Media24Media.com: G20 Summit

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label G20 Summit. Show all posts
Showing posts with label G20 Summit. Show all posts

मैक्रों से गले मिले फिर लगाए ठहाके, बोले - इमैनुएल से मिलना हमेशा ही बेहद खुशी की बात होती है : प्रधानमंत्री मोदी

No comments Document Thumbnail

G20 Summit 2024 : भारत की स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 तक भारत-फ्रांस के बीच संबंधों को और मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है। इसको ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच द्विपक्षीय वार्ता रियो जी 20 शिखर सम्मेलन में हुई। यहां भारत-फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, “मेरे मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलना हमेशा ही बेहद खुशी की बात होती है। वहीं, इमैनुएल मैक्रों ने भी प्रधानमंत्री मोदी को गले लगाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है।


बैठक के दौरान, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग और अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी की प्रतिबद्धता दोहराई, जिसे ‘क्षितिज 2047 रोडमैप’ (होराइजन 2047 रोडमैप) और अन्य द्विपक्षीय घोषणाओं को ध्यान में रख कर आकार दिया गया।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मेरे मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलना हमेशा ही बेहद खुशी की बात होती है। इस साल की शुरुआत में पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक की सफल मेजबानी के लिए उन्हें बधाई दी।”

बता दें कि जनवरी में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति मैक्रों की भारत यात्रा और जून में इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान उनकी बैठक के बाद, दोनों नेताओं के बीच यह इस साल की तीसरी बैठक थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुलाकात के दौरान हमने इस बारे में चर्चा की कि कैसे भारत और फ्रांस अंतरिक्ष, ऊर्जा, एआई और ऐसे अन्य भविष्य के क्षेत्रों में मिलकर काम करना जारी रखेंगे। हमारे देश लोगों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाने के लिए भी मिलकर काम करेंगे। पिछले कुछ साल में दोनों नेताओं ने अपनी मित्रता और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत किया है। मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को भविष्य में निर्णायक भूमिका निभाने वाला विश्व इतिहास का एक दिग्गज बताया है।

सोमवार रात, भारतीय समयानुसार दोनों नेताओं ने रियो डी जेनेरियो में बैठक की। इस दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न उद्योगों सहित सामरिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, शैक्षिक और आर्थिक सहयोग में हुई प्रगति का जायजा लिया।

राष्ट्रपति मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी को गले लगाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना हमेशा खुशी की बात होती है, क्योंकि भारत के साथ हमारी साझेदारी समृद्ध और बहुआयामी है। हमने पिछले जनवरी में मेरी राजकीय यात्रा के दौरान शुरू की गई पहलों की प्रगति के साथ-साथ प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्दों की भी समीक्षा की थी।”

विदेश मंत्रालय ने बाद में एक बयान में कहा कि दोनों नेताओं ने रक्षा, अंतरिक्ष और असैन्य परमाणु ऊर्जा जैसे रणनीतिक क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय सहयोग में हासिल की गई प्रगति की सराहना की और रणनीतिक स्वायत्तता के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता को मजबूत करने के उद्देश्य से इसे और तेज करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने भारत की राष्ट्रीय संग्रहालय परियोजना पर सहयोग की प्रगति की भी समीक्षा की।

मंत्रालय ने विस्तार से बताया कि दोनों नेताओं ने डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्रों सहित व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी संबंधों को मजबूत करने की सराहना की। इसके अलावा, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना पर भारत-फ्रांस साझेदारी की भी सराहना की। इस संदर्भ में प्रधानमंत्री ने फ्रांस में आगामी एआई एक्शन समिट आयोजित करने के लिए राष्ट्रपति मैक्रों की पहल का स्वागत किया।

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने इंडो-पैसिफिक सहित क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने बहुपक्षवाद को फिर से जीवंत करने और सुधारने तथा एक स्थिर अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था बनाने में मदद करने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

G20 Summit : क्या वाकई बदल गया है देश का नाम? जी20 में पीएम के सामने नजर आया 'भारत'

No comments Document Thumbnail

 G20 Summit: देश की राजधानी दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन आयोजन किया गया है. इस कड़ी में नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में दुनियाभर के ताकतवर नेता शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं. इस दौरान सभी नेताओं और खास मेहमानों का पीएम मोदी ने स्वागत किया. खास बात यह है कि जब पीएम मोदी बोल रहे थे तब उनके नेम प्लेट पर लोगों की नजर जा टिकी.


पीएम के नेम प्लेट पर INDIA नहीं बल्कि भारत लिखा नजर आया

दरअसल, भारत और INDIA के बहस के बीच पीएम मोदी के नेम प्लेट पर INDIA नहीं बल्कि भारत लिखा नजर आया. बता दें कि 8 से 11 सिंतबर के बीच नई दिल्ली के भारत मंडपम में G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इसके लिए देश की राजधानी दिल्ली में खास तैयारियां की गई हैं. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है.

