Media24Media.com: Election 2023

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Election 2023. Show all posts
Showing posts with label Election 2023. Show all posts

Election 2023 : प्रियंका गांधी को ECI ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

No comments Document Thumbnail

 Election 2023 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ गलत असत्यापित और अपमानजनक टिप्पणी पर निर्वाचन आयोग ने संज्ञान लेते हुए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को कारण बताओ नोटिस भेजा है. पीएम मोदी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) के ‘सोशल मीडिया हैंडल’ पर की गई कथित ‘अपमानजनक’ टिप्पणी के लिए निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को ‘आप’ को कारण बताओ नोटिस जारी किया.


आप पार्टी को 16 नवंबर तक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप का जवाब देने के लिए कहा है. वहीं, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को भी EC ने कारण बताओ नोटिस जारी किया. दरअसल, भाजपा ने शिकायत की थी कि प्रियंका ने हाल ही में मध्य प्रदेश में एक चुनावी रैली में पीएम के बारे में ‘झूठे’ और ‘असत्यापित’ बयान दिए थे.

प्रियंका गांधी ने क्या कहा था

वहीं, भाजपा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए निर्वाचन आयोग ने प्रियंका से बृहस्पतिवार रात आठ बजे तक अपने बयान पर स्पष्टीकरण देने को कहा है. आयोग को दी गई शिकायत में भाजपा ने प्रियंका पर यह ‘निराधार और झूठा’ दावा करने का आरोप लगाया था कि नरेन्द्र मोदी नीत सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) का निजीकरण कर दिया है. प्रियंका ने कथित तौर पर आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री मोदी ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) को अपने उद्योगपति दोस्तों को दे दिया है.

Election 2023: कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज राजधानी दिल्ली में , प्रत्याशियों की हो सकती हैं घोषणा

No comments Document Thumbnail

Election 2023 : कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की एक बैठक आज राजधानी दिल्ली में होनी है। इस बैठक में प्रदेश की कई सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में करीब 100 प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लग सकती है। बताया जा रहा है कि 65 मौजूदा विधायक और 15 पूर्व विधायकों को पार्टी की पहली सूची में जगह मिल सकती है। इसके साथ ही पार्टी की चुनाव समिति की बैठक में वचन पत्र को लेकर भी चर्चा की जा सकती है। वहीं मतदाताओं को लुभाने और अपने पक्ष में करने एक लिए पार्टी 11 घोषणाओं समेत कई नई घोषणाएं भी ला सकती हैं।


150 नाम हो सकते हैं फाइनल

दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में आज पहली सूची को हरी झंडी मिल सकती है. राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में पहली लिस्ट जारी करने सहित प्रत्याशी चयन को लेकर चर्चा होगी. माना जा रहा है कि इस मीटिंग में पहली सूची में तय नामों पर अंतिम मोहर लग सकती है.

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में आज 150 सीटों के प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम निर्णय हो सकता है. माना जा रहा है कि पार्टी पहली लिस्ट में 150 या 150 से ज्यादा प्रत्याशियों के नाम का एलान कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक पहली सूची में लगातार हारने वाली 66 विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ लगातार जीतने वाली सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों की एक साथ घोषणा की जाएगी.

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.