Media24Media.com: Lok Sabha Elections

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Lok Sabha Elections. Show all posts
Showing posts with label Lok Sabha Elections. Show all posts

लोकसभा चुनाव के नतीजों पर दीपक बैज ने बड़ा बयान दिया है, कहा - केंद्र में इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार

No comments Document Thumbnail

Lok Sabha Elections Results 2024 :  लोकसभा चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 400 पार का दंभ भरने वाली भाजपा और नरेंद्र मोदी अपने दम पर बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाये। 10 साल के तानाशाही और गैर प्रजातांत्रिक चरित्र वाली मोदी सरकार की विदाई देश की जनता ने सुनिश्चित कर दिया है।


पूरा भरोसा है प्रजातांत्रिक मूल्यों को समर्पित तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा को प्रतिबद्ध समान विचारधारा वाले गैर भाजपाई दलों के साथ देश में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। देश का जनादेश नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ आया है।    

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव परिणाम हमारे अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं आये है। हमें बेहतर परिणाम की अपेक्षा थीं। राज्य में आये इस चुनाव परिणाम से निराश जरूर है, हताश नहीं। हमारे कार्यकर्ताओं, नेताओं ने बढ़िया लड़ाई लड़ी। आगे भी राज्य में मजबूत विपक्ष के रूप में हम जनसरोकारों के लिये संघर्ष जारी रखेंगे। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को मजबूती से उठाने को प्रतिबद्ध है।


Lok Sabha Elections : चौथे चरण की अधिसूचना जारी, 13 मई को 96 संसदीय सीटों के लिए होगा मतदान

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Elections 2024 : देश में आम चुनाव के चौथे चरण के लिए गजट अधिसूचना जारी कर दी गई है। चौथे चरण में 10 राज्यों आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर की 96 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा।


चौथे चरण का मतदान 13 मई को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कराया जाएगा। इनमें आंध्र प्रदेश की 25, बिहार की पांच, झारखंड की चार, मध्य प्रदेश की आठ, महाराष्ट्र की 11, ओडिशा की चार, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की आठ और जम्मू-कश्मीर की एक सीट शामिल है।

ज्ञात हो, 19 अप्रैल को लोकसभा की 102 सीटों पर मतदान होना है। इन सीटों पर चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, लोकसभा चुनाव सात चरण में होंगे।

दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को 89, तीसरे चरण के तहत 7 मई को 94, चौथे चरण के तहत 13 मई को 96, पांचवें चरण के तहत 20 मई को 49, छठे चरण के तहत 25 मई को 57 और सातवें चरण के तहत 1 जून को लोकसभा की 57 सीटों पर मतदान होगा। नतीजों की घोषणा 4 जून को होगी।  


लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी की BJP-NDA कैंडिडेट्स को चिट्ठी, भेजा खास मैसेज

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Elections 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के पहले फेज में चुनाव लड़ रहे बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सभी उम्मीदवारों को व्यक्तिगत तौर पर चिट्ठी लिखी है. पीएम मोदी ने इन सभी कैंडिडेट्स को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में वोटर्स तक उनका मैसेज पहुंचाने के लिए कहा. पीएम मोदी ने अपने मैसेज में कहा कि यह चुनाव देश के वर्तमान को उज्ज्वल भविष्य से जोड़ने का अवसर है. 


बीजेपी सूत्रों ने पीएम मोदी की भेजी गई दो चिट्ठियों को शेयर किया है. इनमें से एक चिट्ठी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष और कोयंबटूर सीट से उम्मीदवार के. अन्नामलाई को अंग्रेजी में लिखा गया है और दूसरा पत्र हिंदी में भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी को लिखा गया जो उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से चुनाव लड़ रहे हैं.

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री का संदेश क्षेत्रीय भाषाओं में पहुंचाने पर भी जोर दिया गया है. अन्नामलाई की जीत पर भरोसा जताते हुए मोदी ने कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को बताएं कि यह कोई सामान्य चुनाव नहीं है.

