Media24Media.com: CG road accident

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label CG road accident. Show all posts
Showing posts with label CG road accident. Show all posts

CG Road Accident :  ट्रक से टकराई बस, मौके पर 3 की मौत, 12 लोग घायल

No comments Document Thumbnail

 CG Road Accident :  छत्तीसगढ़ के बालोद जिलें आज फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें पहले से सड़क के किनारे खड़े ट्रक को यात्री बस ने जोरदार ठोकर मार दी। इस भयानक हादसे में बस में सवार तीन यात्रियों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। 


12 से अधिक यात्री गंभीर रुप से घायल हैं जिन्हें इलाज के अस्पाताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एसपी जितेंद्र यादव भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं। घटना गुरुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 की है।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक रायपुर से जगदलपुर की तरफ जा रही थी. इस दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई. इसके बाद नेशनल हाईवे 30 में एक्सीडेंट हुआ ट्रक सड़क किनारे खड़ा था. इस खड़े ट्रक से आज एक यात्री बस टकरा गई। वहीं, घटना के बाद से बस ड्राइवर और कंडक्टर फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।


CG Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, 3 की हालत गंभीर..

No comments Document Thumbnail

 CG Road Accident: बिलासपुर जिले में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, वहीं 3 युवक घायल हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है।


जानकारी के मुताबिक, कोनी निवासी धमेंद्र ठाकुर, रोहित निषाद, दुर्गेश यादव, राहुल टंडन के साथ रविवार की रात बाइक से शहर की ओर आ रहे थे। रात करीब 9 बजे बाइक सवार युवक बिलासा ताल के पास पहुंचे थे। उसी समय रतनपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार चारों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक उछलकर सड़क से दूर जा गिरे। हादसे में एक युवक धर्मेंद्र ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन युवक गंभीर रूप से घायल हैं।

राहगीरों ने घटना की जानकारी कोनी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

CG Road Accident : पिकनिक मनाने गए 4 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

No comments Document Thumbnail

रायपुर : राजनांदगांव जिले के छुरिया में बोईरडीह के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। सोमवार को यहाँ दो बाइक के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे कुल चार बाइक सवारों की मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह करीब 11 बजे के आस-पास हुआ।


 बताया जा रहा है की चारों घायल सड़क किनारे ही पड़े रहे।  लोगों की नजर पड़ी तो सभी को छुरिया के अस्पताल ले जाय गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

 वही इस दुर्घटना में घायल एक शख्स का इलाज जारी हैं। मरने वालों में हितेश चौरे, दिलीप गोड़, शिव नेताम और मोमेन कुंजाम शामिल हैं।इस पूरे हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुःख व्यक्त किया हैं।  मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति सांत्वना व्यक्त की है। सीएम ने हादसे में घायल युवक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और प्रशासन को उचित इलाज के निर्देश दिये हैं।

अनियंत्रित होकर कुएं में गिरा ऑटो, दो महिलाओं की मौत, चार लोग गंभीर रुप से घायल

No comments Document Thumbnail

देश में सड़क दुर्घटना (Road accident increased in india) लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से सड़क हादसे की खबर सामने आती रहती है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले का है, जहां यात्रियों को लेकर जा रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गया। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही विधायक बृहस्पति सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। 


ASP सुशील नायक ने बताया कि हादसे के बाद से ऑटो चालक फरार है। ऑटो रामानुजगंज से रामचंद्रपुर की तरफ जा रहा था और उसमें सभी सवार एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कार्यक्रम स्थल से ठीक पहले ही ऑटो अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गया और हादसे का शिकार हो गया। जिस कुएं में ऑटो गिरा वह पानी से लबालब भरा था। जैसे ही ऑटो उसमें गिरा वैसे ही बचाव के लिए चीख पुकार मच गई।

फरार ऑटो चालक की तलाश जारी

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर पीड़ित लोगों को तत्काल बाहर निकाला। तब तक हादसे में दो महिलाओं की मौत हो चुकी थी। पुलिस के साथ ही क्षेत्रीय विधायक बृहस्पति सिंह ने भी रेस्क्यू के निर्देश दिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचाया जा सके। इस दौरान टुल्लू पंप मोटर की मदद से कुएं से पानी को बाहर निकाला गया। बाद में क्रेन की मदद से हादसे के 5 घंटे बाद ऑटो को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि 4 अन्य लोगों की हालत स्थिर है। पुलिस फरार ऑटो चालक की तलाश में जुटी हुई है। 

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।' 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.