Media24Media.com: Kanpur Road Accident

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Kanpur Road Accident. Show all posts
Showing posts with label Kanpur Road Accident. Show all posts

बस ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, कई घायल

No comments Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला कानपुर का है, जहां रविवार रात को घंटाघर से टाटमिल चौराहे की ओर जा रही एक बेकाबू इलेक्ट्रिक बस ने 17 गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 9 की हालत नाजुक है। बस टक्कर मारते हुए चौराहे पर बने ट्रैफिक बूथ से टकराते हुए डंपर में घुस गई। पूर्वी कानपुर के DCP प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एंबुलेंस भेजी गई। साथ ही कहा कि दुर्घटना में 6 लोगों की मौत की जानकारी मिली है और कई लोग घायल हैं। 

घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। शुरुआती जांच में बस ड्राइवर की गलती पाई गई है। पुलिस वहां लगे CCTV फुटेज भी खंगाल रही है। मृतकों में अभी सिर्फ 3 लोगों की ही शिनाख्त हो पाई है। लोगों का कहना है कि बस ने 2 कार, 10 बाइक और स्कूटी, 2 ई-रिक्शा समेत 3 टेंपों को टक्कर मारी। इसके बाद भीड़ जुटती देख ड्राइवर बस से कूदकर भाग निकला।

वहीं हादसे को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख जताया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ' कानपुर में हुई बस दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की खबर से अत्यंत दुःख हुआ है। इस घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'कानपुर से सड़क हादसे का बहुत ही दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।'

इधर, रविवार को ही सेंट्रल कोलकाता धर्मतला में एक मिनी बस पलट गई। इस हादसे में 12 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। कई यात्रियों को गहरी चोट लगी है।  जानकारी के मुताबिक धर्मतला के डोरिना क्रॉसिंग पर टायर फटने से मिनी बस ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और इस कारण बस पलट गई।

नेशनल हाईवे में 5 लोगों की मौत

पुणे-मुंबई नेशनल हाईवे में भी रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ये दुर्घटना पुराने पुणे-मुंबई महामार्ग पर हुई। मावल तालुके में स्थित शिलाटणे गांव के पास एक कार और कंटेनर के बीच जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। कार और कंटेनर के बीच टक्कर में कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। मुंबई से पुणे की ओर तेज रफ्तार से जा रही फोर्ड गाड़ी पुणे से मुंबई की ओर आ रहे कंटेनर से टकरा गई। बता दें कि देश में सड़क हादसों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।

भीषण सड़क हादसा: बस और ट्राला में जोरदार टक्कर, 3 की मौत, 30 से ज्यादा यात्री घायल

No comments Document Thumbnail

आगरा-कानपुर नेशलन हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस भीषण हादसे में बस में सवार एक मासूम सहित तीन यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। दरअसल, आगरा-कानपुर नेशलन हाईवे पर गुरुवार देर रात कानपुर से आगरा जा रही आगरा डिपो की रोडवेज बस हाईवे पर खड़े ट्राला से टकरा गई। इसके बाद आस-पास के ग्रामीणों और पुलिस ने रेस्क्यू चलाकर घायलों को अस्पताल भेजा। हादसा बकेवर क्षेत्र के राधे-राधे धाबा के पास द्वारका गांव के सामने हुआ है। ट्राला से टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसके बाद बस का एक तरफ का पूरा हिस्सा ही गायब हो गया।  


जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात कानपुर नगर से चलकर रोडवेज की आगरा फोर्ट डिपो की बस लगभग 50 सवारियों को लेकर आगरा के लिए निकली थी। बस में कानपुर, इटावा, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, आगरा, अलीगढ़ की सवारियां थीं। रात करीब सवा दो बजे बस इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी वह हाईवे पर खड़े 22 चक्का ट्राला से पीछे से तेजी से टकरा गई। बस की कन्डक्टर साइड के आधे हिस्से के परखचे उड़ गए। वहीं हादसे में लगभग 30 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद यात्रियों की मदद के लिए आस-पास गांव वाले दौड़ पड़े और पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। हादसे के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

पांच डॉक्टरों की टीम कर रही इलाज

सूचना पर SP ग्रामीण ओमवीर सिंह, CO भरथना पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने आनन फानन में रेस्क्यू अभियान चलाकर बस में फंसे घायल यात्रियों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्‍टरों ने एक साल के मासूम अलीगढ़ के आदित्य, हमीरपुर के निरपत समेत तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। 30 घायलों में एक महिला समेत सात लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में पांच डॉक्टरों की टीम घायलों के इलाज में जुटी है।

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

बड़ी खबर: दिल्ली जा रही बस और टैंपो में भीषण टक्कर, 17 लोगों की मौत, कई घायल

No comments Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश के कानपुर में भीषण सड़क हादसा (Kanpur Road Accident) हुआ है। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा सचेंड़ी थाना क्षेत्र में हुआ है। बता दें कि लखनऊ से दिल्ली जा रही बस और टैंपो के बीच हुई भीषण टक्कर (Kanpur Road Accident) में 17 लोगों की जान चली गई है।









वहीं गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को हैलट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस भीषण टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। फिलहाल पुलिस और स्थानीय लोग राहत बचाव कार्य में जुट गए हैं।






https://twitter.com/ANINewsUP/status/1402319799028305922




पढ़ें:- भीषण सड़क हादसा, 5 बीजेपी नेताओं की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर





जानकारी के मुताबिक मृतकों में ज्यादातर मजदूर हैं, जो बिस्कुट फैक्ट्री में काम करते थे। ये लोडर में सवार थे। मौके पर आला अफसर पहुंच चुके हैं और राहत बचाव कार्य जारी है। हादसे को लेकर IG मोहित अग्रवाल ने बताया कि बस और ऑटो के बीच हुई टक्कर में 17 लोगों की मौत हो गई है। हैलट अस्पताल में 4 लोगों का इलाज चल रहा है।





CM योगी ने जताया दुख





जानकारी के मुताबिक बस शताब्दी ट्रेवल्स की थी, जो काफी स्पीड में थी। इस हादसे में अब तक 17 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हैं। इस हादसे पर CM योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपये की मदद राशि देने का ऐलान किया है।






https://twitter.com/myogiadityanath/status/1402430164525408259




वहीं PM मोदी ने भी पीड़ित परिवार को 2 लाख मुआवजा देने का ऐलान किया है।






https://twitter.com/ani_digital/status/1402339005664923649

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.