Media24Media.com: Lok Sabha Election Result

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Lok Sabha Election Result. Show all posts
Showing posts with label Lok Sabha Election Result. Show all posts

देश चलाने के लिए मोदी-शाह की जरूरत नहीं, संदेश एकदम साफ: राहुल गांधी

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election Result : रुझानों में NDA 298 और I.N.D.I.A. 230 सीटों पर आगे है, इस बीच 100 सीटें मिलने के बाद कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल गांधी ने कहा कि ये लड़ाई संविधान को बचाने की थी। मैं सच बताऊं तो मेरे माडंड में था कि जब हमारा अकाउंड सीज किया, सीएम को जेल में डाला तब मेरे माडंट में था, जनता संविधान बचाने लड़ेगी। उन्होंने कहा कि देश मोदी-शाह को नहीं चाहता।


जनता से, इंडिया गठबंधन के पार्टनर को और अपने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करना चाहता हूं। आपने संविधान बचाने का सबसे बड़ा कदम ले लिया है। हमने हिंदुस्तान को नया विजन दिया।

अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम रिजल्ट को स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि यह जनता की जीत है। भाजपा ने एक व्यक्ति के नाम पर वोट मांगे, यह उनकी हार है।

पीएम मोदी वाराणसी से जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को 1.50 लाख से ज्यादा वोटों से हराया। मोदी यहां से लगातार तीसरी बार सांसद होंगे।

इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के अनुसार, दोपहर एक बजे तक भाजपा को 241, कांग्रेस को 100, सपा को 36, टीएमसी को 31, डीएमके को 21, टीडीपी को 16, जेडीयू को 15, शिवसेना यूटीबी को 9, एनसीपी शरद पवार को 7, राजद को 4 और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को 5, शिवसेना शिंदे को 7 सीटें मिलती दिख रही हैं।

काउंटिंग सुबह 8 बजे शुरू हुई। पहले पोस्टल बैलट और उसके बाद EVM के नतीजे आ रहे हैं। अगले 2 से 3 घंटे में नई सरकार की तस्वीर साफ हो सकती है।

चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया था। कुल 7 फेज में 19 अप्रैल से 1 जून तक वोटिंग हुई। 1952 के बाद 44 दिन का यह चुनाव सबसे लंबा रहा। 1952 में यह 4 महीने चला था। इन 2 मौकों के अलावा चुनाव की प्रोसेस अमूमन 30 से 40 दिन में पूरी हो जाती थी।

Lok Sabha Election Result 2024 : हैदराबाद में शुरुआती रुझानों में ओवैसी आगे, पोस्टल बैलेट की गिनती में पीछे

No comments Document Thumbnail

Lok Sabha Election Result 2024 : हैदराबाद लोकसभा सीट पर असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ इस बार भाजपा ने हिंदुत्व के लिए मुखर रहने वाली माधवी लता पर भरोसा जताया है। राजनीति के लिहाज से बात करें तो उनका अनुभव बेहद कम है। हालांकि हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर वह सुर्खियों में रहती हैं। अब हैदराबाद जैसी सीट से नामांकन भरना इन्हें और लोकप्रिय बना रहा है। अगर बात हैदराबाद सीट की करें तो यह ओवैसी का गढ़ मानी जाती है।


इस सीट पर 1984 से ओवैसी परिवार का कब्जा रहा है। भाजपा ने पहली बार हैदराबाद सीट से किसी महिला को टिकट दिया है और वह भी ऐसी महिला जो सोशल मीडिया पर हिन्दू धर्म के मुद्दों पर काफी मुखर दिखाई पड़ती हैं। इससे पहले भाजपा ने भगवत राव यहां से उम्मीदवार बनाया था लेकिन ओवैसी के सामने उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। 13 मई को हैदराबाद सीट पर मतदान कराए गए। आज मतों की गिनती हो रही है।

एनडीए 302 पर आगे, इंडिया गठबंधन भी दिखा रहा जोर
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के लिए अभी 491 सीटों के रुझान आ गए हैं. रुझानों में एनडीए का आंकड़ा 300 पार हो गया है. अब तक के रुझानों में एनडीए जहां 302 सीटों पर आगे है, वहीं इंडिया गठबंनद 170 सीटों पर आगे है. रुझानों में इंडिया गठबंधन एनडीए को टक्कर देता दिख रहा है. नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज आगे चल रही हैं. वहीं काराकाट से पवन सिंह पीछे हैं.

