Media24Media.com: Khudmuda murder case related news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Khudmuda murder case related news. Show all posts
Showing posts with label Khudmuda murder case related news. Show all posts

खुड़मुड़ा हत्याकांड में 3 संदेहियों का होगा नार्को टेस्ट, जल्द हो सकता है खुलासा

No comments Document Thumbnail

CM भूपेश बघेल (cm bhupesh baghel) के विधानसभा क्षेत्र में हुए खुड़मुड़ा हत्याकांड (khudramuda murder case) को 52 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब भी आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया है। आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इस मामले को लेकर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि बहुत जल्द पुलिस को सफलता मिलेगी। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग के हनोदा गांव में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। जिस जगह में यह जघन्य कांड हुआ है, वह गांव है। इसलिए परेशानी आ रही है।





यह भी पढ़ें:- खुड़मुड़ा हत्याकांड के आरोपियों की जानकारी देने पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित, पुलिस महानिरीक्षक ने की घोषणा





खुड़मुड़ा हत्याकांड को लेकर गृह मंत्री का बयान





गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू (khudramuda murder case) ने कहा कि परिवार वाले गांव से दूर खेत मे रहते थे। वहां न तो किसी प्रकार का कोई सीसीटीवी कैमरा है और न ही कोई प्रत्यक्षदर्शी। हालांकि इस मामले से जुड़े तीन संदेहियों का नार्को टेस्ट किया जा रहा है। जल्द ही इस मामले में पुलिस को कामयाबी मिलेगी।





50 पुलिसकर्मियों की टीम कर रही मामले की जांच





छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर से सटे खुड़मुड़ा गांव में 21-22 दिसंबर की दरमियानी रात एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या कर दी गई थी। मामले में दुर्ग पुलिस अब तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। उन्होंने कहा कि जांच में 50 पुलिसवालों की टीम लगाई गई है। लिहाजा पुलिस की टीमें एक नहीं बल्कि अलग-अलग बिंदुओं पर भी काम कर रही है। मामले पर पुलिस को अलग-अलग जानकारियां मिल रही हैं।





यह भी पढ़ें:- खुड़मुड़ा हत्याकांड : मृतकों के परिजनों से मिले सीएम बघेल, कहा – हादसे में बचे 4 बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी राज्य सरकार





3 लोगों ने नार्को टेस्ट के लिए दी सहमति





ताम्रध्वज साहू ने कहा कि 11 में से 3 संदेहियों ने नार्को टेस्ट के लिए हामी भारी है। खुड़मुड़ा हत्याकांड मामले नारको टेस्ट के लिए तीन संदेहियों ने सहमति दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 11 संदेहियों की सूची तैयार की थी, लेकिन इनमें से 3 लोगों ने हामी भरी है। ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मृतक के परिजन, महिला और जमीन दलाल ने नार्को टेस्ट के लिए सहमति दी है।





यह है पूरी घटना (This is the whole incident)





बता दें कि 21 दिसंबर यानी सोमवार को खुड़मुड़ा गांव (Khudmuda Village) में स्थित एक बाड़ी में एक साथ चार लोगों की लाश मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पहले तो घटना में दो ही शव मिले थे, लेकिन बाद में पानी की टंकी से दो और शव निकाला गया। मृतकों में बालाराम सोनकर, पत्नी दुलारी सोनकर, पुत्र रोहित सोनकर और बहू कीर्तिन सोनकर शामिल हैं। वहीं आरोपियों ने दुलारी और कीर्तिन के सिर पर सिलबट्टे से वार कर उनकी बेरहमी से हत्या की थी।


खुड़मुड़ा हत्याकांड के आरोपियों की जानकारी देने पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित, पुलिस महानिरीक्षक ने की घोषणा

No comments Document Thumbnail

दुर्ग के पाटन ब्लॉक के अमलेश्वर थाना अंतर्गत खुड़मुड़ा गांव (Khudmuda Village) में सोनकर परिवार के 4 सदस्यों की हत्या की गई हैं, जिसका रिपोर्ट अमलेश्वर थाना (Amaleshwar police station) में दर्ज किया गया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के संबंध में अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।





