Media24Media.com: Crime in Raipur

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Crime in Raipur. Show all posts
Showing posts with label Crime in Raipur. Show all posts

आपसी रंजिश के कारण हुआ विवाद, अचानक शुरू हो गई चाकूबाजी, 1 की मौत और 2 गंभीर रूप से घायल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आपराधिक मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। इस बार राजधानी के पुरानी बस्ती इलाके में पुरानी रंजिश के कारण बड़ी वारदात सामने आई है। पुरानी बस्ती में मलसाय तालाब के पास आज दोपहर चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई है, जिसका नाम चेतन साहू बताया जा रहा है। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।





मिली जानकारी के मुताबिक, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्रान्तर्गत तीन दोस्तों के बीच आपसी पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में चाकूबाजी तक की नौबत आ गई।





फ़िलहाल इस घटना में एक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनको इलाज़ के लिए राजधानी के आंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों का नाम रसिक सोनी व यशवंत जायसवाल बताया जा रहा है। फ़िलहाल विवाद का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।


कांग्रेस पार्षद के भतीजे की हत्या के बाद सूटकेस में भरकर कुएं में फेंका शव

No comments Document Thumbnail

रायपुर . राजधानी के खमतराई के कांग्रेस पार्षद के भतीजे जतिन चांद (Jatin Chand Murder case) की उसके ही दोस्तों ने बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को एक सूटकेस में भरकर खम्हारडीह इलाके के कुएं में फेंक दिया गया। फिर मृतक के मोबाइल से उसके पिता को मैसेज करके उसके सलामत होने का झांसा देते रहे। आरोपियों ने 6 दिन तक मृतक के परिजन और पुलिस को उलझाए रखा। अंतत: सोमवार को खम्हारडीह के कुएं में एक सूटकेस में मृतक का शव मिला।

इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। हत्या की वजह पैसे के लेन-देन को बताया जा रहा है। पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लिया है। घटना के विरोध में परिजन देर रात तक खमतराई थाने के बाहर प्रदर्शन करके थाना प्रभारी को हटाने की मांग करते रहे। उनके समर्थन में महापौर एजाज ढेबर, विधायक सत्यनारायण शर्मा व अन्य नेता भी पहुंचे थे। उदेर रात उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद हटे।





पुलिस के मुताबिक डब्ल्यूआरएस कॉलोनी निवासी जतिन चांद 9 फरवरी को अचानक लापता हो गया। उसकी दोपहिया भी नहीं थी। उसके चाचा कांग्रेस पार्षद पति राधेश्याम विभार व अन्य परिजनों ने खमतराई थाने में शिकायत की। पुलिस ने अगले दिन गुमशुदगी दर्ज कर ली। इसके बाद जतिन के करीबी दोस्तों से पूछताछ शुरू की। किसी ने कुछ नहीं बताया। 6 दिन बाद सोमवार शाम को खम्हारडीह इलाके के चंडीनगर के एक कुएं में उसकी लाश मिली।





अफसरों की नाक के नीचे कई सालों से चल रहा था आवास आवंटन घोटाला, 1 आरोपी गया जेल और 3 की तलाश तेज





दोस्तों पर हत्या का शक





बताया जाता है कि जतिन (Jatin Chand Murder case) का अपने दोस्तों से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। उसने अपनी दोपहिया वाहन को एक दोस्त के पास 6 हजार रुपए में गिरवी रखा था। इसके अगले ही दिन से वह लापता हो गया। जतिन को उसके ही चार-पांच दोस्तों ने 9 फरवरी को ही उसकी हत्या कर दी। इस बीच उसके मोबाइल को लेकर आरोपी कुम्हारी चले गए। वहां से जतिन के मोबाइल से उसके पिता को मैसेज करते रहे कि वह ठीक है। इससे उसके परिजन निश्चिंत हो गए। लेकिन रात भर युवक घर नहीं पहुंचा, तो परिजन थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने चार संदेहियों से पूछताछ शुरू कर दी है। जतिन की बाइक रावाभाठा में मिली है।





लेन-देन का विवाद सामने आया है। कुछ संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।





  • लखन पटले, एएसपी-शहर,रायपुर

रक्षक बना भक्षक, एसआई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

No comments Document Thumbnail

रायपुर। एक युवती ने सब इंस्पेक्टर (SI raped girl in Raipur) के खिलाफ शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कबीर नगर पुलिस ने आरोपी एसआई के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।





