Media24Media.com: CG Election

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label CG Election. Show all posts
Showing posts with label CG Election. Show all posts

CG Election : वोटर आईडी नहीं होने पर इन 12 डॉक्यूमेंट्स के जरिए कर सकते हैं वोट, जानें दस्तावेज

No comments Document Thumbnail

CG Election : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं। आयोग सभी मतदाताओं से अपेक्षा करता है कि वे मतदान स्थल पर अपना मत देने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएंगे। 


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने कहा कि यदि कोई निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज भी अनुमत किए गए हैं। ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, वे अपनी पहचान स्थापित करने के लिए आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। मतदाता इनमें से कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदान कर सकेंगे। 

प्रवासी निर्वाचकों को जो अपने पासपोर्ट में विवरणों के आधार पर निर्वाचक नामावालियों में पंजीकृत हैं, मतदान केंद्र में केवल उनके मूल पासपोर्ट (तथा अन्य कोई पहचान दस्तावेज नहीं) के आधार पर ही पहचाना जाएगा।

CG Election : राहुल गांधी आज आएंगे छत्तीसगढ़, अंबिकापुर और जशपुर में करेगें चुनावी प्रचार

No comments Document Thumbnail

 CG Election : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. वे अंबिकापुर में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इसके अलावा जशपुर में भी कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार भगत के पक्ष में भी चुनावी आमसभा करेंगे.


राहुल गांधी दोपहर 12 बजे अंबिकापुर हवाई अड्डा पहुंचेंगे. दोपहर 1 बजे सन्ना खेल मैदान, जशपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे. कतकालो, अंबिकापुर के लिए दोपहर 2.10 बजे रवाना होंगे. दोपहर 3 बजे अंबिकापुर के कतकालो में बड़ी आम सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद शाम 4.40 को दिल्ली रवाना होंगे.


CG Election : भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह का बड़ा बयान, कहा- छोड़ दूंगी राजनीति, जाने वजह

No comments Document Thumbnail

 CG Election : जनसभा  के दौरान भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह ने दिया बड़ा बयान दिया है। रेणुका ने कहा कि केल्हारी जनकपुर तक रेल लाइन नहीं लाई तो राजनीति छोड़ दूंगी। केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के बयान से राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। 


भरतपुर सोनहत विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह चुनाव प्रचार को लेकर चर्चा में रही हैं। केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह को एक बार फिर आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस भी दिया था। 

गौरतलब है कि इससे पहले भी रेणुका सिंह राजनीति छोड़ने का ऐलान कर चुकीं हैं। उन्होंने 2008 में जनता से वादा करते हुए कहा था कि सूरजपुर जिला नहीं बना तो राजनीति छोड़ दूंगी। आखिरकार तत्कालीन सरकार ने सूरजपुर को जिला बनाया और रेणुका सिंह की लाज बच गई। अब देखने वाली बात होगी कि क्या रेणुका सिंह इस बार जनता से किया वादा पूरा करेंगी या राजनीति से संन्यास लेना पड़ सकता है।

CG Election 2023: कांग्रेस आज जारी करेगी अपना घोषणा पत्र, पार्टी कर सकती है ये बड़ा ऐलान……

No comments Document Thumbnail

CG Election 2023: भाजपा के घोषणा पत्र को जवाबी टक्कर देने कांग्रेस आज 15 बड़े वादों के साथ घोषणा पत्र जारी करने जा रही है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 7 नवंबर को होनी है। इसके लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी करने जा रही है, जिसमें धान का दाम कांग्रेस बड़ा ऐलान कर सकती है।


प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत तमाम बड़े नेता मौजूद होंगे। धान की कीमत में कांग्रेस बड़ा दांव खेल सकती है। घोषणा पत्र स्वास्थ, शिक्षा समेत महिलाओं व युवाओं पर फोकस रह सकता हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही नहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जैसे नेता भी कई बड़े वादे कर चुके हैं। लेकिन BJP के किसी भी नेता की तरफ से अभी कोई बड़ा वादा नहीं किया गया है। ऐसे में, BJP कब अपने वादों को जनता तक पहुंचाएगी, यह भी उसे सोचना होगा।

वैसे किसान कर्ज माफी का वादा कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव में भी किया था। बाद में कांग्रेस ने किसानों की कर्ज माफी की भी। हमने छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों में जितने किसानों से बात की, सभी ने कहा कि उन्हें उसका फायदा मिला था। पहले भूपेश बघेल ने कहा था कि कर्ज माफी को फिर दोहराया नहीं जाएगा, लेकिन चुनाव से ठीक पहले फिर से बघेल ने सरकार बनने पर किसान कर्ज माफी का वादा कर दिया है।


CG ELECTION : नामांकन भरने का अंतिम दिन आज, सीएम भूपेश बघेल समेत ये दिग्गज उम्मीदवार भरेंगे नामांकन..