Lok Sabha Election Result: देश में किसकी सरकार? सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू, 8360 उम्मीदवारों के किस्मत का होगा फैसला

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव 2024 अब तक का सबसे लंबा और सबसे बड़ा चुनाव रहा जिसमें 7 चरणों में मतदान हुए. इसकी गिनती 4 जून को हो रही है. 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग 19 अप्रैल से शुरू हुई थी जो 1 जून तक चली. इस बार कुल 8360 उम्मीदवारों ने चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म के मुताबिक, 1333 नेशनल पार्टी से, 532 स्टेट पार्टी से, 2580 गैर मान्यता प्राप्त पार्टी से और 3915 निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा.


लोकसभा चुनाव 2019 से तुलना की जाए तो उस वक्त भी 7 चरणों में चुनाव हुए थे और 7928 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे लेकिन 2019 की तुलना में 2024 में वोटिंग प्रतिशत 5 चरणों में करीब 4 फीसदी घटी लेकिन दो फेज में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई . वोटों की गिनती 4 जून को सुबह 8 बजे शुरू हो रही है. सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती होगी. इसके बाद EVM के वोट गिने जाएंगे।

पोस्टल बैलट 2 कैटेगरी में काउंट होंगे। पहले सेना, पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों और ऑफिसर्स के वोट काउंट होंगे. सेकेंड कैटेगरी में चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों, अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों के पोस्टल बैलेट काउंट होंगे. इस बार के लोकसभा चुनाव में 121 अनपढ़ उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा जबकि 3482 ऐसे थे जिनकी शिक्षा 5वीं से ज्यादा और 12वीं से कम है. 14 उम्मीदवारों ने अपने शैक्षणिक योग्यता की जानकारी नहीं दी जबकि 11 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी उम्र 80 साल से ज्यादा है. 2640 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी उम्र 25 से 40 साल के बीच है. कुल 797 महिलाओं ने चुनाव लड़ा, जिनका ओवर ऑल प्रतिशत महज 10% रहा. BJP से 69, कांग्रेस से 41 और BSP से 37 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरीं वहीं 324 उम्मीदवार ऐसे रहे जो दोबारा चुनाव मैदान में उतरे हैं.

Lok Sabha Election Result 2024 : पोस्टल बैलेट्स के साथ होगी मतगणना की शुरुआत, त्रिस्तरीय होगी सुरक्षा व्यवस्था, जानिए सभी जानकारियां

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election Result 2024 :  लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब मतगणना की तैयारी है. छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि 4 जून को सुबह 8 बजे मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलेट्स के साथ होगी. प्रदेश के 11 लोकसभा क्षेत्रों के लिए 94 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। 


छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने पत्रकार वार्ता में मतगणना की तैयारियों के संबंध जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पहले पोस्टल बैलेट्स की गिनती 8 बजे से 8:30 तक होगी. 11 लोकसभा क्षेत्रों के लिए 94 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. 33 जिलों में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना जिला मुख्यालय में होगी.

उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए जाएंगे. कुछ लोकसभा क्षेत्र में 21 टेबल लगाया गया है. 12 से लेकर 24 राउंड तक मतगणना चलेगी. वहीं मतगणना के दौरान तीन लेयर में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है. इसके लिए राज्य में 33 केंद्रीय बल की कंपनी को तैनात किया गया है.

रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि ग्यारह लोकसभा क्षेत्रों में नब्बे विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए 11 रिटर्निंग अधिकारी, 476 सहायक रिटर्निंग अधिकारी, 4362 गणना कर्मी और 1672 माइक्रो ऑब्ज़र्वर नियुक्त किए गए हैं. इसके अलावा मतगणना दिवस के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी जिलों में शुष्क दिवस घोषित किया गया है.

11 लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा सर्वप्रथम डाक मतपत्रों की गणना की जावेगी, और इसके प्रारंभ होने के 30 मिनट पश्चात् रिटर्निंग ऑफिसर के मुख्यालय के विधानसभा क्षेत्रों में म्टड की गणना प्रारंभ की जायेगी। रिटर्निंग ऑफिसर के मुख्यालय जिले से भिन्न स्थित 22 जिलों के विधानसभा क्षेत्रों के म्टड की गणना प्रातः 8.00 बजे ही प्रांरभ हो जावेगी ।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.