Media24Media.com: Priyanka Gandhi

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Priyanka Gandhi. Show all posts
Showing posts with label Priyanka Gandhi. Show all posts

प्रियंका गांधी की बढ़ेंगी मुश्किलें! ED की चार्जशीट में आया नाम

No comments Document Thumbnail

 Priyanka Gandhi : जमीन घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक बड़ी जानकारी सामने आई है. जमीन घोटाला मामले में ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट में पहली बार कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का नाम सामने आया है. सूत्रों ने दावा किया कि ईडी की चार्जशीट में रॉबर्ट वाड्रा के साथ ही प्रियंका गांधी का जिक्र किया गया है. हालांकि, उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया है.


सूत्रों की मानें तो ईडी की चार्जशीट में पहली बार प्रियंका गांधी वाड्रा का जिक्र किया गया है. सीसी थंपी और सुमित चड्ढा के खिलाफ दर्ज चार्जशीट में प्रियंका गांधी के नाम का जिक्र किया गया है. जांच में पता चला है कि रॉबर्ट वाड्रा और थंपी के अलावा प्रियंका गांधी ने भी फरीदाबाद में जमीन खरीदी थी. संजय भंडारी के करीबी थंपी-वाड्रा के बीच के फाइनेंशियल कनेक्शन की जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है. हालांकि, ईडी की इस चार्जशीट में प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा का नाम बतौर आरोपी नहीं है.

क्या है मामला

फरीदाबाद में जमनी खरीद से यह जुड़ा मामला है. साल 2005-2006 के बीच फरीदाबाद के अमीपुर गांव में एचएल पाहवा (थंपी के करीबी) प्रोपर्टी डीलर के जरिये रोबर्ट वाड्रा ने करीब 40.8 एकड़ जमीन खरीदी थी, जिसे दिसंबर साल 2010 में पाहवा को ही वापस बेच दिया था. इसी तरह प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम पर भी इसी अमीपुर गांव में साल अप्रैल 2006 में खरीदी गई थी, जिसे फरवरी 2010 में पाहवा को ही वापस बेच दिया गया था. सूत्रों के मुताबिक, पाहवा थंपी का बेहद करीबी है, इसी अमीपुर गांव में थंपी को भी जमीन पाहवा ने ही खरीदवाई थी.

 

Priyanka Gandhi Chhattisgarh Visit : प्रियंका गांधी ने महिला समूहों का कर्ज माफ करने का किया ऐलान

No comments Document Thumbnail

Priyanka Gandhi Chhattisgarh Visit : नामांकन दाखिले के अंतिम दिन सीएम भूपेश बघेल के नामांकन में ​शामिल होने आई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने खैरागढ़ में भी चुनावी सभा में 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं की । अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने महिलाओं के समूहों का कर्ज माफ करने का ऐलान किया है।


इसके साथ ही किसानों के लिए भी कई बड़े ऐलान की हैं। इससे पहले कल रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोड शो भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा। (Priyanka Gandhi Chhattisgarh Visit )

 प्रियंका गांधी द्वारा घोषित की गई घोषणाएँ

सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में
200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक नि:शुल्क बिजली
महिला स्व-सहायता समूहों तथा सक्षम योजनांतर्गत लिए गए ऋण माफ
आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना
राज्य के सभी सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करेंगे
छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नि:शुल्क इलाज
परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफ
राज्य के किसानों से “तिवरा” को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा (Priyanka Gandhi Chhattisgarh Visit )

कांग्रेस की अब तक की घोषणा

प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी
किसानों का कर्जा माफ
17 लाख परिवारों काे आवास
जातिगत जनगणना
स्कूल से लेकर काॅलेज तक मुफ्त शिक्षा
तेंदूपते पर आदिवासियों को हर साल मिलेगा 4000 रुपये बोनस
डॉ. खूबचंद स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
भूमिहीन मजदूर को मिलने वाली 7 हजार रुपए की राशि को बढ़ाकर 10 हजार रुपए किया जाएगा.
गा.

छत्तीसगढ़ में भरोसे का सम्मेलन: बस्तर दौरे पर पहुंचेंगी Priyanka Gandhi, जनसभा को संबोधित करेंगी

No comments Document Thumbnail

रायपुर :  कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर आएँगी. वे भरोसे का सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी. सीएम भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. सीएम दिल्ली से सीधे जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे.


छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के लाल बाग मैदान में दोपहर 12 बजे भरोसे का सम्मेलन होगा. इसमें सीएम बघेल आदिवासियों के तीज त्योहारों की संस्कृति एवं परंपरा को संरक्षित करने के उद्देश्य ‘मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ का शुभारंभ करेंगे. इस योजना के तहत अनुसूचित क्षेत्रों की ग्राम पंचायत को प्रतिवर्ष 10,000 रुपए की अनुदान राशि दो किस्तों में दी जाएगी.

मुख्यमंत्री सम्मेलन के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 129 करोड़ के 49 विकास कार्यों की सौगात देंगे. मुख्यमंत्री इनमें से 62 करोड़ 29 लाख 47 हजार के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण और 66 करोड़ 70 लाख से अधिक राशि के 34 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे. सम्मेलन में मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और योजनाओं के हितग्राहियों को चेक तथा सामग्री का वितरण भी करेंगे.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर है। बताया जा रहा है की आज वो प्रियंका गांधी साथ ही जगदलपुर आएंगे। वहां दोनों दिग्गज नेता भरोसे के सम्मलेन में शामिल होंगे और प्रियंका गांधी लालबाग में आयोजित सभा को संबोधित करेंगी। वहीं दिल्ली रवानगी से पहले सीएम बघेल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा की दिल्ली जाकर राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बस्तर प्रवास पर मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर रमन सिंह भी कांग्रेस के मंच पर आना चाहते हैं, तो आ जाएं। प्रियंका के शासकीय कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर भाजपा नेताओं ने सवाल खड़ा किया है। इसके जवाब में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार के समय जब कार्यक्रम होता था, तब क्या उनकी पार्टी के अध्यक्ष साथ नहीं रहते थे? भाजपा के सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह की फोटो भी उन दिनों पोस्टरों में छपती थी।

प्रियंका गांधी छत्‍तीसगढ़ दौरे पर आएंगी , 12 अप्रैल को महिला सम्मेलन को करेंगी संबोधित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश में कांग्रेस राहुल गांधी के मुद्दे के बहाने अब गांव-गांव पहुंचने जा रही है। इस अभियान में कांग्रेस, मोदी सरकार की असफलता के विषय में लोगों को बताएगी। भाजपा और केंद्र सरकार पर तानाशाही के आरोप की भी जानकारी घर-घर तक पहुंचाएगी।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने राजीव भवन में पत्रकारों से कहा कि नुक्कड़ सभा के माध्यम से हम गांव-गांव जाकर मोदी सरकार की नाकामियां गिनाएंगे। देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने का जिम्मा हर व्यक्ति का है। अगर राहुल गांधी लोकतंत्र बचाने के लिए चार हजार किलोमीटर की पदयात्रा कर सकते हैं, तो हर कांग्रेस कार्यकर्ता को इस अभियान में जुटना चाहिए। पार्टी चौपाल लगाएगी, विधानसभा में पदयात्रा करेगी और मोदी सरकार का सच जनता के सामने रखेगी।


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के 12 अप्रैल को होने वाले बस्तर दौरे को लेकर मरकाम ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए तीन महामंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें यशवर्धन राव, रजनू नेताम और रुखमणि कर्मा शामिल हैं। ये तीनों नेता प्रियंका के दौरे में समन्वय का काम करेंगे।

मरकाम ने कहा कि बस्तर में भव्य महिला सम्मेलन होगा। प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर हो, इसके लिए हम काम कर रहे हैं। प्रियंका गांधी के दौरे से महिलाओं को और संबल मिलेगा। एक सवाल के जवाब में मरकाम ने कहा कि बस्तर के रास्ते से सत्ता तक पहुंचा जा सकता है। हर पार्टी का फोकस बस्तर में है।

मुख्यमंत्री ने दिया था बस्तर आने का न्यौता

दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया था, जिसमें राहुल गांधी को 11 अप्रैल को रायपुर और प्रियंका गांधी को 12 अप्रैल को बस्तर आने के लिए न्योता दिया था, जिसमें प्रियंका गांधी के बस्तर दौरे को लेकर लगभग कार्यक्रम तय हो चुका है.

हालांकि अभी कार्यक्रम को लेकर प्रोटोकॉल आना बाकि है. बस्तर के कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा से मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी के बस्तर आने का कार्यक्रम लगभग तय हो चुका है और इसलिए गुरुवार से ही सभी कांग्रेसी इसकी तैयारियों में जुट गए हैं और पहली बार बस्तर पहुंच रही प्रियंका गांधी के स्वागत में कोई कमी ना रहे इसके लिए एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस से लेकर बस्तर कांग्रेस कमेटी के सभी नेता और कार्यकर्ता भी अभी से इसकी तैयारियों में जुट गए हैं.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.