Media24Media.com: Rajasthan

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Rajasthan. Show all posts
Showing posts with label Rajasthan. Show all posts

Rajasthan : गहलोत पर फिर बरसे पायलट, बोले- मेरा परिवार बेदाग, एक फूटी कौड़ी का भी आरोप नहीं

No comments Document Thumbnail

Rajasthan विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व पर दबाव बनाने के लिए पार्टी नेता सचिन पायलट ने गुरुवार को अजमेर से पांच दिवसीय "जन संघर्ष यात्रा" की शुरुआत की। अपनी इस यात्रा के दौरान पायलट भ्रष्टाचार और पेपर लीक के मुद्दों पर पांच दिन में 125 किमी की दूरी तय करेंगे। इससे पायलट और गहलोत की तकरार और बढ़ सकती है। इसके अलावा सचिन पायलट के इस जन संघर्ष यात्रा का कांग्रेस भी समर्थन नहीं कर रही है। 


हालांकि, सचिन पायलट ने कहा कि वसुंधरा राजे के कार्यकाल में लगातार भ्रष्टाचार हुआ। उस समय मैंने अध्यक्ष रहते हुए आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि जनता को हमने ये आश्वासन दिया कि सत्ता में आएंगे तो दूध का दूध पानी का पानी करेंगे। मैंने मौजूदा मुख्यमंत्री को 1.5 साल तक लगातार चिट्ठी लिखी कि वसुंधरा राजे सरकार के समय लगे आरोपी की जांच होनी चाहिए। परन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में लगातार पेपर लीक हुए। बात युवाओं के भविष्य की है। कौन-कौन लोग इस पेपर लीक के पीछे हैं मैंने ये बात उठाई थी। जांच पूरी हुई नहीं और कहा गया कि कोई अधिकारी कोई नेता इसमें शामिल नहीं है। Rajasthan 

मुझे भी राजनीति में 20 साल से ज्यादा समय हो गया, हम पिछले 45 वर्षों से राजनीति में रहे, हमारे विरोधी भी हमारे ऊपर उंगली नहीं उठा सकते. हम बड़े-बड़े पदों पर रहे, एक फूटी कौड़ी का आरोप नहीं लगा. लेकिन हेमाराम पर भष्टाचार के आरोप लगाया जा रहा है. जो इंदिरा गांधी के लिए जेल गए, बाड़मेर में करोड़ों की जमीन दान कर दी. बच्चों के लिए हॉस्टल बनाया. Rajasthan 


राजस्थान सरकार ने ब्लैक फंगस को घोषित किया महामारी, CM अशोक गहलोत बोले- यह खतरनाक रूप लेता जा रहा है इसलिए

No comments Document Thumbnail

राजस्थान। देश में फ़िलहाल कोरोना की दूसरी लहर ने ही कोहराम मचा रखा है, जिस पर अभी शासन काबू पाने की कोशिश जारी है। इसी बीच ब्लैक फंगस ने हड़कंप मचा दिया है। इसकी रोकथाम बहुत ही आवश्यक है। जिसके कारण राजस्थान सरकार ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है। CM अशोक गहलोत का कहना है कि ब्लैक फंगस खतरनाक रूप लेता जा रहा है और साथ ही कई राज्यों में तेजी से फैल रहा है। इसलिए इस बीमारी पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।





आपको बता दें कि म्यूकोरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस एक दुर्लभ फंगल इंफेक्शन है। ये एक गंभीर इंफेक्शन है, जो मोल्ड्स या फंगी के एक समूह की वजह से होता है। ये मोल्ड्स पूरे पर्यावरण में जीवित रहते हैं। ये साइनस या फेफड़ों को प्रभावित करता है।





गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर के बीच ब्लैक फंगस के मामले बढ़े हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, झारखंड, दिल्ली और कर्नाटक के अलावा अन्य कुछ राज्यों में भी ये मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं हरियाणा सरकार ने ब्लैक फंगस को नोटिफाइड डिजीज (अधिसूचित रोग) घोषित कर दिया है।





बता दें कि छत्तीसगढ़ में भी ब्लैक फंगस (म्युकर माइकोसिस) से ग्रसित मरीज के प्रकरण आ रहे हैं। अभी तक प्रदेश में 76 प्रकरण सामने आए हैं और उनका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में इसके इलाज के लिए पर्याप्त दवाइयां हैं। राज्य में ब्लैक फंगस (म्युकर माइकोसिस) का इलाज सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में किया जाएगा।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.