Media24Media.com: Mahasamund Press Club President

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Mahasamund Press Club President. Show all posts
Showing posts with label Mahasamund Press Club President. Show all posts

Press Club Mahasamund: आहाता निर्माण की स्वीकृति, प्रतिनिधि मंडल ने जताया कलेक्टर का आभार

No comments Document Thumbnail





प्रेस क्लब महासमुन्द (Press Club Mahasamund) के प्रतिनिधि मंडल ने आज कलेक्टर डोमन सिंह से भेंटकर आभार ज्ञापित किया। दरअसल, प्रेस क्लब के लिए सांसद मद से निर्मित सांस्कृतिक-साहित्यिक भवन में विधायक निधि से आहाता निर्माण प्रस्तावित है। संसदीय सचिव व महासमुन्द विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने पांच लाख रुपए की स्वीकृति अपने विधायक मद से दी है। कोरोना संक्रमण काल की वजह से निर्माण और विकास कार्य लंबित था। आहाता के अभाव में सुअर और मवेशियों के जमावाड़ा से प्रेस क्लब परिसर में गंदगी फैल रही थी। जिस ओर प्रेस क्लब अध्यक्ष आनंदराम साहू द्वारा ध्यानाकर्षण कराए जाने पर कलेक्टर डोमन सिंह ने आहाता निर्माण की तत्काल स्वीकृति देते हुए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को कार्य एजेंसी बनाया है।
आरईएस के कार्यपालन अभियंता भोला राम चंद्राकर ने कार्यादेश जारी कर तीन महीने में कार्य पूर्ण करने ठेकेदार को निर्देशित किया है।





प्रेस क्लब (Press Club Mahasamund) के लिए निर्मित सांस्कृतिक भवन में आहाता निर्माण हो जाने से गंदगी से निजात मिलेगी और वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था भी होगी। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया की गतिविधियों के लिए बने परिसर की स्वच्छता और विकास में सक्रिय भगीदारी के लिए कलेक्टर का गुलदस्ता भेंटकर सम्मान और आभार प्रदर्शन किया गया। प्रेस क्लब के प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष आनंदराम साहू, उपाध्यक्ष संजय महंती, महासचिव रविंद्र विदानी, संगठन प्रचार मंत्री प्रभात महंती शामिल थे। इस अवसर पर कलेक्टर कक्ष में जिला पंचायत सीईओ डॉ रवि मित्तल विशेष रूप से उपस्थित थे।





केंद्र सरकार जल्द दे सकती हैं नौकरीपेशा लोगों को खुशख़बरी!! हफ्ते में होंगे सिर्फ 4 वर्किंग डे और 3 छुट्टियां





शाम साढ़े पांच से 6 बजे तक मिल सकेंगे मीडियाकर्मी





जिले की गतिविधियों की जानकारी, बाईट आदि के लिए जिला मुख्यालय के मीडियाकर्मी बिना पूर्व अपॉइंटमेंट के कलेक्टर से शाम साढ़े पांच से 6 बजे के बीच अपनी आवश्यकतानुसार नियमित रूप से मिल सकते हैं। मीडिया से समन्वय और विकास में मीडिया के सकारात्मक पहल के लिए यह व्यवस्था की गई है। प्रेस क्लब प्रतिनिधि मंडल के आग्रह पर कलेक्टर ने यह व्यवस्था की है। कलेक्टर ने प्रतिदिन आधा घंटा का समय मीडिया के लिए रिजर्व किया है। इस निश्चित अवधि में आम नागरिकों से कलेक्टर की मुलाकात नहीं हो पाएगी।





पत्रकारों को कोविड टीकाकरण में प्राथमिकता देने पहल





प्रेस क्लब प्रतिनिधि मंडल ने फील्ड में कार्यरत पत्रकारों को प्राथमिकता के साथ कोविड-19 का टीका लगाए जाने की मांग रखी। जिस पर कलेक्टर ने कहा कि प्राथमिकता का निर्धारण राज्य स्तर से हो रहा है। फिर भी हर सम्भव प्रयास रहेगा कि मीडिया के लोगों को टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए उन्होंने जनसंपर्क विभाग को पत्रकारों की सूची अपडेट करने कहा। इसमें सहयोग करने का आग्रह उन्होंने प्रेस क्लब पदाधिकारियों से किया।