उन्होंने एक संदेश में कहा, ‘‘पिछले 10 वर्षों में समाज के हर वर्ग के जीवन की गुणवत्ता में सुधार हुआ है, इनमें से कई परेशानियां दूर हो गई हैं. लेकिन अब भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है और सभी के लिए बेहतर जीवन सुनिश्चित करने के हमारे मिशन में यह चुनाव निर्णायक होगा.''

मोदी ने कहा कि पूरे भारत में परिवार, खासकर वरिष्ठ सदस्य, कांग्रेस के शासन के पांच-छह दशकों के दौरान जिन कठिनाइयों से गुजरे हैं, वह उन्हें याद होगा.

उन्होंने कहा, ‘‘यह चुनाव हमारे वर्तमान को उज्ज्वल भविष्य से जोड़ने का एक अवसर है. भाजपा को मिलने वाला प्रत्येक वोट एक स्थिर सरकार बनाने की दिशा में जाएगा और 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने की हमारी यात्रा को गति प्रदान करेगा.''

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार के आखिरी कुछ घंटों का पूरा उपयोग करने का आग्रह किया.

मोदी ने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि गर्मी से हर किसी को परेशानी होती है. लेकिन यह चुनाव हमारे देश के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. इसलिए मैं मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे गर्मी शुरू होने से पहले सुबह जल्दी वोट डालें.''

उन्होंने उम्मीदवारों से कहा कि वे प्रत्येक मतदाता को यह आश्वासन दें कि उनके समय का प्रत्येक क्षण नागरिकों के कल्याण के लिए समर्पित है.

राजनीति में शामिल होने के लिए नौकरी छोड़ने वाले भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी अन्नामलाई को लिखे अपने पत्र में मोदी ने उन्हें प्रतिष्ठित नौकरी छोड़कर लोगों की प्रत्यक्ष सेवा करने का फैसला करने पर बधाई दी.

मोदी ने भाजपा नेता के रूप में बलूनी की कड़ी मेहनत की भी सराहना की और कहा कि उन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में उत्तराखंड के विकास के मुद्दों को मजबूती से उठाया. सात चरण के आम चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा.


आदिवासी होने के कारण राष्ट्रपति को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने से रोका गया: राहुल गांधी

No comments Document Thumbnail

Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से रोका गया क्योंकि वह एक आदिवासी हैं और यह भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की सोच को दर्शाता है। 


छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव को दो विचारधाराओं-संविधान की रक्षा करने वाले और इसे नष्ट करने वालों- के बीच की लड़ाई बताया। यह चुनावी रैली अनुसूचित जनजाति(आरक्षित) बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार कवासी लखमा के समर्थन में आयोजित की गई थी।  


गांधी ने कहा, ''मोदी आदिवासी शब्द को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। हम आपको 'आदिवासी' कहते हैं लेकिन वे 'वनवासी' शब्द का इस्तेमाल करते हैं। वनवासी और आदिवासी शब्दों में बहुत बड़ा अंतर है…आदिवासी शब्द का गहरा अर्थ है। यह शब्द जल, जंगल, जमीन पर आपके अधिकार को व्यक्त करता है। वनवासी का मतलब है जो जंगल में रहते हैं।'' 

कांग्रेस नेता ने कहा,‘‘ भाजपा और आरएसएस आदिवासियों के धर्म, विचारधारा और इतिहास पर हमला करते रहे हैं। भाजपा आपकी जमीनें अरबपतियों को दे रही है।'' उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर कहा, ''भारत की राष्ट्रपति को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने से रोका गया क्योंकि वह एक आदिवासी हैं। मोदी जी ने देश को यह संदेश दिया और यही उनकी सोच है।'' 