पुलिस के मुताबिक करीब 25 वर्षीया युवती दुर्ग जिले की रहने वाली है। करीब दो साल पहले वह रायपुर के एक मॉल में काम करती थी। उस दौरान एक युवक ने उससे दुष्कर्म किया था। इसकी शिकायत उन्होंने आजाद चौक थाने में की। उस दौरान इस मामले की जांच एक एसआई कर रहे थे। जांच के दौरान उन्होंने पीड़िता को शादी करने का प्रलोभन दिया और उनसे दुष्कर्म किया।





ऑपरेशन मछली कांटा : आफत में पड़ गई थी पंचराम की जान, डॉक्टरों ने ऐसे बचाया





बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। इसकी शिकायत पीड़िता (SI raped girl in Raipur) ने कबीर नगर थाने में की। पुलिस ने एसआई के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। दूसरी ओर एसआई ने युवती पर ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया है। वर्तमान में एसआई बस्तर में पदस्थ है।


CBI अफसर बनकर महिला से की ठगी, चेकिंग के बहाने ले उड़े जेवर

No comments Document Thumbnail

राजधानी रायपुर में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। आए दिन चाकूबाजी, लूट और ठगी की खबरें सामने आती है। ऐसा ही एक मामला सिविल लाइन थानाक्षेत्र से सामने आया है, जहां एक शख्स ने खुद को सीबीआई (Fraud with Raipur's women) अफसर बताकर महिला से 60 हजार रुपये की ऐंठ लिए।





अब रायपुर में फिर से खुलेंगे वाटर पार्क और स्विमिंग पूल्स, कलेक्टर ने दिया आदेश लेकिन करना होगा इन 15 नियमों का पालन






फर्जी सीबीआई ऑफिसर ने इलाके में हत्या होने की बात महिला से कही और तलाशी लेने के बहाने बड़ी चालाकी से महिला के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी हुई जेवरों की कीमत 60 हजार रुपये के करीब बताई जा रही है। सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।






सिविल लाइन थाना अंतर्गत कटोरा तालाब के साईं मंदिर के पास इनकम टैक्स विभाग की रिटायर्ड महिला के साथ ठगी हुई। पीड़ित महिला स्कूटी से अस्पताल जा रही थी। तभी कटोरा तालाब साईं मंदिर के पास एक अज्ञात बाइक सवार व्यक्ति आकर खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया और इलाके में हत्या होने का बहाना बताकर महिला की तलाशी ली। इसी दौरान उसने महिला के सोने की चेन और अंगूठी को पर्स में रखवाने के बहाने हाथ साफ कर दिया।





महिला (Fraud with Raipur's women) को इस बारे में तब पता चला जब वह अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पहुंची। महिला ने देखा कि उसके पर्स में जेवर नहीं है। पीड़ित महिला ने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया। सिविल लाइन पुलिस ने धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


Breaking- घर से भिलाई जाने के लिए निकले थे 2 दोस्त, रास्ते में ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर ही दोनों की मौत

No comments Document Thumbnail

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 2 युवकों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ये घटना टाटीबंध चौक (accident in tatibandh Chowk) की है। जहां बाइक सवार दोनों युवकों को सामने से आ रही ट्रक ने कुचल डाला। जिसके बाद दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आमानाका पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।





Read More- इस BJP नेता के होटल में चल रहा था देह व्यापार और अय्याशी, पुलिस ने दी दबिश तो पकड़े गए 9 लड़के- लड़कियां





रायपुर से भिलाई जा रहे थे दोनों
मृतकों की पहचान 22 वर्षीय असलम और 20 वर्षीय राजा उर्फ प्रदीप के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बाइक पर दोनों युवक सवार थे, जो रायपुर से भिलाई की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान टाटीबंध चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। ट्रक से बुरी तरह कुचले असलम और राजा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।





पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने दोनों युवकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव को पुलिस परिजनों को सौंप देगी।


जुआरी बनकर पहुंचे ASP, जुआ अड्डे पर मारा छापा

No comments Document Thumbnail


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आउटर में एक कबाड़ी बाकायदा शेड बनाकर जुए का अड्डा संचालित कर रहा था। इसकी शिकायत लगातार एडिशनल एसपी सिटी लखन पटले को मिल रही थी। तब वे बुधवार की रात सादे कपड़ों में यहां जुआ खेलने पहुंच गए। पहले तो उन्होंने तस्दीक की और उसके बाद अचानक पुलिस टीम के साथ छापा (ASP raid gambling base) मारकर कारवाई की। धरपकड़ के दौरान  कुछ बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। मौके पर तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। इस तरह रावांभाटा इलाके में एक जुए का बड़ा अड्डा पुलिस ने तबाह कर दिया है।