प्रेस क्लब में ललित सुरजन को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, समाजसेवी, साहित्यकार ललित सुरजन (Press club pay tribute to Lalit surjan)को प्रेस क्लब महासमुन्द में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत वरिष्ठ पत्रकार सालिकराम कन्नौजे ने ललित सुरजन के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि सुरजन समय के पाबंद थे। उन्हें लेटलतीफी बिल्कुल भी पसंद नहीं था। यह गुण मैंने उनसे सीखा है। सभी पत्रकारों को समय का पाबंद होना चाहिए।
प्रेस क्लब महासमुन्द के अध्यक्ष आनंदराम साहू ने सुरजन के पत्रकारिता जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महामानव बताया। वे पत्रकार होने से कहीं ज्यादा अच्छे इंसान थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी को वैश्विक स्तर पर अलग पहचान दिलाई। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।





पत्रकारिता के एक युग का अवसान, आज पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे सुरजन





प्रेस क्लब के महासचिव रविन्द्र विदानी ने कहा कि सुरजन की पत्रकारिता हमेशा अमर रहेगी। उनके व्यक्तित्व में बड़प्पन था। वे समाजवादी विचारधारा के थे। गरीबों के साथ बैठकर भोजन करना उनका शौक था। वे समतावादी समाज निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करते रहे।





बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे सुरजन





इंटैक के जिला समन्वयक दाऊलाल चंद्राकर ने कहा कि ललित सुरजन बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने कर्मवीर होने का प्रमाण दिया। अस्वस्थ होते हुए भी लिखते रहे। पहले पेज पर उनके देहावसान का समाचार और संपादकीय पेज पर संपादकीय प्रकाशित हुआ है। उन्होंने कोडार और नैनी नाला जलयात्रा का स्मरण करते हुए कहा कि यह सुरजन जी की प्रेरणा से ही संभव हो पाया।





भाजी था प्रिय





इस अवसर पर बाबूलाल साहू ने कहा कि हमेशा मुस्कुराता चेहरा ललित जी का था। उनकी स्मरणशक्ति जबरदस्त थी। महासमुन्द से उनका खासा लगाव रहा। भाजी उनकी पसंदीदा सब्जी थी। वे जिस भी कार्यक्रम में जाते, भाजी की सब्जी चाव से खाते थे।





वरिष्ठ पत्रकार ललित सुरजन का 74 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, सीएम ने जताया शोक
छत्तीसगढ़ी साहित्यकार बंधु राजेश्वर खरे ने कहा कि उनकी पहली छत्तीसगढ़ी कहानी 'कुभारज बेटा' का प्रकाशन 1980 में देशबंधु में प्रकाशित हुआ। तब से 40 साल से ललित सुरजन से जुड़ाव रहा। वे आराम हराम है के नारे को जीते थे। हम सबने सोचा नहीं था कि कभी आराम नहीं करने वाले ललित भैया इतनी जल्दी चिरनिद्रा में सो जाएंगे।





पारिवारिक कलह रोकने चलाया अभियान





वरिष्ठ महिला पत्रकार उत्तरा विदानी ने कहा कि सुरजन के सान्निध्य में बहुत कुछ सीखने को मिला। जो आजीवन पत्रकारिता जीवन में यादगार रहेगा। उन्होंने पारिवारिक कलह रोकने एक अभियान चलाया था। किसी के घर विवाद सुनाई दे तो पड़ोसी का फर्ज बनता है कि दरवाजा खटखटाया जाए और उनके झगड़े को खत्म करने में मददगार बनें।





श्रीराम कुमार तिवारी 'सुमन' ने कहा कि ललित सुरजन ने पत्रकारों के हित में जो काम किया है, वह अविष्मरणीय है। पत्रकारिता कार्यशाला से उन्होंने सैकड़ों को पत्रकार बनाया। वे पहले पत्रकार हैं, जिनकी अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ की गई।
प्रेस क्लब के पदाधिकारियों में कोषाध्यक्ष देवीचंद राठी, उपाध्यक्ष संजय महंती, प्रचार-संगठन मंत्री प्रभात महंती, केपी साहू, विपिन दुबे, एतराम साहू, विजय चौहान आदि ने पुष्पांजलि अर्पित किया। अंत में दो मिनट का मौन धारण कर सभी प्रबुद्धजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।






Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.