कांग्रेस के चुनावी वादे पर प्रकाश डालते हुए गांधी ने कहा, ''हम सत्ता में आते ही जाति जनगणना कराएंगे, यदि हम सत्ता में आए तो हम 30 लाख रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती करेंगे, युवाओं के लिए प्रशिक्षण शुरू करेंगे तथा गरीब महिलाओं को प्रतिमाह 8500 रुपए देंगे।''


Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण की लोकसभा सीटों पर आज से नामांकन शुरू

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Elections 2024:  लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तीसरे चरण के नामांकन की प्रकिया आज शुक्रवार 12 अप्रैल से शुरू हो गई है। तीसरे चरण में रायपुर, दुर्ग, कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ में मतदान होना है। प्रत्याशी 19 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। वहीं 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो जाएगी। इसके बाद 22 अप्रैल तक नाम वापस लेने की आखिरी तारीख है।


तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने रायपुर से पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है वहीं कांग्रेस से विकास उपाध्याय मैदान में होंगे। दुर्ग में बीजेपी के विजय बघेल का मुकाबला कांग्रेस राजेद्र साहू से होगा।

 कोरबा में बीजेपी पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, कांग्रेस की ज्योत्सना महंत से मुकाबला करेंगी। वहीं बिलासपुर में बीजेपी के तोखन साहू और कांग्रेस के देवेंद्र यादव आमने सामने होंगे। जांजगीर चांपा में कांग्रेस के पूर्व मंत्री शिव डहरिया का मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी कमलेश जांगड़े से होगा।


लोकसभा चुनावः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में भाजपा ने बनाई मेनिफेस्टो कमेटी, सीएम विष्णुदेव साय बनाए गए सदस्य

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Elections : भारतीय जनता पार्टी ने अपनी घोषणा पत्र समिति का ऐलान कर दिया है। इस समिति का अध्यक्ष केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बनाया गया है। समिति में कुल 27 सदस्य रखे गए है। राजनाथ सिंह समिति को अध्यक्ष, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन को संयोजक और पीयूष गोयल को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।


इस समिति में उत्तर प्रदेश से राजनाथ सिंह सहित 5 सदस्य बनाए गए है। निर्मला सीतारमन तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व करेंगी। महाराष्ट्र से दो, बिहार से दो और ओडिशा से तीन सदस्य बनाए गए है। समिति में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भी बतौर सदस्य शामिल किया गया है।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा की मेनिफेस्टो कमेटी

राजनाथ सिंह- अध्यक्ष
निर्मला सीमरमण- संयोजक
पीयूष गोयल- सह-संयोजक
अर्जुन मुंडा- सदस्य
भूपेद्र यादव- सदस्य
अर्जुन राम मेघवाल- सदस्य
किरेन रिजीजू- सदस्य
अश्विनी वैष्णव- सदस्य
धमेंद्र प्रधान- सदस्य
भूपेंद्र पटेल- सदस्य
हिमंता विश्व सरमा- सदस्य
विष्णु देव सांय- सदस्य
मोहन यादव- सदस्य
शिवराज सिंह चौहान- सदस्य
वसुंधरा राजे- सदस्य
स्मृति ईरानी- सदस्य
जुएल ओराम- सदस्य
रविशंकर प्रसाद- सदस्य
सुशील मोदी -सदस्य
केशव प्रसाद मौर्य- सदस्य
राजीव चंद्रशेखर- सदस्य
विनोद तावड़े- सदस्य
राधामोहन प्रसाद अग्रवाल-सदस्य
मनजिंदर सिंह सिरसा- सदस्य
ओपी धनखड़- सदस्य
अनिल एंटनी- सदस्य
तारीक मंसूर- सदस्य

चुनाव आयोग केंद्र सरकार पर हुआ सख्त, कहा- WhatsApp पर 'विकसित भारत' संदेश भेजना तुरंत बंद कर दें