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से देश में भारत बनाम इंडिया पर बहस शुरू हुई है. ऐसे में पीएम मोदी की यह तस्वीर देश और दुनिया को अहम संदेश दे रही है. हिंदुस्तान अपने प्राचीन नाम के साथ आगे बढ़ना चाहता है.

इस पूरे विवाद की शुरुआत मंगलवार को उस वक्त हुई जब जी-20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज के निमंत्रण पत्र पर 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' की जगह 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा गया. निमंत्रण पत्र के सामने आने के बाद विपक्ष ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार देश का नाम इंडिया शब्द के इस्तेमाल को बंद कर केवल भारत कहे जाने की योजना बना रही है.

देश में चल रहे 'इंडिया बनाम भारत' के विवाद के बीच संयुक्त राष्ट्र के एक शीर्ष अधिकारी ने इस मामले पर टिप्पणी की है. यूएन अधिकारी ने कहा है कि जब उन्हें नाम बदलने को लेकर किसी तरह का अनुरोध मिलेगा तब यूएन उस पर विचार करेगा.

G20 Summit : शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज कार्यक्रम में ये 3 कांग्रेसी CM शामिल नहीं होंगे, जानें क्या है वजह

No comments Document Thumbnail

G20 Summit : भारत मंडपम में शनिवार शाम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विदेशी नेताओं के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन करेंगी, जिसमें देश के कई मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इस रात्रिभोज में आमंत्रित नहीं किया गया है, जिस पर विवाद हो गया है। इससे नाराज होकर तीन कांग्रेसी सीएम ने भी इस रात्रिभोज कार्यक्रम से दूर रहने का फैसला किया है।


इन राज्यों के सीएम नहीं होंगे शामिल

बता दें कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल जी20 के रात्रिभोज कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने यह जानकारी दी है। हालांकि हिमाचल प्रदेश के कांग्रेसी सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खु रात्रिभोज कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं और वह शिमला से दिल्ली के लिए रवाना भी हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी ने कार्यक्रम में शामिल होने का फैसला मुख्यमंत्रियों पर ही छोड़ दिया है।

राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना

मल्लिकार्जुन खरगे को जी20 के रात्रिभोज कार्यक्रम में ना बुलाने पर खुद खरगे ने कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन राहुल गांधी ने इसे लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी इन दिनों बेल्जियम के दौरे पर हैं। वहीं पर उन्होंने केंद्र सरकार पर जी20 के रात्रिभोज कार्यक्रम में ना बुलाने की आलोचना की और आरोप लगाया कि सरकार देश की 60 प्रतिशत जनता के नेता की इज्जत नहीं कर रही है। वहीं मल्लिकार्जुन खरगे को रात्रिभोज कार्यक्रम में ना बुलाने पर एक सरकारी अधिकारी ने संकेत दिया कि केवल केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और सुप्रीम कोर्ट के जजों को ही कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

G20 Summit Live: अगर हम कोविड को हरा सकते हैं, यूक्रेन युद्ध के कारण आयी विश्वास की कमी पर भी जीत हासिल कर सकते हैं : G20 में पीएम मोदी

No comments Document Thumbnail

 G20 Summit Live: जी20 की बैठक नयी दिल्ली के प्रगती मैदान में चल रही हैं। इसी दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन नें कई बड़े वैश्विक मुद्दों पर बात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अफ्रीकी संघ (एयू) को जी20 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और उनके प्रस्ताव को सभी सदस्य देशों ने स्वीकार कर लिया। जयकारों और तालियों के बीच, विदेश मंत्री एस जयशंकर कोमोरोस संघ के राष्ट्रपति और अफ्रीकी संघ (एयू) के अध्यक्ष, अज़ाली असौमानी को जी20 उच्च मेज पर अपनी सीट लेने के लिए ले गए। 


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन युद्ध ने दुनिया में विश्वास की कमी को गहरा कर दिया है और भारत पूरी दुनिया से इसे एक-दूसरे पर भरोसे में तब्दील करने की अपील करता है। मोदी ने यहां ‘भारत मंडपम’ में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की शुरुआत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि 21वीं सदी दुनिया को नयी दिशा देने का समय है। उन्होंने कहा, ‘‘अब समय आ गया है, जब पुरानी चुनौतियां हमसे नये समाधान चाहती हैं और इसीलिए हमें अपनी जिम्मेदारियों को पूरी करने के वास्ते मानव-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ना होगा।’’

