Rajnandgaon) की महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें और उन्हें पैड का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सुकुलदैहान की पद्मश्री फुलबासन बाई यादव ने अपने कार्यों और मेहनत से एक अलग पहचान बनाई है। इसी तरह सभी को ईमानदारी से कार्य करना होगा।





स्वसहायता समूह की महिलाओं को मिली आजीविका





नाबार्ड द्वारा पैड उत्पादन की मशीन निशुल्क उपलब्ध कराई गई है और कच्चा माल भी प्रदान किया गया है, इससे समूह को मदद मिलेगी। जिला पंचायत सदस्य रामक्षत्रिय चंद्रवंशी ने कहा कि किशोरी बालिकाओं और महिलाओं को महावारी के समय सैनेटरी पैड का उपयोग करने के संबंध में जानकारी देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सृष्टि की रचना का दायित्व महिलाओं का है। महिलाएं बहुत कुछ कर सकती है। बच्चादानी को स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छता रखना आवश्यक है।





स्थानीय स्तर पर पैड का निर्माण





नाबार्ड राजनांदगांव के डीडीएम सुनील गावरकर ने कहा कि मेरा पैड मेरा अधिकार ड्रीम प्रोजेक्ट है और छत्तीसगढ़ से राजनांदगांव जिले के गोदावरी स्वसहायता समूह का चयन इसके कार्यों को देखकर किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए पैड उत्पादन मशीन और दो माह का कच्चा माल समूह को निशुल्क दिया गया है।





यह भी पढ़ें:- पुलवामा हमले की दूसरी बरसी आज, शहीद जवानों की शहादत को नमन





50 दिनों तक प्रतिदिन के हिसाब से 3 श्रमिकों की राशि भी दी जाएगी। इसके माध्यम से महिलाओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आएगी और महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध होगा। महिला स्वसहायता समूह की अध्यक्ष गोदावरी निषाद ने कहा कि 16 साल की लड़की का आपरेशन करने के बाद बच्चादानी निकालना पड़ा। उसकी तकलीफ देखकर मन में यह बात आई की बेटियों का स्वास्थ्य बहुत महत्पपूर्ण है और हम सब ने इस दिशा में कदम बढ़ाया।





'बेटियां परिवार की नींव'





उन्होंने नाबार्ड के डीडीएम (Sanitary pad production in Rajnandgaon) के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बेटियां परिवार की नींव है और दो कुल के परिवारों की तारनहार होती है। इस समूह से जुड़ी गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आजीविका मिलेगी और घर-घर महिलाएं सेनेटरी पैड पहुंचाएगी। बूंद-बूंद राशि बचत कर यहां तक पहुंचे हैं और आगे भी बेहतर कार्य करेंगी। इस अवसर पर एसडीएम अविनाश भोई, जनपद सीईओ एलके कचलाम, सरपंच त्रिज्या बाई वर्मा, समूह की उपाध्यक्ष कविता निषाद, ममता, आरती, गीता, द्रौपती, राजकुमारी, प्रतिमा, दुर्गा, भूमि सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.