No comments Document Thumbnail

 CG ELECTION :  दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का आज अंतिम दिन है।  बीजेपी और कांग्रेस के सभी प्रत्याशी आज अपना नामांकन भरेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग में अपना नामांकन भरेंगे।


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा निर्वाचन-2023 के द्वितीय चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब तक 474 अभ्यर्थियों ने 740 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं. बता दें कि विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं. द्वितीय चरण के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर को होगी. अभ्यर्थी 2 नवंबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।


5 साल में 52 करोड़ घटी डिप्टी सीएम TS सिंहदेव की संपत्ति, नामांकन दाखिल कर दी जानकारी

No comments Document Thumbnail

CG Election : छत्तीसगढ़़ के सबसे धनी विधायक और प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की संपत्ति पांच सालों में 52 करोड़ रुपये घट गई है। उनके पास एक लाख 70 हजार रुपए ही कैश है। शुक्रवार को नामांकन के साथ दिए गए शपथ पत्र में उन्होंने अपनी संपत्ति 447.77 करोड़ रुपये घोषित की। साल 2018 में उनकी कुल संपत्ति 500 करोड़ एक लाख रुपए थी।


सरगुजा राज परिवार के मुखिया एवं प्रदेश के डिप्टी सीएम जमीनें बेचकर राजनीति करने के लिए मशहूर हैं। सिंहदेव की कुल संपत्ति हर पांच साल में बढ़ने के बजाए घट रही है। यह स्थिति तब है, जब उनकी अधिकांश संपत्ति अचल स्वरूप में है और इनकी कीमतें पांच सालों में कम से कम 25 फीसदी बढ़नी चाहिए थी।

टीएस सिंहदेव के पास विरासत में मिली संपत्ति में पुराना राजमहल और जमीनें हैं। इनके अलावा व्यवसायिक प्लॉट, भवन भी शामिल हैं। शपथ पत्र में उन्होंने अचल संपत्ति 436.71 करोड़ रुपये घोषित की है। वहीं चल संपत्ति 10 करोड़ 99 लाख रुपए है। इनमें उन्हें विरासत में मिले जेवरात, बंदूकें और अन्य सामान हैं। चल संपत्ति में बैंक खातों में जमा रकम, बीमा, बैंक व फर्मों की हिस्सेदारी और निवेश की रकम शामिल है।

टीएस सिंहदेव 2006 मॉडल की होंडा सिविक कार, 2012 मॉडल के महिंद्रा एक्सयूवी 500, हुंडई वरना कार 2012, ऑडी कार 2014 मॉडल और मर्सडीज 2017 मॉडल की है। कारों का मूल्य चल संपत्ति के ब्योरे में शामिल है।

सिंहदेव की अचल संपत्ति में पांच सालों में 52 करोड़ रुपए की कमी आई । वहीं चल संपत्ति 26 लाख 21 हजार रुपए बढ़ी। अचल संपत्ति वर्ष 2018 में 478.84 करोड़ रुपए थी जो घटकर 436.71 करोड़ रह गई। जबकि इस अवधि में जमीनों के दाम बढ़े हैं। वर्ष 2018 में सिंहदेव की चल संपत्ति 10 करोड़ 73 लाख 12 हजार रुपए थी जो वर्ष 2023 में बढ़कर 10 करोड़ 99 लाख 33 हजार रुपये हो गई।

हर पांच वर्ष में घटी संपत्ति

परिसीमन में सामान्य हुई अंबिकापुर विधानसभा सीट से टीएस सिंहदेव लगातार तीसरी बार विधायक हैं और चौथी बार कांग्रेस ने उन्हें चुनाव मैदान पर उतारा है। हर पांच सालों तक मंत्री रहने के बावजूद उनकी संपत्ति बढ़ने के बजाये घटी है। टीएस सिंहदेव की ओर से वर्ष 2013 में अपनी कुल संपत्ति 561.50 करोड़ रुपये घोषित की थी। वर्ष 2018 में यह संपत्ति करीब 61.49 करोड़ घट गई थी। वहीं 2023 में उनकी संपत्ति 52 करोड़ रुपये घटकर 447.77 करोड़ रुपये रह गई। इस अवधि में अन्य मंत्रियों और विधायकों की संपत्ति में इजाफा हुआ है।




CG Election: भाजपा सांसद ने दिया विवादित बयान, कहा- सोनिया गांधी को धक्के मार कर इटली भेज दो

No comments Document Thumbnail

 CG Election: सरगुजा सांसद और सोनहत-भरतपुर विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह का एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. रेणुका सिंह सोमवार को नामांकन दाखिल करने भरतपुर पहुंची थी. इसी बीच प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बाहरी प्रत्याशी के सवाल पर उन्होंने सोनिया गांधी को धक्के मार कर इटली भेजने की बात कह डाली.जब पत्रकारों ने रेणुका सिंह से पूछा की आपको बाहरी प्रत्याशी बताया जा रहा है, इस पर आप क्या कहेंगी ?


