Media24Media.com: Delhi Police

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Delhi Police. Show all posts
Showing posts with label Delhi Police. Show all posts

सागर राणा हत्याकांड- बढ़ सकती हैं सुशील की मुश्किलें, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मारपीट का एक वीडियो

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। सागर राणा हत्याकांड में ओलिंपिक के दो बार के पदक विजेता रहे पहलवान सुशील कुमार की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। बीतें 4 मई को हुई जूनियर नेशनल चैंपियन पहलवान सागर राणा के हत्या के आरोप में गिरफ्तार सुशील कुमार का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में सुशील कुछ साथियों के साथ लाठियों से दूसरे पक्ष के पहलवानों की निर्ममता से पिटाई करते दिख रहे हैं।





हैवानियत- पत्नी ने संबंध बनाने से किया इंकार तो कर दी हत्या, 3 नाबालिग बच्चों को जिंदा फेंक आया नहर में






https://twitter.com/sirajnoorani/status/1397991768524685314?s=20




और भी लोग है शामिल





मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वीडियो राणा हत्याकांड का ही बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सुशील कुछ अन्य साथियों के साथ सरेआम लाठी-डंडों से किसी की पिटाई कर रहे हैं। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि सुशील के अलावा और भी कई लोग दिखते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सुशील की मुश्किलें और भी बढ़ सकती है।






7 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या, कुंए में मिला मासूम का शव




फ़िलहाल है रिमांड पर





सुशील कुमार को रविवार को साथी पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें दिल्ली की एक कोर्ट ने 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। उन पर हत्या, उगाही और आपराधिक साजिश रचने का आरोप है। सुशील कुमार ने दो ओलिंपिक मेडल जीते हैं। साल 2008 में बीजिंग ओलिंपिक में ब्रॉन्ज और 2012 में लंदन ओलिंपिक में सिल्वर मेडल उन्होंने अपने नाम किया था। 2011 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।


महिलाओं के लिए दिल्ली के ये 14 इलाके नहीं हैं सुरक्षित, सबसे ज्यादा इन्हीं इलाकों में होती है वारदात

No comments Document Thumbnail

देशभर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इनमें देश की राजधानी का नाम अक्सर सामने आता है। राजधानी में कभी रेप की घटना सामने आती है, तो कभी हत्या और लूटपाट की। इसी कड़ी में शुक्रवार को दिल्ली के पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव (Delhi Police Commissioner SN Srivastava) ने अपनी सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कई बातों का जिक्र किया।





पढ़ें:- Crime : चार साल की बच्ची से रेप, परिजनों ने की आरोपी की पीट-पीटकर हत्या





अपनी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएन श्रीवास्तव ने महिलाओं के साथ हुए अपराधों का भी जिक्र किया। महिलाओं के साथ हुए अपराधों का आंकड़ा तो जारी किया ही गया, साथ ही साथ 14 ऐसे डार्क स्पॉट (These 14 areas not safe for women) के बारे में बताया गया जो महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं हैं। यह वह 14 खतरनाक इलाके हैं। जहां महिलाओं को खतरा है।





ये इलाके है महिलाओं के लिए खतरनाक





दिल्ली का बिंदापुर, द्वारका साउथ, द्वारका नॉर्थ, सागरपुर, न्यू उस्मानपुर, सुल्तानपुरी, निहाल विहार, प्रेमनगर, केएन काटजू मार्ग, समय पुर बादली, आनंद पर्वत, लक्ष्मी नगर, मयूर विहार, खजूरी खास यह वह इलाके हैं, जहां महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध के मामले सामने आए हैं।





रेप की शिकार पीड़िता के गुनहगार





दिल्ली पुलिस ने अपनी इस सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो आंकड़े जारी किए, उससे पता चलता है कि दिल्ली में रेप की शिकार पीड़िता के गुनहगार अधिकतर मामलों में परिचित ही होते हैं। पुलिस कमिश्नर ने साल 2019 और साल 2020 के आंकड़े जारी किए। साल 2019 से 2020 में सबसे ज्यादा 44 फीसदी आरोपी परिवार के लोग या करीबी थे। 26 फीसदी आरोपी पीड़िता के ही जानकार थे। खुद के रिश्तेदारों का प्रतिशत 14 है। जबकि 12 फीसदी आरोपी पीड़िता के पड़ोसी थे। रेप के केस में सिर्फ 2 फीसदी आरोपी ऐसे हैं, जो पीड़िता को नहीं जानते हैं।





