Media24Media.com: Mahasamund Murder Case

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Mahasamund Murder Case. Show all posts
Showing posts with label Mahasamund Murder Case. Show all posts

प्रेम विवाह के 18 साल बाद पत्नी से नफरत, किया जानलेवा हमला

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। अंतरजातीय प्रेम विवाह के 18 साल बाद पत्नी से प्रेम नफरत में बदल गया। वजह शराब का निरंतर नशा करना बताया जा रहा है। वहशी पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। छोटी बहन को बचाने सामने आई पत्नी की बड़ी बहन (डेढ़ सास) पर भी आरोपी ने धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई । बुजुर्ग सास पर भी वार किया । सबको घायल करके आरोपी अधेड़ फरार हो गया है। पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।





पुलिस के अनुसार अधेड़ पत्नी पर धारदार हथियार से वार कर रहा था। बीच बचाव करने पहुंची सास व डेड़सास पर चाकू से आरोपी ने वार कर दिया। इससे डेड़सास की मौत हो गई। घटना महासमुन्द सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 11 की है। 50 वर्षीय नंदकुमार ध्रुव पिता गंगाराम ध्रुव शराब पीने का आदी है। वह कुछ दिनों पहले ही ईट भट्टा से काम कर लौटा था। और पिछले चार-पांच दिनों से शराब पीकर पत्नी 38 वर्षीय चमेली ध्रुव से विवाद कर रहा था। मंगलवार 22 जून की रात्रि में भी वह बहुत झगड़ा किया। जिसके कारण अपने बच्चों को लेकर पत्नी पास में ही रहने वाली अपनी बड़ी बहन 40 वर्षीय चम्पी बाई उर्फ चमेली यादव के घर चली गई।





सुबह 6 बजे हुई जानलेवा हमला





आज सुबह आरोपी नंदकुमार ध्रुव चाकू लेकर चम्पी के घर पहुंचा तो खाट पर पत्नी चमेली ध्रुव अपनी मां पद्मा बाई के साथ बैठी हुई थी। तथा मृतिका चमेली यादव बर्तन साफ कर रही थी। इसी बीच आरोपी नंदकुमार ध्रुव चाकू निकालकर अपनी पत्नी चमेली की हाथ में वार कर दिया। चाकू से हमला होते देखकर बीच-बचाव करने सास पद्मावती व डेढ़ सास चम्पी ने प्रयास किया। तो दोनों पर चाकू से वार कर वह फरार हो गया। तत्काल डायल-112 पर सूचना दी गई। घायल तीनों महिलाओं को जिला अस्पताल पहुँचाया गया। जहां चिकित्सकों ने चम्पी उर्फ चमेली यादव को मृत घोषित कर दिया। घायल 38 वर्षीय चमेली ध्रुव व पद्माबाई का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने भादवि की धारा 307, 302 का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।





18 साल पहले प्रेम विवाह, 16 साल का है एक बेटा





एसडीओपी नारद सूर्यवंशी के मुताबिक आरोपी नंदकुमार ध्रुव ने चम्पी यादव से 18 साल पहले प्रेम विवाह किया था। उनका 16 साल का एक बेटा है। वह अपने परिवार के साथ महासमुंद के नयापारा में रहता था। रोज शराब पीकर परिवार से विवाद करता था। कल रात भी पत्नी से विवाद हुआ तो पत्नी चम्पी अपने बेटे के साथ अपनी बड़ी बहन चम्पेश्वरी के घर चली गई।





रात भर पत्नी और बेटा घर नहीं लौटे तो आरोपी नशे में धुत्त होकर आज सुबह 6 बजे अपनी डेढ़ सास के घर पहुंचा और पत्नी से गाली-गलौच व मारपीट करने लगा। उसने चाकू निकालकर पत्नी पर वार किया तो डेढ़सास चम्पेश्वरी बीच बचाव करने लगी। आरोपी इससे और बौखला गया और चम्पेश्वरी के गर्दन और पेट में ताबड़तोड़ वार कर वहां से रेल पटरी के रास्ते जंगल की ओर भाग निकाला।