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Elections 2024 : चुनाव आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को व्हाट्सएप पर विकसित भारत संदेशों की डिलीवरी तुरंत रोकने का निर्देश दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से इस मामले पर तुरंत अनुपालन रिपोर्ट की मांग की गई है। आयोग को कई शिकायतें मिली थीं कि आम चुनाव 2024 की घोषणा और आचार संहिता के लागू होने के बावजूद नागरिकों के फोन पर ऐसे संदेश अभी भी भेजे जा रहे हैं। 


जवाब में, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आयोग को सूचित किया था कि हालांकि एमसीसी लागू होने से पहले पत्र भेजे गए थे, उनमें से कुछ को प्रणालीगत और नेटवर्क सीमाओं के कारण संभवतः देरी से प्राप्तकर्ताओं तक पहुंचाया जा सकता था। यह कदम आगामी राष्ट्रीय चुनावों में समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए ईसीआई द्वारा लिए गए निर्णयों की एक श्रृंखला का हिस्सा है। लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के बाद एमसीसी लागू हो गया। 16 मार्च को ईसीआई की घोषणा के अनुसार, चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में होंगे, और परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।


पीएम मोदी ने देशवासियों को लिखी चिट्ठी, कहा- आपके समर्थन से ही कड़े और ऐतिहासिक फैसले ले पाया

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान आज दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग करेगा. इससे पहले पीएम मोदी ने देश के नाम एक पत्र लिखा. इसमें उन्होंने लिखा कि आपका और हमारा एक दशक का साथ पूरा होने को है. 140 करोड़ भारतीयों का विश्वास और समर्थन मुझे प्रेरणा देता है. उन्होंने आगे लिखा कि यह आपके विश्वास और समर्थन का ही नतीजा है कि हमने जीएसटी लागू किया, अनुच्छेद 370 को हटाया, तीन तलाक पर रोक लगाई, संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कराने समेत अनेक बड़े और ऐतिहासिक फैसले लिए.


पीएम मोदी ने कहा कि हमारा देश परंपरा और आधुनिकता दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है. पिछले एक दशक में बुनियादी ढांचे का अभूतपूर्व निर्माण हुआ. वहीं हमारी सांस्कृतिक और राष्ट्रीय विरासत का भी कायाकल्प हुआ. आज भारत का हर नागरिक देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रहा है इसके साथ ही समृद्ध संस्कृति का जश्न भी मना रहा है. आपके समर्थन से ही मुझे देश कल्याण के लिए साहसिक फैसले लेने और उन्हें सही ढंग से लागू करने की शक्ति मिली.



पीएम ने आगे लिखा कि हम एक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं. इसके लिए मुझे आपके विचारों और सुझावों की आवश्यकता है. मैं आपके सुझावों को इंतजार करूंगा. पीएम ने देशवासियों को परिवारजनों के नाम से संबोधित करते हुए कहा कि आपके जीवन में आया सकारात्मक बदलाव ही बीते 10 वर्षों में हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि रही. हमनें अपनी हर नीति और हर निर्णय के जरिए गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए कृतसंकल्पित सरकार ने जो ईमानदार प्रयास किए हैं उनके परिणाम हमारे सामने हैं.


Lok Sabha Elections : कांग्रेस ने 'नारी न्याय' गारंटी का किया ऐलान, महिलाओं के लिए की 5 बड़ी घोषणाएं

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Elections के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने महिलाएं को लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर पोस्ट किया, "कांग्रेस पार्टी आज “नारी न्याय” गारंटी की घोषणा करती है, इसके तहत कांग्रेस पार्टी महिलाओं के लिए देश में एक नया एजेंडा सेट करने जा रही है।


'नारी न्याय' गारंटी के अन्तर्गत कांग्रेस पार्टी 5 घोषणाएं कर रही है, उसमें,

महालक्ष्मी गारंटी: इसके तहत सभी गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।

आधी आबादी- पूरा हक: इसके तहत केंद्र सरकार की नयी नियुक्तियों में आधा हक महिलाओं को मिलेगा।

शक्ति का सम्मान: इस योजना के तहत आंगनवाड़ी, ASHA और MID DAY MEAL WORKERS के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना होगा।