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘कोविड-19 के बाद दुनिया में विश्वास की कमी का बड़ा संकट पैदा हो गया है। युद्ध ने भरोसे की इस कमी को और गहरा कर दिया है। यदि हम कोविड-19 को हरा सकते हैं, तो हम विश्वास में कमी के इस संकट पर भी विजय प्राप्त कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत जी20 के अध्यक्ष के रूप में पूरी दुनिया से विश्वास की कमी को एक-दूसरे पर भरोसे में तब्दील करने की अपील करता है। यह साथ मिलकर चलने का समय है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भारत में लोगों का जी20 बन गया है और 60 से अधिक शहरों में 200 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।


G20 Summit 2023 : आज भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, यहां जानिए उनका पूरा शेड्यूल

No comments Document Thumbnail

 G20 Summit 2023 : जी20 सम्मेलन गुरुवार से शुरू होने वाला है। इससे पहले बुधवार से ही मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। भारत ने भी मेहमाननवाजी के सारे इंतजाम पूरी कर लिए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन कड़ी सुरक्षा के बीच अपने एयरफोर्स-वन विमान से भारत पहुंच रहे हैं। बाइडेन की यह पहली भारत यात्रा है। खास बात यह भी है कि वह सिर्फ जी20 में ही शिरकत नहीं करेंगे बल्कि पीएम मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता भी होने वाली है। अमेरिका ने भी इस बात की पुष्टि की है कि शुक्रवार को पीएम मोदी और जो बाइडेन के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी।


एयरफोर्स वन से पहुंचेंगे भारत

जो बाइडेन के लिए हवाई और जमीनी दोनों तरह की सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। वह अपने एयरफोर्स वन विमान से भारत पहुंचेंगे। बता दें कि इस विमान को अगर मिनी पेंटागन कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। यह भारी-भरकम विमान चार मंजिला है। यह बेहद सुरक्षित है जिसे आसमान में भी निशाना नहीं बनाया जा सकता। इसके अलावा इसमें प्रेसिडेंट सुईट, मेडिकल की सुविधा, कॉन्फ्रेंस रूम भी है। इसमें अपना एक सिक्योर कम्युनिकेशन सिस्टम है। राष्ट्रपति के साथ इस विमान में 100 से 150 लोग सफर कर सकते हैं। इसमें उनके सलाहकार और सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स साथ में सफर करते हैं।

शुक्रवार को भारत पहुंचेंगे जो बाइडेन

8 सितम्बर, दिन शुक्रवार को बाइडन थोड़े समय के लिए जर्मनी के रामस्टीन पहुंचेंगे, जहां उनके विमान में ईंधन भरा जाएगा. जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जर्मनी से भारत (नई दिल्ली) के लिए प्रस्थान करेंगे. शुक्रवार को ही जो बाइडन भारत पहुंच जाएंगे. शुक्रवार शाम 5 बजे के क़रीब बाइडन का एयरफ़ोर्स 1 पालम के टेक्निकल एयरपोर्ट पर लैंड करेगा. भारत पहुंचने के बाद वह पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में भाग लेंगे. पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करने के बाद बाइडन अगले दो दिनों तक जी20 शिखर सम्मेलन में आयोजित सत्रों में हिस्सा लेंगे, और बाद में वह वियतनाम की यात्रा करेंगे.

400 कमरे पहले से ही बुक

जो बाइडेन के लिए आईटीसी मौर्य में 400 होटल पहले ही बुक किए गए हैं। इस होटल में उनके लिए एक अलग से लिफ्ट लगाई गई है। इसके अलावा होटल की हर मंजिल पर अमेरिकी कमांडो तैनात होंगे। इस होटल में पहले के ही अमेरिकी राष्ट्रपति रुक चुके हैं जिनमें बराक ओबामा, बिल क्लिंटन और जॉर्ज पुश का नाम शामिल है।

G20 Summit In Delhi : 7 तारीख रात 12 बजे, दिल्ली हो जाएगी बंद, तैनात होंगे करीब 7000 ट्रैफिक पुलिस

No comments Document Thumbnail

G20 Summit In Delhi: सितंबर महीने में जी-20 का अंतर्राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम राजधानी दिल्ली में आयोजित होगा क्योंकि भारत को 18वें जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने का जिम्मा सौंपा गया है. ये कार्यक्रम 09 सितंबर और 10 सितंबर को दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में सदस्य देशों और आमंत्रित देशों के राष्ट्रध्यक्ष , शासन अध्यक्ष और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख भाग लेंगे.


इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के लिए दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कई केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं. इस कार्यक्रम के मद्देनजर दो प्रमुख पॉइंट्स हैं. पहला मुद्दा है दिल्ली की और विदेशी नागरिकों/मेहमानों की सुरक्षा व्यवस्था और दूसरा मुद्दा है दिल्ली ट्रैफिक का बेहतर तरीके से व्यवस्था करना. लिहाजा इस बात के मद्देनजर दिल्ली पुलिस के करीब सात हजार जवानों को तैनात करने का फैसला लिया गया है.

