Media24Media.com: Jio plan

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Jio plan. Show all posts
Showing posts with label Jio plan. Show all posts

BSNL लेकर आया है एकदम सस्ता प्लान, 200 से भी कम में मिलेगा इतने GB डेटा

No comments Document Thumbnail

पिछले दो सालों से लग रहा था कि देश में कोई भी टेलीकॉम कंपनी अब रिलायंस जियो (Reliance Jio) को टक्कर नहीं दे पाएगी. लेकिन अब जियो को सबसे कड़ी टक्कर कोई प्राइवेट कंपनी नहीं बल्कि सरकारी कंपनी दे रही है. सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने ग्राहकों के बीच अपनी पैठ जमाने के लिए जबर्दस्त प्लान उतारे हैं. अभी हाल ही में BSNL ने एक बेहद सस्ता अनलिमिटेड प्लान (BSNL New Unlimited plan) लॉन्च किया है.





200 रुपये से कम में लॉन्च हुआ सस्ता प्लान





टेक साइट telecomtalk के अनुसार BSNL ने हाल ही में एक 199 रुपये में जबर्दस्त पोस्टपेड प्लान (Postpaid Plan) लॉन्च किया है. इस प्लान की खासियत ये है कि इसमें आप किसी भी नेटवर्क में बेरोकटोक बात कर सकते हैं.





ब्रेकिंग – शिक्षाकर्मियों की समस्याओं के निपटारे के लिए बनाई गई कमेटी, एरियर्स सहित इन मामलों का करेंगे समाधान, पढ़िए इससे जुड़ी सभी जानकारियां





मिलेगा 25GB Data





रिपोर्ट के अनुसार BSNL के 199 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को तेज स्पीड इंटरनेट मिलेगा. महीने भर के इस प्लान में आपको 25GB डेटा मिल रहा है. साथ ही आपको 75GB डेटा का रोलओवर मिल रहा है





दिल्ली और मुंबई के नेटवर्क पर भी होगी अनलिमिटेड बातचीत





प्राप्त जानकारी के मुताबिक BSNL इस प्लान में यूजर्स को सभी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रही है. दिल्ली और मुंबई के MTNL नेटवर्क पर भी आप अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे.





जियो को मिल रही टक्कर





जानकारों का कहना है कि BSNL के इस नए 199 रुपये वाले प्लान से रिलांयस जियो को टक्कर मिल रही है. जियो भी अपने ग्राहकों के लिए 199 रुपये में ऐसा एक प्लान ऑफर करती है. लेकिन भरोसे के मामले में आज भी ज्यादातर भारतीय BSNL को तवज्जो देते हैं.





बजट के बाद LPG सिलेंडर और पेट्रोल- डीजल की कीमत बढ़ी, देखिये आपकी जेब पर होगा कितना असर





75GB रोलओवर स्कीम से जियो को झटका





दरअसल BSNL (BSNL New Unlimited plan) अपने ग्राहकों को इस 199 रुपये वाले प्लान में 75जीबी डेटा का रोलओवर दे रही है. यानी ग्राहकों का डेटा की एक्सपायरी नहीं है. जबकि जियो अपने प्लान में यूजर्स को ऐसी कोई ऑफर नहीं दे रही.


जानिए Airtel, BSNL, Reliance Jio और Vi में से कौन- सा प्लान है सस्ता

No comments Document Thumbnail

आपमें से कई लोग होंगे जो एक ही बार पूरे एक साल के लिए प्री-पेड रिचार्ज कराते होंगे और कई लोग ऐसे भी होंगे जो एक ही बार में एक साल का रिचार्ज (Best Recharge plan) कराने की सोच रहे होंगे। सालाना (एनुअल) रिचार्ज कई मायनों में बढ़िया भी रहता है कि बार-बार रिचार्ज के झंझट से आजादी मिल जाती है और कई बार कुछ पैसे भी बच जाते हैं। आज की इस रिपोर्ट हम आपको Airtel, BSNL, Reliance Jio और Vi (Vodafone Idea) के बेस्ट सालाना रिचार्ज के बारे में बताएंगे।






Airtel का बेस्ट एनुअल प्लान (Best Recharge plan)





Airtel के पास ‘Truly Unlimited' नाम से एक सालाना प्लान है जिसकी कीमत 2,498 रुपये है। इस प्लान के साथ रोज 2 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा इसमें पूरी तरह से अनलिमिटेड कॉलिंग है और रोज 100 SMS भेजने की भी सुविधा है। इस प्लान में पूरे एक साल के लिए Airtel Xstream Premium, Wynk Music और Shaw एकेडमी के साथ ऑनलाइन कोर्स करने का मौका मिलेगा। साथ ही फासटैग खरीदने पर 100 रुपए का कैशबैक भी मिलेगा। एयरटेल के पास एक अन्य प्लान 2,698 रुपये का है जिसमें उपरोक्त प्लान की सुविधाओं के अलावा एक साल के लिए Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन मिलता है।






 BSNL का बेस्ट एनुअल प्लान (Best Recharge plan)






BSNL के पास 1,999 रुपये का प्लान है जो काफी लोकप्रिय है। इस प्लान की वैधता एक साल के लिए है। इसमें आपको रोज 250 मिनट की कॉलिंग मिलेगी। इसके अलावा इसमें हर रोज 3GB हाई-स्पीड डाटा मिलेगा। इस प्लान में रोज 100 SMS भेजने की भी सुविधा मिलेगी। इस प्लान में 60 दिनों के लिए लोकधुन (Lokdhun) का सब्सक्रिप्शन और 365 दिनों के लिए Eros Now का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।






Jio का बेस्ट एनुअल प्लान





जियो के पास 2,399 रुपये का एनुअल प्लान है जिसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में रोज 2 जीबी डाटा के साथ रोज 100 SMS भी मिलते हैं। जियो के पास एक प्लान 2,599 रुपये का भी भी जिसमें पहले वाले प्लान के मुकाबले अतिरिक्त सुविधा के तौर पर 10 जीबी डाटा रोल ओवर और एक साल के लिए Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है।






Vi का बेस्ट एनुअल प्लान






Vi के पास 2,595 रुपये का एक सालाना प्लान है जिसमें रोज 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान के साथ ZEE5 प्रीमियम का एक्सेस और Vi मूवी एप का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। वोडाफोन आइडिया के पास एक प्लान 2,399  रुपये का भी प्लान है जिसमें एक साल तक हर रोज 1.5GB डाटा मिलता है। इस प्लान में भी एक साल के लिए ZEE5 प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन है।





केंद्र ने दिया कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की 1.1 करोड़ खुराक का आर्डर, जानिए कितनी है एक वैक्सीन की कीमत


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.