Media24Media.com: Rajim Maghi Punni Fair

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Rajim Maghi Punni Fair. Show all posts
Showing posts with label Rajim Maghi Punni Fair. Show all posts

आज से शुरू होगा राजिम में माघी पुन्नी मेला, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

No comments Document Thumbnail

राजिम. छत्तीसगढ़ में आज से राजिम माघी पुन्नी (Rajim Maghi Punni Mela Started) मेला शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज से प्रारंभ हो रहे राजिम माघी पुन्नी मेला और शिवरीनारायण मेला की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। बघेल ने कहा है कि राजिम माघी पुन्नी मेला में पूरे छत्तीसगढ़ की लोक कला संस्कृति का दर्शन होता है।






मुख्यमंत्री भूपेश बघेल- हम अन्नदाताओं के साथ छल नहीं होने देंगे




छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के रूप में प्रसिद्ध राजिम में महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों का पवित्र त्रिवेणी संगम है। इस पवित्र संगम में सदियों से इस मेले का आयोजन हो रहा है। छत्तीसगढ़ ही नहीं आसपास के राज्यों के लोग भी बड़ी संख्या में श्रद्धा के साथ इस मेले में शामिल होते हैं। राज्य सरकार ‘राजिम माघी पुन्नी मेला‘ को उसका मूल स्वरूप प्रदान कर छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक परम्पराओं को संरक्षित और संवर्धित करने का प्रयास कर रही है।





मंत्री शिव डहरिया के निर्देश पर हाई स्कूल के दो शिक्षकों का अटैचमेंट समाप्त, जिला शिक्षा अधिकारी ने किया आदेश जारी- नए स्कूल भवन में अब नहीं आएगी अध्यापन की समस्या





मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है, इसके खतरे की चुनौतियां अभी भी कायम हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि माघी पुन्नी मेले (Rajim Maghi Punni Mela Started) में जाते समय कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क पहनें, शारीरिक दूरी बनाए रखें और सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करें।


प्रभारी मंत्री ने राजिम मेला तैयारियों की समीक्षा, 25 फरवरी तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश

No comments Document Thumbnail

गरियाबंद। धर्मस्व, पर्यटन, लोक निर्माण, गृह एवं जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज करीब डेढ़ घंटे राजिम मेला स्थल (Tamradwaj sahu visited Rajim Mela spot) का घूम घूम कर निरीक्षण किया। उन्होंने राजिम माघी पुन्नी मेला की तैयारियों का निरीक्षण कर स्वयं जायजा लिया। आज राजिम पहुंचे धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मुख्य मंच को व्यवस्थित बनाने, लोगों और कलाकारों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए तैयार करने के निर्देश दिए।









मंत्री साहू ने कहा कि इस वर्ष सीमित मात्रा में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जो स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे। इसी तरह महानदी पूजा आरती के लिए भी 3 दिन स्थानीय पुजारी एवं समिति द्वारा पूजा आरती की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीमित मात्रा में विभागीय स्टाल भी लगाए जाएंगे ताकि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी आम लोगों को मिल सके। उन्होंने कहा कि कुंड स्थल पर मूर्ति भी लगाई जाएगी।





ब्रेकिंग - छत्तीसगढ़ में खुला 14580 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता, स्कूल शिक्षा विभाग ने दिया आदेश, शुरू करें नियुक्ति प्रक्रिया





मंत्री साहू (Tamradwaj sahu visited Rajim Mela spot) ने कुलेश्वर महादेव मंदिर और लोमश ऋषि आश्रम से कल्पवास तक पैदल घूम कर निरीक्षण किया। उन्होंने लोमश ऋषि आश्रम की ओर से आने वाले मार्ग का डामरीकरण और कंक्रीटकरण करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पत्थर से बनाये जा रहे 3 मीटर चौड़े सड़क का निरीक्षण किया। मंदिर तक आने जाने के लिए कुल 12 मीटर चौड़ी रेत का सड़क बनाया जा रहा है।









कुलेश्वर महादेव दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए के शेड और शौचालय, यूरिनल की व्यवस्था महिला पुरुष दोनों के लिए अलग-अलग किया जाएगा। इसी तरह पीने की पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी । मेला स्थल में तीन तरफ डोम बनाए जाएंगे जो श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित रहेगा और विश्राम स्थल का काम आएगा। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सुझाव को भी ध्यान में रखकर आयोजन करने के निर्देश दिए हैं।









इस दौरान गरियाबंद कलेक्टर निलेश क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ चंद्रकांत वर्मा, जनपद अध्यक्ष फिंगेश्वर पुष्पा साहू सहित विभागीय अधिकारी अपर कलेक्टर जे.आर. चौरसिया एवं रायपुर अपर कलेक्टर एन.आर. साहू, अनुविभागीय अधिकारी जीडी वाहिले, विकास तिवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान मंत्री साहू ने कुलेश्वर महादेव का दर्शन कर प्रदेश की समृद्धि के लिए कामना की है।






27 फरवरी से शुरू होगा राजिम माघी पुन्नी मेला, कोरोना गाइडलाइन का किया जाएगा पालन

No comments Document Thumbnail

राजिम त्रिवेणी संगम में इस साल केंद्र सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सादगी के साथ माघी पुन्नी मेला (Rajim Maghi Punni Fair) आयोजित होगा। 6 मार्च को संत समागम में राज्यपाल अनुसुइया उइके मुख्य अतिथि होंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 मार्च को मेले के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।





यह भी पढ़ें:- बलौदाबाजार में 18 से 20 मार्च तक गिरौदपुरी मेला का आयोजन, विजय गुरू की अध्यक्षता में मेला समिति की बैठक





वहीं मेले की शुरुआत 27 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत करेंगे। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने रायपुर निवास कार्यालय में धर्मस्व और पर्यटन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर मेला (Rajim Maghi Punni Fair) की तैयारियों के संबंध में चर्चा की।





गृह मंत्री ने मेला की तैयारियों के संबंध में ली बैठक





बैठक में मंत्री साहू ने कहा कि मेला (Rajim Maghi Punni Fair) स्थल पर बड़े स्तर का सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा। स्थानीय स्तर पर गरियाबंद जिले के सांस्कृतिक दलों द्वारा एक दिन में सिर्फ एक ही कार्यक्रम कराए जाएंगे। मेला स्थल पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जनजागरूकता के लिए टेंट भी लगेगा। उन्होंने मेला स्थल पर सभी आवश्यक तैयारियां - बिजली, पानी, शौचालय और साफ-सफाई, CCTV कैमरा सहित सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।





यह भी पढ़ें:- अलर्ट- अगले 2 दिनों तक छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना, नहीं मिलेगी ठंड से कोई निजात





मंत्री ने कहा कि वे 26 फरवरी को अंतिम रूप में तैयारियों का जायजा लेने राजिम जाएंगे। बैठक में सचिव धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास अन्बलगन पी., पर्यटन मंडल की प्रबंध संचालक रानू साहू, रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा, कलेक्टर गरियाबंद निलेश क्षीरसागर और CEO जिला पंचायत चन्द्रकांत वर्मा, ओएसडी गिरीश मिश्रा सहित मेला समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.