खुड़मुड़ा हत्याकांड : मृतकों के परिजनों से मिले सीएम बघेल, कहा – हादसे में बचे 4 बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी राज्य सरकार





वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा (Inspector General of Police of Durg Range Vivekananda Sinha) ने अज्ञात आरोपी/आरोपियों के संबंध में जानकारी देने पर 30 हजार रुपए की नगद राशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। साथ ही यह भी कहा है कि जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।





यह है पूरा मामला (This is the whole incident)





बता दें कि 21 दिसंबर यानी सोमवार को खुड़मुड़ा गांव (Khudmuda Village) में स्थित एक बाड़ी में एक साथ चार लोगों की लाश मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पहले तो घटना में दो ही शव मिले थे, लेकिन बाद में पानी की टंकी से दो और शव निकाला गया। मृतकों में बालाराम सोनकर, पत्नी दुलारी सोनकर, पुत्र रोहित सोनकर और बहू कीर्तिन सोनकर शामिल हैं। वहीं आरोपियों ने दुलारी और कीर्तिन के सिर पर सिलबट्टे से वार कर उनकी बेरहमी से हत्या की थी।





दुर्ग आईजी और एसपी के नेतृत्व में लगभग 6 से ज्यादा टीमों का गठन





वहीं घटना में 11 साल का बच्चा घायल हुआ था, जो इस पूरी घटना का अकेला गवाह है। पुलिस ने बच्चे के बताए अनुसार आरोपी का स्केच बनवाकर उसे जारी कर दिया है। साथ ही दुर्ग आईजी और एसपी के नेतृत्व में लगभग 6 से ज्यादा टीमों का गठन किया है। जो अलग-अलग बिंदुओं को आधार बनाकर आरोपियों की तलाश कर रही है।





नए साल की पार्टी को लेकर गाइडलाइन जारी, इन शर्तों का करना होगा पालन





बता दें कि 26 दिसंबर को 4 लोगों के हत्या के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (cm bhupesh baghel ) ने मृतकों के परिवार से मुलाकात की थी। साथ ही ऐलान किया था कि हादसे में बालाराम सोनकर के परिवार के बचे 4 बच्चों की पढ़ाई का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। वहीं चार बच्चों के लिए एक-एक लाख रुपए की राशि बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट की जाएगी। साथ ही बच्चों के लालन पालन के लिए एक लाख रुपये परिजनों को दिए जाएंगे।





सीएम ने की थी मृतक के परिजनों से मुलाकात





वहीं मुख्यमंत्री को परिजनों ने वारदात के संबंध में विस्तार से घटना की जानकारी दी थी। मुख्यमंत्री ने इस मामले में अब तक हुई जांच के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी ली थी। पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा और दुर्ग के पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने उन्हें विस्तार से जांच की प्रगति की जानकारी दी थी। इस मौके पर संभागायुक्त टीसी महावर, जिला पंचायत दुर्ग के सीईओ सच्चिदानंद आलोक, अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, एएसपी श्री रोहित झा और प्रज्ञा मेश्राम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा भी उपस्थित थे।





अमित जोगी ने भी की थी पीड़ित परिवार से मुलाकात





बता दें कि सीएम बघेल से पहले हत्याकांड को लेकर जेसीसीजे प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी (JCCJ state president Amit Jogi) खुड़मुड़ा गांव पहुंचे थे। जहां अमित जोगी ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी परेशानी जानी थी। जोगी ने इस दौरान परिवार के पालन-पोषण के लिए 4 महीने का विधायक पेंशन देने की घोषणा की थी। इस बीच बीजेपी नेता और दुर्ग सांसद विजय बघेल ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी।





छत्तीसगढ़ में ट्रांसफरों का दिन रहा बुधवार, कई विभागों के अधिकारियों का ट्रांसफर , देखें पूरी लिस्ट





दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल (Durg Lok Sabha MP Vijay Baghel) ने प्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय टीम से जांच कराने की मांग की थी। उन्होंने इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा करने की भी बात कही थी। विधानसभा में मुद्दा गूंजने के बाद दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.