आंकड़ों पर एक नजर





दिल्ली पुलिस ने जो आंकड़े जारी किए उससे यह साफ हो जाता है कि महिलाओं को अपनों से ज्यादा खतरा है ना कि अनजान लोगों से। इसी वजह से रेप के मामलों में सिर्फ 23 प्रतिशत आरोपियों को कोर्ट से सजा हो पाती है।





पुलिस ने जारी की रिपोर्ट





पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 2020 में 1699 रेप के मामले दर्ज हुए, जिसमें से सिर्फ 23 फीसदी आरोपियों को ही सज़ा हो पाई, बाकी सब बरी हो गए। जबकि देश भर में सज़ा का प्रतिशत 28 है। दिल्ली में 21 प्रतिशत हत्याएं, गुस्से में आकर की गईं। सबसे ज्यादा 44 फीसदी हत्याएं दुश्मनी और अन्य विवादों की वजह से हुई है।





दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी





हत्याओं के मामलों की अगर बात करें तो दिल्ली पुलिस ने अपनी सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि साल 2020 में दिल्ली में कुल 472 हत्याएं हुईं थीं, जबकि 2019 में 521 हत्याएं हुईं थीं। हालांकि 2019 की तुलना में 2020 में हत्यायों में कमी आई। दिल्ली में सबसे ज्यादा 44 फीसदी मर्डर आपसी दुश्मनी और अन्य विवादों की वजह से हुए। जबकि 21 फीसदी कत्ल आरोपियों ने अचानक से आवेश में आकर किए।





पढ़ें:- स्मार्टफोन नहीं होने के कारण छात्रों को क्लास के बहाने स्कूल बुलाता था टीचर, फिर देता था दुष्कर्म की वारदात को अंजाम





मतलब आरोपी की हत्या करने के पीछे कोई सोची समझी साजिश नहीं थी, बल्कि अचानक बने हालात में गुस्से में आकर हत्या को अंजाम दिया गया। 17 फीसदी कत्ल किसी अन्य वजहों से किए गए थे। 8 प्रतिशत हत्याएं आरोपियों ने रोमांच में आकर की।


शादीशुदा महिला के थे कई मर्दों से अवैध संबंध, प्रेमी ने रच डाली खौफनाक साजिश

No comments Document Thumbnail

दिल्ली पुलिस ने 48 घंटे में ही एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दिल्ली के किशनगढ़ इलाके (Kishangarh Murder case Update) में 9 फरवरी को एक 32 साल की शादीशुदा महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने बताया कि इस हत्या के पीछे महिला के प्रेमी का हाथ था.





महिला को पहले गला दबाकर मारने की कोशिश की गई फिर चाकू से उसका गला काटा गया. पुलिस का कहना है कि महिला अपने पति के साथ रहती थी और उसके अपने पति के दोस्त के साथ अवैध संबंध थे. लेकिन जैसे ही आशिक को इस बात की जानकारी हुई कि महिला के कई और मर्दों के साथ अवैध संबंध हैं, बस यही बात उसे नगवार गुजरी.





हत्यारे पहले महिला के अवैध संबंधों की जानकारी उसके पति को दी लेकिन पारिवारिक हालत अच्छे न होने के कराण मृतक महिला के पति ने कोई कदम नहीं उठाया. इससे नाराज होकर आरोपी ने हत्या की साजिश रच डाली. फिर 9 फरवरी की रात उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर महिला की गला रेत कर हत्या कर दी.





Mahasamund Murder Case Video- देखिए वीडियो में कैसे नफरत में बदला एकतरफा प्यार





आरोपी ने हत्या की गुत्थी को उलझाने के लिए वारदात को लूटपाट की शक्ल देने की कोशिश की और उसने ही इस पूरी घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी. पुलिस ने जब पूरे मामले की तहकीकात शुरू किया तो पता चला कि इस मर्डर मिस्ट्री का मास्टरमाइंड महिला का बॉयफ्रेंड ही है.





डीसीपी इंगित प्रताप सिंह का इस मामले में कहना है कि हत्यारों ने इसे रॉबरी की शक्ल देने की कोशिश की और कमरे से 2 हजार रुपये और मृतक महिला का मोबाइल भी ले लिया. मास्टरमाइंड आरोपी ने अपने पर थप्पड़ पड़वाए, जिससे यह पूरी घटना लूटपाट की लगे. अपराधियों ने सबूत को मिटाने के लिए चाकू को कहीं दूर पार्क में फेंक दिया था. जिस गमछे से मृतका का गला दबाने के लिए मारने की कोशिश की गई, उसे जलाने की भी कोशिश की थी. पुलिस ने इन चारों आरोपियों को पकड़ने के बाद पूछताछ के दौरान जब सख्ती बरती तो इस मर्डर मिस्ट्री के सारे राज खुलते चले गए.