प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘वो सोनिया गांधी को धक्के मारकर इटली भेजें, उसके बाद मेरे लिए क्वेश्चन करें’. रविवार को महिला प्रत्याशी रेणुका सिंह ने जनसंपर्क कार्यक्रम किया था. उड़नदस्ता दल ने कार्यक्रम के दौरान इसका वीडिया बना लिया। प्रत्याशी रेणुका सिंह ने इस कार्यक्रम के लिए संबंधित कार्यालय से कोई अनुमति प्राप्त नहीं की थी और न ही विधानसभा भरतपुर-सोनहत के रिटर्निंग ऑफिसर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भरतपुर से जारी कोई अनुमति पत्र उड़नदस्ता दल को अवलोकन के लिए प्रस्तुत किया गया.

जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया और संबंधित अधिकारियों से भी जानकारी ली. कार्यक्रम के दौरान लगभग 40 चार पहिया वाहनों का काफिला शामिल किया गया था. 

Congress Candidates List : कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट आज होगी जारी

No comments Document Thumbnail

 CG Election : कांग्रेस की दूसरी सूची पर सस्पेंस शीघ्र खत्म होने वाला है। दिल्ली में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक है। इस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगेगी। वहीं कांग्रेस की इस बैठक में शामिल होने के लिए सीएम भूपेश बघेल सोमवार को नई दिल्ली रवाना हुए। 


जानकारी के मुताबिक दूसरी सूची में भी कई विधायकों का टिकट खतरे में पड़ सकता है, वहीं ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि नए चेहरों को मौका दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक हारी हुई सीटों पर नए प्रत्याशियों को कांग्रेस जगह दे सकती है। बता दें कि आज केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ के नेताओं की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य व उप मुख्यमंत्री टीएस बाबा, प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज हिस्सा लेंगे। दिल्ली में आज कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की उपसमिति की बैठक होगी। इस बैठक में कांग्रेस की दूसरी सूची के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी। 

संभावना है जताई जा रही है कि दूसरी सूची में कम से कम 40 प्रत्याशियों के नाम जारी किए जाएंगे। इनमें जनाधार के मुताबिक बेहतर काम करने वाले विधायकों को टिकट सुरक्षित रखी गई है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की पहली सूची 15 अक्टूबर को जारी हुई थी,वहीं 12 अक्टूबर को नईदिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी।


CG ELECTION : कौन हो सकते हैं छत्तीसगढ़ के 90 सीटों पर उम्मीदवार , देखें सूची

No comments Document Thumbnail

CG ELECTION 2023 : सोमवार सुबह से सोशल मीडिया में भाजपा के संभावित प्रत्याशियों की सूची वायरल हो रही है। सोशल मीडिया अटकलों का दौर जारी है। हालांकि अटकलों के बीच बहुत से नाम लगभग तय माने जा रहे हैं। चौंकाने वाली खबर यह हो सकती है कि राजनांदगांव सीट से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की जगह मधुसूदन यादव को टिकट दी जा सकती है। वहीं पिछले चुनाव में प्रदेश में सर्वाधिक मतों हार के बाद भाजपा विजय शर्मा को कांग्रेस के दिग्गज नेता व मंत्री मो. अकबर के सामने मैदान में उतार सकती है। यदि ऐसा होता है कि सांसद टिकट कटने के मधुसूदन की राजनांदगांव जिले में दमदार वापसी हो सकती है। वहीं इसका असर जिले की अन्य सीटों पर भी पड़ सकता है।


संभव है कि भाजपा की दूसरी सूची 3 अक्टूबर को जारी हो सकती है। वहीं कांग्रेस की सूची 8-9 अक्टूबर तक जारी होने की संभावना है। चर्चा यह भी है कि छत्तीसगढ़ में किसी एक मंत्री की टिकट बदली जा सकती है। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा 22 और कांग्रेस 16 महिला प्रत्याशी उतार सकती है। वहीं कांग्रेस से करीब 13 विधायकों व भाजपा से मौजूदा 2 विधायकों के टिकट पर कैंची चल सकती है। प्रदेश के पूरे 90 सीटों पर कांग्रेस-भाजपा के जिन प्रत्याशियों के नाम चर्चा में है, वह जानने के लिए नीचे सूची देखें।

