Media24Media.com: Congress leader Ankit

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Congress leader Ankit. Show all posts
Showing posts with label Congress leader Ankit. Show all posts

कांग्रेस नेता अंकित की गिरफ्तारी और पार्टी से निष्कासन के लिए साहू समाज के लीडर लामबंद

No comments Document Thumbnail

रायपुर। साहू समाज के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने आज गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम से भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने सामाजिक समरसता बिगाड़ने जानबूझकर वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए तत्काल प्रभाव से निष्कासित करने की मांग की। इस पर श्री मरकाम ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया है कि जल्दी ही अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। वहीं गृहमंत्री श्री साहू ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने महासमुन्द एसपी को निर्देश दिया है।





कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा का साहू समाज ने किया सामाजिक-राजनैतिक बहिष्कार





इधर, साहू समाज के उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल में शामिल अखिल भारतीय तैलिक महासभा के पदाधिकारी, प्रदेश साहू संघ, जिला,तहसील, परिक्षेत्र और नगर साहू समाज बागबाहरा के दर्जनभर प्रतिनिधि मंडल ने राजधानी में पूरे दिन लामबंदी की। गृहमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष से संतोषजनक जवाब मिलने पर प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस प्रशासन को गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। फरार होने का अवसर प्रदान करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि यदि 48 घंटे के भीतर कार्यवाही नहीं हुई तो समाज के आक्रोशित युवाओं को संभाल पाना मुश्किल होगा। कानून व्यवस्था बिगड़ने के लिए पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होंगे। 






 साहू समाज की भावनाओं पर आघात





जारी बयान में साहू समाज के महासमुन्द जिलाध्यक्ष धरमदास साहू ने कहा है कि अंकित अग्रवाल द्वारा बागबाहरा एक्सप्रेस ग्रुप में एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया गया। जिसमें साहू समाज की माता-बहनों और तेली जाति समाज के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणियां की गई है। इससे साहू समाज की भावनाएं आहत हुई है। वीडियो डिलीट करने और खेद प्रकट करने दो दिन का समय दिया गया। दो दिनों बाद भी माफी नहीं मांगे जाने पर अंकित के खिलाफ बागबाहरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया गया। जिस पर 22 मई को एफ आई आर दर्ज की गई। अपराध पंजीबद्घ हुए  आज 72 घंटे हो गए।  फिर भी  अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इससे समाज में भारी रोष व्याप्त है।






 48 घंटे का अल्टीमेटम





 ज्ञापन सौंप कर साहू समाज ने कहा है कि अगर अंकित अग्रवाल को अगले 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार नहीें किया गया और उसे पार्टी से निष्कासित नहीं किया जाता है तो साहू समाज प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन करेगा और भविष्य में कांग्रेस पार्टी को साहू समाज द्वारा किसी प्रकार का समर्थन सहयोग के विषय में भी विचार करने बाध्य होंगे। सत्तारूढ़ दल द्वारा बहुसंख्यक समाज की उपेक्षा की जाती है तो समाज इस पर मंथन करने बाध्य होगा। 






सामाजिक सदभाव बिगाड़ने वाले को संरक्षण तो नहीं






प्रतिनिधि मंडल ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। साथ ही सवाल किया कि शांतिप्रिय साहू समाज का सामाजिक सदभाव बिगाड़ने वाले अंकित को संरक्षण तो नहीं दिया जा रहा है। इस पर प्रदेशाध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि शांति और सदभाव कांग्रेस की पहचान है। इसे नुकसान पहुचाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने त्वरित कार्यवाही करने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया।


कांग्रेस नेता अंकित के खिलाफ जुर्म दर्ज, वीडियो वायरल करना पड़ा भारी

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। सामाजिक समरसता बिगाड़ने के आरोप में कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इस मामले को लेकर साहू समाज लामबंद हो गया था। सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने सामाजिक-राजनीतिक बहिष्कार का प्रस्ताव पारित किया था। इसके बाद घटना के पांचवें दिन आज बागबाहरा थाना में जुर्म दर्ज किया गया।





वार्ड नं. 05 गणेशपारा बागबाहरा निवासी प्रेम साहू ने पुलिस में कराये गए एफआईआर में बताया है कि वह नगर साहू (तेली) समाज बागबाहरा का अध्यक्ष हैं। दिनांक 17.05.2021 को वाट्सअप ग्रुप "बागबाहरा एक्सप्रेस" में अंकित अग्रवाल उर्फ अंकित बागबाहरा ने दोपहर 03:54 बजे अपने मोबाईल नम्बर 9926644470 से एक वीडियो अपलोड किया। जिसमें एक व्यक्ति द्वारा तेली समाज के व्यक्तियों एवं महिलाओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। जिससे तेली समाज की भावनायें आहत हुई। अंकित अग्रवाल उर्फ अंकित बागबाहरा के द्वारा किये गये उक्त कृत्य से समाज के विभिन्न वर्गो के मध्य शत्रुता एवं घृणा पैदा हो सकती है। जिस संबंध में जिला साहू संघ महासमुंद एवं समस्त साहू सामाज के प्रतिनिधि के तौर पर एक लिखित आवेदन पेश किया गया।





यह है शिकायत पत्र में





व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट वीडियो से साहू समाज (तेली समाज) की भवनाएं आहत हुई है। विडियो में दिखाये जाने वाले व्यक्ति के द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुये साहू समाज वर्ग और खास कर समाज के महिलाओं की भावनाओं को आहत किया गया है। उपरोक्त पोस्ट के संदर्भ में पोस्टकर्ता अंकित अग्रवाल उर्फ अंकित वागबाहरा को ग्रुप के माध्यम से व अन्य माध्यम से भी उक्त पोस्ट (विडियो) को डिलीट करने व उक्त संबंध में अपना स्पष्टीकरण देते हुए माफी मांगने आग्रह किया गया था। किन्तु पोस्टकर्ता अंकित द्वारा उपरोक्त सभी अनुरोध की अवहेलना करते हुए किसी भी प्रकार स्वयमेव से कोई भी कार्यवाही नही की गई। जिससे यह स्पष्ट होता है कि उपरोक्त पोस्टकर्ता के द्वारा जानबूझकर एवं सोच समझ कर समाज (जाति) विशेष के भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से पोस्ट किया गया है। जिसके संदर्भ में आवश्यक जांच कर कार्यवाही किया जाना उचित होगा। कार्यवाही नही किये जाने की स्थिति में समाज द्वारा अपने स्तर पर उपरोक्त व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही हेतु ठोस कदम उठाये जाने हेतु बाध्य होना पड़ेगा। पुलिस ने धारा 505 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है।





यह है कानूनी प्रावधान





धारा 505(2): विभिन्न समुदायों के बीच शत्रुता, घॄणा या वैमनस्य की भावनाएं पैदा करने के आशय से असत्य कथन, जनश्रुति, आदि, परिचालित करना। न्यायालय में दोष सिद्ध होने पर तीन वर्ष कारावास, या आर्थिक दण्ड, या दोनों से दंडित किया जा सकता है। यह अपराध गैर-जमानती तथा संज्ञेय है। आक्रोशित साहू समाज के लोगों द्वारा तत्काल गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.