अधिकार मैत्री: इसके तहत हर पंचायत में महिलाओं को उनके हकों के लिए जागरूक करने और जरूरी मदद के लिए अधिकार मैत्री के रूप में एक Para-Legal यानी क़ानूनी सहायक की नियुक्ति की जाएगी।

सावित्री बाई फुले हॉस्टल: भारत सरकार देश भर में सभी जिला मुख्यालयों में कम से कम एक कामकाजी महिलाओं का HOSTEL बनाएगी और पूरे देश में इन HOSTEL की संख्या दोगुनी की जाएगी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, "इसके पहले हमने भागीदारी न्याय, किसान न्याय और युवा न्याय घोषित किए हैं । और ये कहने की जरूरत नहीं कि हमारी गारंटी खोखले वादे और जुमले नहीं होते। हमारा कहा पत्थर की लकीर होती है।"

उन्होंने कहा कि यही हमारा 1926 से अब तक का record है, जब हमारे विरोधियों का जन्म हो रहा था तब से  हम Manifestos बना रहे हैं, और उन घोषणाओं को पूरा कर रहे हैं। आप सब अपना आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी को देते रहिए और लोकतंत्र और संविधान बचाने की इस लड़ाई में हमारा हाथ मजबूत करिए।


नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, कांग्रेस ने रोक लगाने की मांग की

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Elections 2024 :  भारतीय जनता पार्टी  के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार  को मुख्य चुनाव आयुक्त  और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति  से रोकने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दायर  की गई है. सरकार द्वारा इस सप्ताह के अंत में दो चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति किए जाने की उम्मीद है.


कांग्रेस नेता जया ठाकुर द्वारा दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि सीईसी और ईसी की नियुक्ति पर नया कानून स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के खिलाफ है. इस याचिका में यह भी कहा गया है कि इस मामले पर तत्काल सुनवाई की आवश्यकता है, क्योंकि लोकसभा चुनावों की घोषणा जल्द ही हो सकती है और एक चुनाव आयुक्त अरुण गोयल पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं.

इससे पहले उच्च पदस्थ सूत्रों ने रविवार को जानकारी दी कि नए निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के लिए नामों को अंतिम रूप देने के वास्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र की अध्यक्षता वाली उच्चाधिकार प्राप्त समिति की 15 मार्च को बैठक होगी. निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय की पिछले महीने रिटायरमेंट और अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे से निर्वाचन आयुक्तों के दो पद रिक्त हो गए हैं.

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति में एक केंद्रीय मंत्री और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी शामिल हैं. समिति की बैठक 15 मार्च को होगी और निर्वाचन आयुक्तों के रूप में नियुक्ति के लिए नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा. इसके बाद निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाएगी.

बता दें कि निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल ने 2024 के लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से कुछ दिन पहले शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया था. गोयल का कार्यकाल पांच दिसंबर 2027 तक था और मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के रिटायर होने के बाद वह अगले साल फरवरी में संभवत: सीईसी का पदभार संभालते.

कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, गोयल का इस्तीफा शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया. रिटायर्ड नौकरशाह गोयल पंजाब कैडर के1985-बैच के आईएएस अधिकारी थे. वह नवंबर 2022 में निर्वाचन आयोग में शामिल हुए थे. फरवरी में अनूप चंद्र पांडे की रिटायरमेंट और गोयल के इस्तीफे के बाद, तीन सदस्यीय निर्वाचन आयोग में अब केवल मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ही बचे हैं.




Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने जारी की 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, ताम्रध्वज साहू महासमुंद से लड़ेंगे चुनाव

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Elections 2024:  लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 39 उम्मीदवारों को जगह मिली है। इस लिस्ट में राहुल गांधी और भूपेश  बघेल के नाम शामिल हैं। राहुल गांधी वायनाड और भूपेश बघेल राजनांदगांव से चुनाव लड़ेंगे।



1- जांजगीर-चाम्पा से    पूर्व मंत्री  डा. शिव डहरिया

2- महासमुंद से        पूर्व गृहमंत्री     ताम्रध्वज साहू

3- राजनांदगांव से      पूर्व सीएम     भूपेश बघेल

4- दुर्ग से                         राजेंद्र साहू

5- रायपुर से      पूर्व विधायक    विकास उपाध्याय

6- कोरबा से                    श्रीमती ज्योत्सना महंत




लोकसभा चुनाव लड़ने की मेरी कोई इच्छा नहीं, बाकी हाईकमान की मर्जी : चरणदास

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Elections : छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और पूर्व स्पीकर डा चरण दास लोकसभा चुनाव लड़ने के मूड में नहीं है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सीट में बढ़ोतरी हो सकती है। 


शक्ति से विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री चरण दास महंत शनिवार को कोरबा के प्रवास पर पहुंचे थे। जहां साहू समाज के परिचय सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और कहा कि, कोरबा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का उनका कोई इरादा ही नहीं है और मैंने इसे स्पष्ट कर दिया गया है। जबकि कांग्रेस से उनकी पत्नी और जय सिंह अग्रवाल के नाम की चर्चा है। 

उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस और भाजपा दोनों को ही चेहरे घोषित होने की प्रतीक्षा है। जहां तक कांग्रेस का सवाल है हाई कमान का निर्णय अंतिम होगा और इस आधार पर प्रत्याशी चुनाव में जुटेंगे।


Lok Sabha Elections: दिल्ली में कांग्रेस का 'हाथ' AAP के साथ, दिल्ली में AAP 4 तो कांग्रेस 3 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच डील फाइनल हो गई है, जिसका औपचारिक ऐलान शनिवार को हो गया. दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब के डिप्टी स्पीकर हॉल में सीट शेयरिंग को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. कांग्रेस की ओर से मुकुल वासनिक, दीपक बावरिया, अरविंदर सिंह लवली और आम आदमी पार्टी की ओर से संदीप पाठक, आतिशी एवं सौरभ भारद्वाज पीसी के लिए पहुंचे थे.


कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने बताया कि इंडिया ब्लॉक पार्टियों के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा हो रही थी. ये लंबी चर्चा हुई और तब जाकर सीट शेयरिंग समझौता फाइनल हुआ. AAP सांसद संदीप पाठक ने कहा कि आज लोकतंत्र जिस स्थिति से गुजर रहा है, उसमें चुनावों की चोरी हो रही है. ऐसे में आज देश को एक ईमानदार और मजबूत विकल्प की जरूरत है. गठबंधन में आने का मकसद देश का बचाना है. इस चुनाव को INDIA गठबंधन लड़ेगा और बीजेपी की रणनीति में उलटफेर हो जाएगा.

किसको-किस राज्य में क्या मिलने जा रहा है?

आम आदमी पार्टी दिल्ली की चार सीटों- नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से अपने उम्मीदवार उतारेगी. बात करें गुजरात की तो कांग्रेस आम आदमी पार्टी को भरूच और भावनगर सीट देने को तैयार हो गई है. हालांकि भरूच सीट पर अरविंद केजरीवाल ने पहले ही अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था, बाकी 24 सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी.

इसके अलावा हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी सिर्फ 1 कुरुक्षेत्र में ही अपना उम्मीदवार उतारने पर सहमत हो गई है. बाकी 9 सीटें कांग्रेस के खाते में आई हैं. बात करें गोवा की तो वहां दोनों ही सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी. यहां भी आम आदमी पार्टी ने साउथ गोवा में अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था, लेकिन अब उम्मीदवार का नाम वापस लेने पर सहमति बनी है. चंडीगढ़ की इकलौती सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी, पहले आम आदमी पार्टी ने भी यहां चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. हालांकि पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अलग-अलग राह पकड़ी है.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.