आतंकी संगठन ने दी धमकी, 25 और 26 जनवरी को करेंगे दिल्ली की बिजली गुल

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली । गणतंत्र दिवस (Republic Day) और किसानों की ट्रैक्टर रैली (Farmer's Tractor Rally) को देखते हुए राजधानी और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। सभी तैयारियों के बीच दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला है कि प्रतिबंधित संगठन दिल्ली में बिजली गुल करने की साजिश रच रहा है। पुलिस का कहना है कि दिल्ली में 25 और 26 जनवरी को खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस ने सोशल मीडिया पर बिजली गुल (threat by terrorists groups 26 jan) करने की धमकी दी है।





खुफिया एजेंसियों (Intelligence Agencies) और दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को जब से ये सूचना मिली है तब से ये संस्थाएं अधिक अलर्ट हैं। बताया जा रहा है कि डिस्कॉम, पावर ग्रिड और पावर सब-स्टेशन को निशाना बनाया जा सकता है। पुलिस का कहना है कि ऐसा करने के लिए नौजवानों को भडक़ाया जा रहा है। खुफिया एजेंसिंयों की सिख फॉर जस्टिस संगठन पर नजर है। आतंकी संगठन 26 जनवरी के मौके पर व उसके बाद दिल्ली, अयोध्या व बोधगया में आतंकी हमला करने की फिराक में हैं।





प्रदेश के इन 3 बड़े चेहरों के नाम पर ऑनलाइन ठगी की कोशिश





रोंहिग्या घुसपैठियों का एक ग्रुप दिल्ली समेत इन जगहों पर फिदायनी (threat by terrorists groups 26 jan) हमला कर सकता है। देश के कई उग्रवादी संगठनों ने आतंकी संगठनों से हाथ मिला लिया है। ऐसे में आतंकी संगठन दिल्ली समेत देश में कहीं भी टारगेट किलिंग करवा सकते हैं। ये आतंकी संगठन किसान आंदोलन का भी आड़ ले सकते हैं। इस बार आतंकी हमले के बहुत गंभीर इनपुट्स मिले हैं। आतंकी हमले के सीरियस इनपुट़्स मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ी हुई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय दिल्ली समेत कई राज्य सरकार व उनके पुलिस प्रमुखों के संपर्क में हैं।


दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल नजरबंद, 'AAP' ने किया दावा

No comments Document Thumbnail

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal house arrest) को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसे लेकर ट्वीट किया गया है। बता दें कि केजरीवाल ने कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आज के भारत बंद का समर्थन किया है। जानकारी के मुताबिक सीएम केजरीवाल किसानों से मिलने के लिए सोमवार को सिंघू बॉर्डर गए थे।






https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1336173515779665921?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1336173515779665921%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.thequint.com%2Fnews%2Fpolitics%2Fdelhi-police-has-put-cm-arvind-kejriwal-under-house-arrest




इस मशहूर एक्ट्रेस ने की खुदकुशी, फंदे पर लटकता मिला शव





बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को हरियाणा-दिल्ली सीमा पर स्थित सिंधु बॉर्डर पर अपनी पूरी कैबिनेट के साथ किसानों से मिलने पहुंचे थे। सीएम केजरीवाल के साथ डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया भी किसानों से मिलने पहुंचे थे। सीएम ने किसानों से मुलाकात कर वहां की सुविधाओं का जायजा लिया था। साथ ही किसानों से कहा था कि दिल्ली सरकार किसानों की सेवादार है।





सीएम अरविंद केजरीवाल ने लिया था सुविधाओं का जायजा






https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1335833716405329922




बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसानों के समर्थन में पूरे देश में विपक्ष एकजुट हो गया है। किसानों को मनाने के लिए सरकार ने कई बार किसानों से बातचीत भी की, लेकिन नतीजा शून्य ही रहा। ऐसे में नाराज किसानों ने आज भारत बंद किया है। वहीं कांग्रेस सहित कई विपक्षीय दल (Arvind Kejriwal house arrest) भी इसका समर्थन कर रहे हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.