Media24Media.com: Gang Rape

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Gang Rape. Show all posts
Showing posts with label Gang Rape. Show all posts

घर तक छोड़ देने का दिया झांसा,जंगल में ले जाकर किया नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

Gang Rape: सरगुजा जिले के लुण्ड्रा इलाके में बाजार से अकेले लौट रही 11 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। घटना के तीन दिन बाद पीड़ित बच्चीं की मां के मायके से वापस लौटने के बाद इस मामले का खुलासा हो सका। जिसके बाद पुलिस ने घटना में शामिल दोनों आरोपी युवको को गिरफ्तार कर लिया हैं। ये घटना सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार, ये घटना 10 मई की बतायी जा रही हैं। पीड़ित बच्चीं और उसके परिजनों ने पुलिस को बताया कि 10 मई को बच्चीं अपनी सहेली के साथ साप्ताहिक बाजार गई थी। बाजार से लौटने के दौरान उसे लेट हो गया था, जबकि उसकी सहेली पहले ही घर लौट गई थी। पीड़ित बच्चीं को आरोप हैं कि शाम के वक्त जब वह घर लौट रही थी। तभी उसे रास्ते में दो युवक मिल गए,उन्होंने लड़की से घर तक छो़ड़ने की बात कही थी।

लेकिन पीड़िता ने उनसे लिफ्ट लेने से इंकार कर दिया था। इसके बाद दोनों लड़को ने किशोरी को जबरदस्ती स्कूटी पर बिठा लिया। फिर लड़की को जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद दोनों आरोपी युवक मौके पर पीड़ित लड़की को छोड़कर भाग गये। पीड़िता ने बताया कि वह किसी तरह घर पहुंची। घर पर मां के नही होने के कारण उसने डर से इस घटना की जानकारी किसी को नही दी। तीन दिन बाद जब पीड़िता की मां अपने मायके से वापस घर लौटी तो उसने घटना की जानकारी दी।

इसके बाद पीड़ित लड़की के साथ परिजनों ने थाने में पहुंचकर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराया गया। पीड़ित लड़की की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने घटना में शामिल धनेश्वर दास और शेलेष पैकरा की पहचान करने के बाद उन्हे गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी पीड़ित लड़की के बगल गांव के ही निवासी हैं।


फिर शर्मसार हुई राजधानी, घुमाने के बहाने महिला से गैंगरेप की वारदात

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) एक बार फिर शर्मसार हुई है। दरअसल, राजधानी के मौदहापारा थाना इलाके में घुमाने के बहाने महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक महिला के पूर्व परिचित दोस्त अजीत सिंग जिससे शादी के पहले से ही उसकी जान पहचान थी, उसने महिला को मिलने बुलाया और अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर महिला के पास पहुंचा। फिर घूमने की बात कह कर उसे देवेंद्र नगर केनाल रोड के पास ले गया, जहां उसके साथ मारपीट करते हुए गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। 

पीड़िता ने घटना की शिकायत मौदहापारा थाने में दर्ज कराया, जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अजित सिंह, मनोज तांडी और सूरज खंडाते को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2019 में हर दिन बलात्कार के 88 मामले दर्ज किए गए। साल 2019 में देश में बलात्कार के कुल 32 हजार 033 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 11 फीसदी पीड़ित दलित समुदाय से हैं। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश से दर्ज हुए। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3 लाख 13 हजार 289 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर महिला से गैंगरेप, जांच में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

देश में रेप की घटना दिन-ब-दिन बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का है, जहां मंत्रालय में नौकरी लगवाने के नाम पर शादीशुदा महिला से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। महिला की शिकायत पर मुजगहन थाना में आरोपियों के खिलाफ  FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने दर्ज शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया था। पीड़िता 10 वीं पास है। 


पुलिस ने बताया कि महिला शादीशुदा है और गरीब है। उसे मंत्रालय में नौकरी दिलाने का कुछ लोगों ने झांसा दिया। पीड़िता को सरकारी नौकरी मिलने की आस जाग गई और वह आरोपियों की चाल को नहीं समझ पाई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने उसे मंत्रालय में नौकरी लगाने की झांसा दिया और सुनसान इलाके में ले जाकर पहले सामूहिक दुष्कर्म किया। यह सिलसिला कई बार चला। महिला ने बताया कि उसके पास मोबाइल नहीं है। जानकारी मिलने पर वो संतोषी नगर स्थित ब्रिज के पास युवकों से मिलती थी, जहां से महिला को कार में बैठकर वो सेजबहार की ओर सुनसान जगह पर ले जाते थे और गैंगरेप की वारदात को अंजाम देते थे।   फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे CCTV कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2019 में हर दिन बलात्कार के 88 मामले दर्ज किए गए। साल 2019 में देश में बलात्कार के कुल 32 हजार 033 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 11 फीसदी पीड़ित दलित समुदाय से हैं। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश से दर्ज हुए। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3 लाख 13 हजार 289 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.