पुलिस के अनुसार खमतराई पुलिस थाना क्षेत्र में संचालित इस अड्डे को लेकर पिछले कई दिनों से पुलिस को शिकायत मिल रही थी। जिस पर बुधवार देर रात छापामार कार्रवाई की गई। एडिशनल एसपी लखन पटले ने स्थानीय पुलिस थाने की टीम के साथ मौके पर जाकर छापा मारा।पुलिस को देख कुछ बदमाश भाग गए। जबकि तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। इस जुए के अड्डे को चलाने वाला मुख्य बदमाश फरार है।





इमाम नाम का शख्स चला रहा था अड्डा(ASP raid gambling base)





पुलिस सूत्रो ने बताया कि  रावांभाटा के मैदान में झाड़ियों के हिस्से में शेड बनाकर पिछले कुछ दिनों से जुए का अड्डा चलाया जा रहा था। रात के अंधेरे में लोग यहां जमा होते और जुए के दांव लगाया करते थे। इस अड्डे को इमाम नाम का शख्स चलाया करता था। जो इस वक्त फरार है। पुलिस को उसकी तलाश है।





ढाई साल की मासूम का रेप के बाद बेरहमी से हत्या, आरोपी को मिली फांसी की सजा





लकड़ी और बांस से बने शेड को पुलिस ने तोड़ा और उसके बाद इसे जला दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। किसी भी हालत में शहर में जुआ, सट्टे से जुड़ी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि खमतराई और उरला थाना क्षेत्र में जुआ,सट्टा और अवैध शराब का कारोबार बाकायदा ठीहा बनाकर चलाया जा रहा हैं। इसके चलते लगातार असामाजिक तत्व अपराधों को अंजाम देने में लगे हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस छापामार कार्रवाई के बाद अपराधियों और उनको संरक्षण देने वालों में कुछ खौफ दिखेगा।


रायपुर पुलिस ने तैयारी की 40 हिस्ट्रीशीटर लिस्ट, किया जाएगा जिला बदर

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से अपराध (Crime increased in Chhattisgarh) बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे क्राइम को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है। राजधानी रायपुर में पुलिस गुंडे-बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें जिला से बाहर भेजने की कवायद कर रही है।





बलरामपुर पहुंचे सीएम बघेल, कोरिया में इंग्लिश मीडियम स्कूल का किया उद्घाटन





ऐसे बदमाश जो आदतन अपराधी हैं और बार-बार जेल में बंद करने के बावजूद जेल से बाहर आकर अपराधिक मामलों को अंजाम देते हैं उन पर अब पुलिस जिला बदर की कार्रवाई करेगी। पुलिस ने दोबारा जिला बदर की कार्रवाई संबंधित फाइलें खोल दी है। रायपुर पुलिस ने लगभग 40 हिस्ट्रीशीटर की लिस्ट तैयार की है. जिन्हें जिला बदर किया जाएगा.






फाइलों को कलेक्टर के सामने पेश करने की तैयारी





रायपुर एसएसपी अजय यादव ने बताया कि रायपुर पुलिस बारी-बारी अपराधियों को जिला बदर करने की कार्रवाई करेगी। पिछले कई महीनों से कोरोना की वजह से जिला बदर के लिए कई कार्रवाई पर रोक लगाई गई थी, लेकिन अब फिर से फाइल खोलकर हार्डकोर अपराधियों को बाहर करने के सर्कुलर जारी किया गया है। सभी फाइलों को कलेक्टर के समक्ष पेश करने की तैयारी की जा रही है। चाकूबाजी , हिस्ट्रीशीटर, सुपारी किलर, अवैध उगाह , नशा कारोबार जैसे मामलों को अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस अब शहर की सीमा से बाहर करेगी।






कोर्ट तय करता है अवधि






आदतन अपराधी बदमाश कितने समय तक जिला से बाहर रहेगा इसका फैसला कोर्ट करती है। अमूमन 1 साल के लिए अपराधी गुंडे बदमाशों को जिला बदर की कार्रवाई की जाती है, लेकिन कोर्ट चाहे तो यह अवधि वह बढ़ा भी सकती है। जिस पर जिला बदर की कार्रवाई होती है उसके पास भी अधिकार होता है कि वह राज्य शासन (Crime increased in Chhattisgarh) के समक्ष अपील कर सकता है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.