Media24Media.com: PM Narendra Modi news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label PM Narendra Modi news. Show all posts
Showing posts with label PM Narendra Modi news. Show all posts

राज्यपाल उइके ने राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, प्रस्तुत किया कार्यों का प्रतिवेदन

No comments Document Thumbnail

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) से सोमवार को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में राज्यपाल अनुसुइया उइके ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रपति को कोरोना काल में उनके द्वारा किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।





यह भी पढ़ें:- 10 साल की मासूम को सड़क से उठा ले गए 2 बैगा, चीख सुनकर खोजने निकले तो नाबालिग मिली इस हाल में





राज्यपाल ने उन्हें बताया कि भारत सहित पूरा विश्व साल 2020 में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से प्रभावित रहा है। इस कोरोना संक्रमण के संकट से समाज, अर्थव्यवस्था, व्यापार, उद्योगों, शिक्षा सहित सभी क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। उइके ने कहा कि सुखद पहलू यह रहा है कि अब यह संक्रमण नियंत्रण में है या हमारे देश में ही अल्प समय में वैक्सीन बनाकर टीकाकरण भी शुरू कर दिया गया है।





छत्तीसगढ़ से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा





यह सफलता कोरोना अवधि में आपके द्वारा समय-समय पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिए गए मार्गदर्शन और निर्देशों की वजह से ही संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि मैंने आपके निर्देर्शों के मुताबिक प्रदेश के अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, विश्वविद्यालयों, रेडक्रॉस सोसायटी जैसे सभी संस्थाओं को समय-समय पर निर्देशित किया। साथ ही राज्यपाल उइके ने राष्ट्रपति के समक्ष छत्तीसगढ़ से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की।









राज्यपाल उइके ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से सोमवार को नई दिल्ली में राज्यपाल अनुसुइया उइके ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को भगवान श्री गणेश की तस्वीर भेंट की। साथ ही राज्यपाल ने प्रधानमंत्री के समक्ष कोरोना काल में उनके द्वारा किए गए कार्यों पर आधारित पुस्तिका 'कोरोनाकाल में राज्यपाल की भूमिका' प्रदान की।









कोरोना काल में किए गए कार्यों पर आधारित





राज्यपाल ने प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi) से प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी अनुसूचित जाति-जनजाति और जरूरतमंदों को मिले और वे लाभान्वित हों। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से कहा कि भारत सहित सम्पूर्ण विश्व वर्ष 2020 में कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित रहा है, जिसके कारण सभी क्षेत्र प्रभावित हुए।





यह भी पढ़ें:- बिलासपुर के शॉपिंग प्लाजा में शॉट सर्किट से लगी भीषण आग, आसपास की दुकानें भी आईं चपेट में..





इन सबके बीच खुशी की बात यह है कि हमारे देश में संक्रमण नियंत्रण में है और आपके नेतृत्व में हमारे देश में ही देश के वैज्ञानिकों द्वारा वैक्सीन बनाया गया है। साथ ही पूरे देश में टीकाकरण भी प्रारंभ हो गया है। उइके ने कहा कि कोरोना काल में आपके द्वारा दूरगामी निर्णय लिए गए, साथ ही कोरोना वारियर्स का समय-समय पर उत्साहवर्धन किया गया। इसके कारण पूरे देश ने एकजुट होकर इस संकट का सामना किया।









राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को बताया कि मैंने आपके द्वारा समय-समय पर किए गए आह्वान और दिए गए निर्देशों के अनुरूप प्रदेश के अधिकारियों को निर्देशित किया और साथ ही समाचार पत्र, इलेक्ट्रानिक मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से नागरिकों को जागरूक करने का प्रयास किया। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ, यशस्वी और दीर्घायु होने की भी कामना की।


नए संसद भवन का आज पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे भूमि पूजन , 2022 तक पूरा हो सकता है निर्माण

No comments Document Thumbnail

भारत को एक नया संसद भवन (New Parliament Building) मिलने जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज यानी 10 दिसंबर को इस नए संसद भवन का भूमि पूजन करेंगे।पीएम मोदी आज आयोजित एक समारोह में नए संसद भवन (New Parliament Building) का भूमि पूजन (Bhoomi Pujan ceremony) करेंगे। इस समारोह की शुरुआत इंडिया गेट (India Gate) के पास दोपहर 12:55 पर होगी।पीएम मोदी करीब 1 बजे भूमि पूजन करेंगे।इसके बाद 1:30 पर सर्वधर्म प्रार्थना का भी आयोजन होगा।पीएम मोदी संसद के नए भवन का भूमि पूजन और शिलान्यास के बाद समारोह को संबोधित भी करेंगे।





निगम मंडल की सूची को लेकर नहीं बन पा रही सहमति, पीसीसी चीफ भी हुए नाराज !





