Media24Media.com: Chhattisgarh Liquor Scam

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Chhattisgarh Liquor Scam. Show all posts
Showing posts with label Chhattisgarh Liquor Scam. Show all posts

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : ढेबर परिवार के खेत से ज़ब्त हुए “नकली होलोग्राम”

No comments Document Thumbnail

 Chhattisgarh liquor scam : छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सबूत जुटाने के लिए रायपुर शहर के खेत में खुदाई करवा दी। यह मामला शराब घोटाले के सबसे अहम कड़ी नकली होलोग्राम से जुड़ा है।


ACB सूत्रों से मिली जानकारी का मुताबिक रायपुर शहर से लगे धनेली में एक खेत की खुदाई करवा कर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने नकली होलोग्राम बरामद किए है। शराब घोटाले के इस अहम सबूत को जलाने का प्रयास भी किया गया था। जिसे एंटी करप्शन ब्यूरो ने आख़िरकार बरामद कर लिया है। करीब 5 बॉक्स जले हुए होलोग्राम खेत की खुदाई के बाद ज़ब्त किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि जहां से यह होलोग्राम जप्त किए हैं वह जमीन भी ढेबर परिवार की है। ACB ने इसके साथ ही तीन लोगों की गिरफ्तारी भी की है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले में नकली होलोग्राम का इस्तेमाल किया गया था। इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने हाल ही में कोर्ट में चालान पेश किया था। इस घोटाली की जांच पहले ही प्रवर्तन निदेशायल (ED) द्वारा भी की जा रही थी।

दोनों ही एजेंसियों द्वारा ज़ारी जाँच में अब तक नकली होलोग्राम की बरामदगी नहीं हो पाए थी, जिसे आज एंटी करप्शन ब्यूरो बरामद करने में बड़ी सफलता पाई है। ACB सूत्रों को धनेली के एक खेत में होली ग्राम की दबे होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने वहां दबिश थी और मौके पर खुदाई करवाई। खुदाई के दौरान ही पांच अलग अलग डिब्बों से जले हुए होलोग्राम जप्त किए गए।


छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व IAS अनिल टूटेजा समेत कई आरोपियों की 205 करोड़ रु अटैच

No comments Document Thumbnail

 Chhattisgarh Liquor Scam :  ED ने छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में पूर्व IAS अनिल टूटेजा और रायपुर के मेयर एजाज़ ढेबर के भाई अनवर ढेबर समेत दूसरे आरोपियों की ₹205.49 करोड़ की संपत्ति अटैच की। ट्वीट में जांच एजेंसी ने लिखा कि 18 करोड़ रुपये मूल्य की 18 चल और 161 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। छत्तीसगढ़ राज्य में शराब घोटाले की चल रही जांच में अनिल टुटेजा, पूर्व आईएएस, अनवर ढेबर और अन्य पर यह कार्रवाई की है।


शराब घोटाला मामले में फर्जी होलोग्राम सप्लाई करने वाले कारोबारी विधु गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छत्तीसगढ़ के आबकारी घोटाले से संबंधित थाना कासना गौतम बुद्ध नगर में ईडी द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज FIR के आरोप में यूपी STF ने विधु गुप्ता को गिरफ्तार किया है। बता दें कि, विधु गुप्ता प्रिज्म होलोग्राफी और सिक्योरिटी फिल्म प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर है।

 वहीं, ईडी द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज FIR में छत्तीसगढ़ के तत्कालीन आबकारी आयुक्त निरंजन दास, विशेष सचिव आबकारी अरुणपति त्रिपाठी, कारोबारी अनवर ढेबर, तत्कालीन सचिव इंडस्ट्रीज अनिल टुटेजा और विधु गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। मामले की जांच STF यूपी द्वारा की जा रही है।


Chhattisgarh Liquor Scam : जिला जेलों में शिफ्ट किए जाएंगे अनवर ढेबर और अरविंद सिंह

No comments Document Thumbnail

  Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू की गिरफ़्त में आए कारोबारी अनवर ढेबर और पूर्व बीएसपी कर्मी अरविंद सिंह को रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर अलग-अलग जेलों में रखे जाने के मामले की सुनवाई टल गई है। अनवर ढेबर और अरविंद सिंह के वकीलों ने कोर्ट से इस मामले में जवाब देने के लिए समय देने का आग्रह किया है, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।


आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की ओर से 20 अप्रैल को यह मांग कोर्ट से की गई थी कि अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर अलग अलग जेल में भेजा जाए। बीस अप्रैल को बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने जवाब के लिए समय देने का आग्रह किया था, तब इस मसले पर सुनवाई 25 अप्रैल तक के लिए टल गई थी।

एसीबी की विशेष अदालत में 25 अप्रैल को यह विषय आया तो अनवर ढेबर और अरविंद सिंह के अधिवक्ताओं ने फिर से समय देने का आग्रह किया जिसे कोर्ट ने मान लिया है। अब दो मई को इस मामले में सुनवाई होगी और कोर्ट का फ़ैसला भी सामने आने की संभावना है।


Chhattisgarh Liquor Scam : अनिल टुटेजा को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने दो दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल…

No comments Document Thumbnail

 Chhattisgarh Liquor Scam : आबकारी घोटाले मामले में गिरफ्तार रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा की एक दिन की न्यायिक रिमांड पूरी होने के बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश किया गया. मामले में सुनवाई के दौरान डिस्ट्रिक जज ने टुटेजा को 2 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का फैसला सुनाया है.


अब PMLA कोर्ट के स्पेशल जज के छुट्टी से वापस आने पर 24 अप्रैल को पेश कर रिमांड लेने के डिस्ट्रिक जज (डीजे) कोर्ट ने निर्देश दिए हैं.

इससे पहले रविवार को उन्हें गिरफ्तारी के बाद एक दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।

जिसके बाद आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था, लेकिन आज फिर से उन्हें दो दिन के रिमांड पर जेल भेज दिया गया। अब स्पेशल जज के छुट्टी से लौटने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जायेगा।


Chhattisgarh Liquor Scam: कारोबारी अनवर ढेबर को हाई कोर्ट से मिली जमानत

No comments Document Thumbnail

 Chhattisgarh Liquor Scam: छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से कारोबारी अनवर ढेबर को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने अनवर ढेबर की जमानत याचिका मंजूर कर, जमानत दी है। इसके अलावा उच्च न्यायालय ने ढेबर को बड़ी राहत देते हुए “NBW” यानी नॉन बेलेबल वॉरेंट पर भी रोक लगा दी गई है।


गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले के आरोपित अनवर ढेबर, त्रिलोक ढिल्लन, नितेश पुरोहित और अरुणपति त्रिपाठी की ज़मानत याचिका हाईकोर्ट के सिंगल बेंच ने ख़ारिज कर दी थी। अनवर ढेबर, त्रिलोक ढिल्लन और नितेश पुरोहित स्वास्थ्यगत कारणों के चलते अंतरिम ज़मानत पर थे। स्थाई जमानत को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के बाद जस्टिस गौतम भादुड़ी ने याचिका खारिज कर दी थी। हाई कोर्ट के फैसले के बाद अनवर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.