बेटे को लेकर पति पत्नी में विवाद





घायल चम्पी ने पुलिस को बताया है कि उसका पति बेटे को अपने साथ रखना चाहता है और उससे तलाक चाहता है। बेटा अभी नाबालिग है, इसलिए पत्नी चम्पी उसे अपने साथ रखना चाहती है। इसी बात पर दोनों में रोज विवाद होता था। घटना के जड़ में शराब के नशे का आदी होना प्रमुख कारण माना जा रहा है।


Mahasamund Murder Case Video- देखिए वीडियो में कैसे नफरत में बदला एकतरफा प्यार

No comments Document Thumbnail

आनंदराम साहू





छत्तीसगढ़ के महासमुन्द जिले में स्थित है छोटा सा गांव बेलसोंडा। यहीं रहती थी बाइस साल की रूपवती युवती 'रूपा'। रूपा के रूप पर मर मिटने की कसमें खाता था पच्चीस वर्षीय आशिक आवारा। नाम है उसका चंद्रशेखर परमार । वह रूपा से एकतरफा प्यार करता था। उस आशिक आवारा के मन में प्रफुल्लित प्यार पता नहीं कैसे नफरत में बदल गया। नफरत इस कदर कि उसने अपनी मासूका को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। यह दिल दहला देने वाली घटना 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे (Mahasamund Murder Case Update) के बाद हुई।






https://youtu.be/kmrBkMLXYOA




दवाई लेकर लौट रही थी, ले ली जान





महासमुन्द जैसे छोटे शहर के नजदीक के गांव बेलसोंडा में यह वारदात हुई है। बेलसोंडा गांव की रहने वाली रूपा अपनी छोटी बहन के साथ दवाई लेने गांव के मेडिकल तक पैदल ही गई थी। जहाँ से वापस अपने घर लौट रही थी। इस बीच घोड़ारी निवासी युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया। युवती की कनपटी पर देसी कट्टा टिकाया। गोली मारी और वहां से फरार हो गया। बाद में सिरफिरे युवक चंद्रशेखर ने सिटी कोतवाली महासमुन्द पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। उसके दो अन्य साथी फरार हो गए हैं।





Mahasamund Murder Case Update




वैलेंटाइन वीक में एकतरफा प्यार का दर्दनाक अंजाम, बीएड की छात्रा की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या





दिनदहाड़े गोली मारने की पहली घटना





क्षेत्र में दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या करने की संभवतः यह पहली घटना (Mahasamund Murder Case Update) है। शांति प्रिय इस क्षेत्र में बिहार और उत्तरप्रदेश जैसी इस बड़ी वारदात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती को गोली लगने के बाद तत्काल जिला अस्पताल महासमुन्द ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने के पहले ही रास्ते में युवती ने दम तोड़ दिया।









दिल्ली से खरीद लाया था देसी कट्टा





एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने 'मीडिया24मीडिया' को बताया कि आरोपी चंद्रशेखर दिल्ली गया था। तभी उसने वहां से देसी कट्टा खरीदा। उसी देसी कट्टे से युवती को गोली मारी है। वह ड्राइवरी करता है। आरोपी चंद्रशेखर के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त देसी कट्टा भी बरामद कर लिया गया है। उसके दो साथी भरतलाल निषाद और गोपाल यादव निवासी ग्राम मुढेंना को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से धारदार चाकू बरामद किया गया है।




एक दिन पहले से पीछा कर रहे थे आरोपी


सायबर सेल प्रभारी संजय राजपूत ने मामले का खुलासा करते हुए देर रात प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि हत्या की वारदात में सह अभियुक्त की तलाश सिटी कोतवाली व सायबर सेल की टीम द्वारा की जा रही थी।
पकड़े जाने पर दोनों ने पुलिस को बताया कि रूपा धीवर की हत्या करने में सहयोग करने के लिये भरत निषाद और गोपाल यादव को प्लान में शामिल किया। हत्या में सहयोग करने के लिए 70 हजार रूपये में भरतलाल से बात-चीत हुई थी। तीनों 10 फरवरी को भी रूपा धीवर की हत्या करने बेलसोण्डा तलाब के पास नहाने के लिए आने प्रतीक्षा कर रहे थे। परन्तु रूपा धीवर के तालाब नही आने पर उनका प्लान सफल नही हो सका । तब अगले दिन 11.02.2021 को पुनः तीनों ने मिलकर रूपा धीवर की उसके घर के पास गली में देसी कट्टा से गोली मारकर हत्या कर दी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.