93 साल पुराने संसद भवन की जगह नया संसद भवन 64,500 वर्ग मीटर में होगा।नई इमारत अक्टूबर 2022 तक तैयार होने की संभावना है, ताकि देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर इसी भवन में सत्र का आयोजन हो।नए संसद भवन में लोकसभा का आकार मौजूदा से तीन गुना ज्यादा होगा।राज्यसभा का भी आकार बढ़ेगा।नए संसद भवन का निर्माण टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा कराया जाएगा।






https://twitter.com/PMOIndia/status/1336673409107976194?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1336673409107976194%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.india.com%2Fhindi-news%2Findia-hindi%2Fpm-modi-to-lay-foundation-stone-of-new-parliament-building-today-know-here-everything-about-new-sansad-bhawan-4256277%2F




नए संसद भवन का डिजाइन एचसीपी डिजाइन प्लानिंग एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने तैयार किया है।अधिकारियों के मुताबिक नया संसद भवन साल 2022 में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर नए भारत की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं के अनुरूप होगा।यह अगले 100 साल की जरूरतों के मद्देनजर बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में सांसदों की संख्या बढ़ने पर भी किसी तरह की कोई परेशानी न हो।









सचिवालय के मुताबिक नए संसद भवन के लोकसभा कक्ष में 888 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था होगी, जिसमें संयुक्त सत्र के दौरान 1224 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था भी होगी। इसी तरह राज्य सभा कक्ष में 384 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था होगी।





तीन गुना बड़ी होगी नया संसद भवन





मंत्रालय के मुताबिक नया संसद भवन अत्याधुनिक, तकनीकी सुविधाओं से युक्त होगा।सोलर सिस्टम से ऊर्जा बचत भी होगी।मौजूदा संसद भवन से सटी त्रिकोणीय आकार की नई इमारत सुरक्षा सुविधाओं से लैस होगी। नई लोकसभा मौजूदा आकार से तीन गुना बड़ी होगी और राज्यसभा के आकार में भी वृद्धि की गई है।नए भवन की सज्जा में भारतीय संस्कृति, क्षेत्रीय कला, शिल्प और वास्तुकला की विविधता का समृद्ध मिलाजुला स्वरूप होगा।डिजाइन योजना में केंद्रीय संवैधानिक गैलरी को स्थान दिया गया है, आम जनता भी इसे देख सकेंगे।





भूकंप के तेज झटके को भी झेल लेगी इमारत





नए संसद भवन के निर्माण के दौरान पर्यावरण अनुकूल कार्यशैली का इस्तेमाल होगा।नए भवन में उच्च गुणवत्ता वाली ध्वनि तथा दृश्य-श्रव्य सुविधाएं, बैठने की आरामदायक व्यवस्था, आपातकालीन निकासी की व्यवस्था होगी।इमारत उच्चतम संरचनात्मक सुरक्षा मानकों का पालन करेगी।वहीं भूकंप के तेज झटके भी इमारत झेल लेगी।









नए संसद भवन के भूमि पूजन समारोह में पीएम मोदी के साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी, आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह शामिल होंगे।साथ ही केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री, संसद सदस्य, सहित लगभग 200 लोग लाइव ऑनलाइन के माध्यम से भूमि पूजन समारोह में शामिल रहेंगे।









बता दें कि वर्तमान संसद भवन का निर्माण 6 साल में पूरा हुआ था, जिसका निर्माण 83 लाख रुपए की लागत से हुई थी।सेन्ट्रल लेजिस्लेटिव असेम्बली की पहली बैठक 19 जनवरी 1927 को संसद भवन में ही हुई थी।जो अभी 60 फीट पर स्थित है।जिसका क्षेत्रफल लगभग छह एकड़ है।










Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.