बड़े पैमाने पर होगा वीआईपी मूवमेंट

नई दिल्ली एरिया में बड़े पैमाने पर वीआईपी मूवमेंट हो रहा होगा, इसे देखते हुए 8 से 10 तारीख तक नई दिल्ली के सभी ऑफिस, मॉल्स और मार्केट आदि भी बंद रहेंगे। डीटीसी की बसों को भी नई दिल्ली से सटे दूसरे इलाकों से ही डायवर्ट या टर्मिनेट कर दिया जाएगा। इंटरस्टेट बसें भी गाजीपुर, सराय काले खां और आनंद विहार पर ही टर्मिनेट कर दी जाएंगी। गुड़गांव की तरफ से आ रही हरियाणा और राजस्थान की इंटरस्टेट बसों को भी रजोकरी बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगी या वहां से महरौली की तरफ भेज दिया जाएगा।

मेट्रो सेवा रहेगी जारी

अच्छी बात यह है कि इस दौरान मेट्रो सेवा जारी रहेगी। ट्रैफिक पुलिस के स्पेशल कमिश्नर एस.एस. यादव ने लोगों से अपील की है कि जी-20 समिट के दौरान वे आवागमन के लिए सड़क मार्ग के बजाय मेट्रो से सफर करें, तो कोई दिक्कत नहीं होगी। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, अस्पताल जैसी जगहों पर जाने के लिए भी मेट्रो का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। हालांकि, सुरक्षा इंतजामों के चलते 8 से 10 सितंबर के बीच सुप्रीम कोर्ट, खान मार्केट, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय जैसे कुछ मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा जा सकता है, लेकिन बाकी सारे मेट्रो स्टेशंस खुले रहेंगे और सभी लाइनों पर मेट्रो चलेगी।

G20 Summit: श्रीनगर में आज से शुरू हो रही G 20 समिट में बदलाव, अब गुलमर्ग नहीं जाएंगे विदेशी मेहमान

No comments Document Thumbnail

G20 Summit: कश्मीर में आज से 24 मई तक जी-20 शिखर सम्मेलन होने जा रहा है और ऐसे में पाकिस्तान इस बैठक को लेकर तमतमाया हुआ है. इस आयोजन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं. कई देशों नेता इसमें शिरकत करेंगे तो वहीं पाकिस्तान की कोशिश भारत को बदनाम करने की है. इसी के चलते पाकिस्तान सरकार ने एक पत्र के जरिए दुनिया भर में अपने सभी मिशनों से बैठक को रद्द करने को कहा है.


सीएनएन-न्यूज18 द्वारा एक्सेस किए गए पत्र में मीडिया डोमेन में संदेश के उपयोग के लिए कई “थीम” को सूचीबद्ध किया गया हैं. दुनिया के विभिन्न हिस्सों से कम से कम 60 प्रतिनिधियों और 20 पत्रकारों की अगवानी की तैयारी कर रहे आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों ने शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में जी-20 पर्यटन कार्य समूह की तीसरी बैठक के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं.

अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने और पूर्ववर्ती राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विभाजित करने के बाद कश्मीर में यह पहली इस तरह की अंतरराष्ट्रीय बैठक हो रही है. न्यूनतम पुलिस व्यवस्था और अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जबरवान रेंज के ऊंचाई वाले इलाकों को कवर करने के लिए सेना की सेवा ली है, जहां मेहमानों के लिए बैठक स्थल और आवास की सुविधाएं हैं.

पाकिस्तान के पत्र के अनुसार, भारत की छवि को खराब करने के लिए कई विषय साझा किए गए हैं. इसमें कहा गया कि भारत को एक हिंदू फासीवादी राष्ट्र के रूप में लक्षित करें, जहां केवल हिंदू आतंकवादी और चरमपंथी सुरक्षित हैं. इसमें कहा गया कि भारत में कोई भी सुरक्षित नहीं है (अल्पसंख्यक, महिलाएं, बलात्कार, निम्न जातियां, पर्यटक, पत्रकार या भारतीय जनता पार्टी की हिंदुत्व नीतियों की आलोचना करने वाले मीडिया हाउस).

इस पत्र में अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से मुसलमानों के उत्पीड़न की बात कही गई है. मदरसों पर बुलडोजर चलाने और गुजरात दंगों के दोषियों की रिहाई का भी जिक्र है. इसमें भारत में मुसलमानों पर जुल्म और हाल ही में पूर्व सांसद अतीक और उनके भाई और बेटे की हत्या, मुसलमानों की लिंचिंग की ओर भी इशारा किया गया. कहा गया कि गौरक्षक समूह मुस्लिमों की पीट-पीटकर हत्या और लव जिहाद करते हैं. दुनिया मानवाधिकारों के खिलाफ राज्य प्रायोजित कृत्यों के प्रति आंखें क्यों मूंदे हुए है?

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.