Media24Media.com: Raigarh Collector Bhim Singh

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Raigarh Collector Bhim Singh. Show all posts
Showing posts with label Raigarh Collector Bhim Singh. Show all posts

कलेक्टर ने किया अंग्रेजी मीडियम स्कूल का निरीक्षण, बच्चों को दिए सफलता के टिप्स

No comments Document Thumbnail

रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह पुसौर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के निरीक्षण के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रों से उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और उन्हें सफलता के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि हम अच्छा स्कूल तैयार कर रहे हैं, बिल्डिंग को अपग्रेड किया जा रहा है, शिक्षकों की व्यवस्था की जा रही है। लेकिन सही मायनों में अच्छा रिजल्ट ही स्कूल को बेहतर बनाता है। इसके लिए आप सभी बच्चों को खूब लगन और मेहनत से पढ़ाई करना है। 


रोजाना अपने होम वर्क कंप्लीट करना है। किसी भी विषय में दिक्कत हो तो उसे अपने शिक्षकों से पूछे और समझे। उन्होंने कहा कि अच्छी स्कूली शिक्षा से आपके उज्जवल भविष्य का आधार मजबूत होगा। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों का भी जायजा लेते हुए सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्रों से बात की। उनसे पढ़ाए जा रहे विषय के बारे में उन्होंने सवाल-जवाब किए। ऑनलाइन क्लासेस में कंप्लीट किए गए कोर्स के बारे में जानकारी ली। कक्षा में कुछ बच्चे पहले प्राइवेट स्कूल में अध्ययनरत थे। 

स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश

कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल में अपने पढ़ाई के अनुभव को बेहतर बताया। कलेक्टर सिंह ने सभी बच्चों को कोविड प्रोटोकाल का अनिवार्य रूप से पालन करने के लिए कहा। उन्होंने सभी शिक्षकों को पूरी लगन से पढ़ाने और समय से कोर्स कंप्लीट करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्कूल में ब्लैक बोर्ड को चेंज करने और कक्षाओं में पंखे, ट्यूब लाइट पर्याप्त संख्या में लगाने के लिए कहा। उन्होंने छात्रों के लिए सुविधाजनक शौचालय और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

एक हिस्से में फ्लोरिंग का काम जारी  

कलेक्टर सिंह ने निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में PWD के इंजीनियर से जानकारी ली। बताया गया कि स्कूल भवन के एक हिस्से में फ्लोरिंग का काम जारी है। इसी के साथ पुरानी बिल्डिंग में भी निर्माण कार्य किया जाना है, जिसके लिए कक्षाएं वहां से शिफ्ट करने की आवश्यकता है। कलेक्टर सिंह ने BMO को तत्काल कक्षाओं को दूसरी बिल्डिंग में लगाने के निर्देश दिए और पुराने बिल्डिंग को जल्द डिस्मेंटल कर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कहा।

पुसौर CHC निर्माण का लिया जायजा

कलेक्टर भीम सिंह की पहल पर पुसौर में ढ़ाई करोड़ की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की नई बिल्डिंग CHC से बनाई जा रही है, जिसके निर्माण कार्यों का उन्होंने निरीक्षण किया। BMO ने बताया कि अस्पताल के पुराने बिल्डिंग को तोड़ा जा रहा है। जिसके बाद ले-आउट का कार्य किया जाएगा। वर्तमान में अस्पताल पुसौर के मंगल भवन में संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर सिंह ने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। 

ये रहे उपस्थित

कलेक्टर इसके बाद मंगल भवन में संचालित अस्पताल के निरीक्षण में पहुंचे, जहां उन्होंने तैयार किए गए वार्डों का जायजा लिया। अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालय और शेड का निर्माण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पुराने बिल्डिंग से सोलर लाइट की शिफ्टिंग का कार्य भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान SDM युगल किशोर उर्वशा, तहसील  माया अंचल, जनपद CMO नितेश उपाध्याय, BMO डी.के.चंद्रवंशी सहित स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।  

स्वरोजगार से संबंधित लक्ष्य को प्राप्त करने लगाए पूरा जोर: रायगढ़ कलेक्टर

No comments Document Thumbnail

रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह (Raigarh Collector Bhim Singh News) ने गुरुवार को उद्योग, श्रम इंडस्ट्रियल सेफ्टी, समाज कल्याण और लीड बैंक मैनेजर की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जिले में चल रहे स्व-रोजगार से संबंधित लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने कार्य योजना बनाएं। इसी तरह जिले में चल रहे उद्योगों में इंडस्ट्रियल सेफ्टी के नियमों का हर हाल में पालन सुनिश्चित करें।





यह भी पढ़ें:- बेरोजगार युवाओं के लिए खुले रोजगार के द्वार, निजी क्षेत्र में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित





सबसे पहले उद्योग विभाग की डाटा पर चर्चा की गई। इस दौरान उद्योग विभाग के प्रबंधक ने प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के मिले 61 टारगेट में 81 स्वीकृत और 38 वितरण करने की जानकारी दी। इसी तरह स्वरोजगार योजना के तहत 32 टारगेट में से 38 स्वीकृत और 09 वितरण होने की बात कही। इस दौरान उद्योग प्रबंधक ने बताया कि मार्जिन मनी बैंकों में जमा नहीं करने के कारण कई हितग्राहियों को फंड वितरण नहीं हुए हैं।





यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका





उद्योग विभाग के अन्य योजनाओं की जानकारी कलेक्टर (Raigarh Collector Bhim Singh News) ने ली। उद्योग प्रबंधक ने जिले में चल रहे अल्ट्रा मेगा प्लांट, मेगा प्लांट, वृहद प्लांट और मध्यम प्लांट की जानकारी दी। इस दौरान कलेक्टर ने इंडस्ट्रियल सेफ्टी के अधिकारी से जिले में चल रहे इंडस्ट्रियल सेफ्टी की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि उद्योगों में हो रहे एक्सीडेंट के केस में गंभीरता पूर्वक कार्य करने की बात कही। एक्सीडेंट में हताहत हुए श्रमिकों, मजदूरों के परिवार को समय पर मुआवजा और रोजगार दिलाने सहित इंडस्ट्रियल सेफ्टी के नियमों का अच्छा पालन कराने के निर्देश दिए।





यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में रोजगार कैंप का आयोजन, इस तरह उठाएं फायदा





कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा में दिव्यांगों की जांच के लिए आयोजित किए जा रहे शिविर की जानकारी ली। समाज कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि अभी तक दो शिविर लगा है और शिविर लगातार लगाने की कार्य योजना तैयार कर ली गई है। इस दौरान कलेक्टर सिंह ने जिले में अस्थि बाधित, ध्वनि बाधित, नेत्र और अन्य से संबंधित दिव्यांग की कुल संख्या की जानकारी ली।





दिव्यांगों की जांच तेज





उन्होंने कहा सभी दिव्यांगों को समाज कल्याण की योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए। इस दौरान उन्होंने समाज कल्याण की योजनाओं के तहत दिव्यांगों की जांच तेज करने और वृहद रूप से शिविर लगाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में व्हीलचेयर, छड़ी, चश्मा उपकरण मिलने चाहिए।





कलेक्टर ने दिया आधिकारियों को निर्देश





कलेक्टर सिंह ने श्रम विभाग की योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। प्रवासी मजदूरों के पंजीयन ज्यादा से ज्यादा संख्या में करने के निर्देश दिए। इसी तरह कर्मकार संनिर्माण योजना के तहत मजदूरों को होने वाले लाभ, प्रसव लाभ की जानकारी के प्रचार- प्रसार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर भीम सिंह ने श्रमिक भोजन योजना के तहत बस स्टैंड में भोजन स्टॉल लगाने के निर्देश दिए।





यह भी पढ़ें:- ​​​​​​​24 परिवहन उप निरीक्षक हुए नियमित , आदेश जारी





कलेक्टर (Raigarh Collector Bhim Singh News) ने कहा कि वित्तीय वर्ष कोरोना काल से जरूर प्रभावित हुआ है, लेकिन योजनाओं के शासन से मिले लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करना है। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप गंभीरता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।





दिव्यांगों को तुरंत मिले लाभ





शासन की समाज कल्याण योजनाओं के तहत दिव्यांगों को योजनाओं के लाभ के संबंध में चर्चा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि योजनाओं के लाभ दिव्यांगों को तुरंत मिलना चाहिए। इस दौरान उन्होंने पेंशन स्कीम और उपकरण वितरण की चर्चा करते हुए इसके वितरण वृहद रूप में कराने के निर्देश दिए।





फैक्ट्रियों में सेफ्टी जांच के निर्देश





कलेक्टर ने बैठक के दौरान श्रम और इंडस्ट्रियल सेफ्टी विभाग के अधिकारियों से फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों, श्रमिकों के सेफ्टी के साथ उनके स्वास्थ्य संबंधित चर्चा भी की। इसमें फैक्ट्री के वर्कर्स को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने की बातें सामने आई, जिस पर कलेक्टर ने जिले के सभी फैक्ट्रियों में सेफ्टी की जांच कराने के निर्देश दिए।





15 फरवरी को जगदलपुर में प्लेसमेंट कैंप





जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल जगदलपुर में सोमवार 15 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में द जाब टावर में 14 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में सेल्स मैनेजर (इंश्योरेंस सेक्टर) के 7 पद, सेल्स आफिसर (बैंकिग सेक्टर) के 3 पद, रिकवरी आफिसर के 2 पद, टेली कालर के 2 पदों पर भर्ती की जाएगी।





यह भी पढ़ें:- पदोन्नति से जवाबदेही और दायित्व में होती है बढ़ोत्तरी : मंत्री मोहम्मद अकबर





जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार सेल्स मैनेजर के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक, रिकवरी आफिसर और टेली कालर के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होना अनिवार्य है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.