रायपुर संभाग

सरायपाली कांग्रेस किस्मत लाल नंद, भाजपा सरला कोसरिया
बसना कांग्रेस देवेंद्र बहादुर, भाजपा संपत अग्रवाल
खल्लारी कांग्रेस द्वारिकाधीश यादव, भाजपा अलका चंद्राकर
महासमुंद कांग्रेस विनोद चंद्राकर, भाजपा सुधा साहू
बिलाईगढ़ कांग्रेस कविता प्राण लहरे, भाजपा पुरेंद्र मल्होत्रा
कसडोल कांग्रेस शंकुतला साहू, भाजपा श्याम बाई साहू
बलौदाबाजार कांग्रेस शैलेष नितिन त्रिवेदी, भाजपा टंकराम वर्मा या अदिति बाघमरे
भाटापारा कांग्रेस सुशील शर्मा, भाजपा शिवरतन शर्मा
धरसींवा कांग्रेस अनिता शर्मा, भाजपा अनुज शर्मा
रायपुर ग्रामीण कांग्रेस पंकज शर्मा, भाजपा अमित साहू
रायपुर पश्चिम कांग्रेस विकास उपाध्याय, भाजपा राजेश मूणत
रायपुर उत्तर कांग्रेस कुलदीप जुनेजा, भाजपा संजय श्रीवास्तव
रायपुर दक्षिण कांग्रेस प्रमोद दुबे, भाजपा बृजमोहन अग्रवाल
आरंग कांग्रेस शिव डहरिया, भाजपा गुरु खुशवंत साहेब
अभनपुर कांग्रेस धनेंद्र साहू, भाजपा इंद्रकुमार साहू
राजिम कांग्रेस अमितेश शुक्ला, भाजपा रोहित साहू
बिंद्रानवागढ़ कांग्रेस संजय नेताम, भाजपा गोवर्धन मांझी
सिहावा कांग्रेस डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, भाजपा श्रवण मरकाम
कुरूद कांग्रेस नीलम चंद्राकर, भाजपा अजय चंद्राकर
धमतरी कांग्रेस मोहन लालवानी, कांग्रेस रंजना साहू

दुर्ग संभाग

संजारी बालोद कांग्रेस संगीता सिन्हा, भाजपा राकेश यादव
डोंडीलोहारा कांग्रेस अनिला भेंडिया, भाजपा देवलाल ठाकुर
गुंडरदेही कांग्रेस कुंवर सिंह निषाद, भाजपा पुष्पेंद्र चंद्राकर
पाटन कांग्रेस भूपेश बघेल, भाजपा विजय बघेल
दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस ताम्रध्वज साहू, भाजपा माया बेलचंदन
दुर्ग शहर कांग्रेस अरुण वोरा, भाजपा मानसी गुलाटी
भिलाई नगर कांग्रेस बदरुद्दीन कुरैशी, भाजपा प्रेम प्रकाश पांडेय
वैशाली नगर कांग्रेस इंद्रजीत सिंह छोटू, भाजपा बृजेश बिचपुरिया
अहिवारा कांग्रेस निर्मल कोसरे, भाजपा ऊषा बारले
साजा कांग्रेस रविंद्र चौबे, भाजपा जितेंद्र साहू
बेमेतरा कांग्रेस आशीष छाबड़ा, भाजपा अवधेश चंदेल
नवागढ़ कांग्रेस गुरु रुद्र कुमार, भाजपा डॉ. जगजीवन खरे
पंडरिया कांग्रेस ममता चंद्राकर, भाजपा भावना बोहरा
कवर्धा कांग्रेस मोहम्मद अकबर, भाजपा विजय शर्मा
खैरागढ़ कांग्रेस यशोदा वर्मा, भाजपा विक्रांत सिंह
डोंगरढ़ कांग्रेस भुवनेश्वर बघेल, भाजपा जैन कुमार मेश्राम
राजनांदगांव कांग्रेस हेमा देशमुख, भाजपा मधुसूदन यादव
डोंगरगांव कांग्रेस दलेश्वर साहू, भाजपा भरत वर्मा
खुज्जी कांग्रेस छन्नी साहू, भाजपा गीता घासी साहू
मोहलामानपुर कांग्रेस इंदरशाह मंडावी, भाजपा संजीव शाह

बिलासपुर संभाग

लैलूंगा कांग्रेस- चक्रधर सिदार, भाजपा रवि भगत
रायगढ़ कांग्रेस प्रकाश नायक, भाजपा ओपी चौधरी
सारंगढ़ कांग्रेस उत्तरी जांगड़े, भाजपा कामदा जोल्हे
खरसिया कांग्रेस उमेश पटेल, भाजपा महेश साहू
धरमजयगढ़ कांग्रेस लालजीत राठिया, भाजपा हरीश चंद्र राठिया
रामपुर कांग्रेस श्यामलाल कंवर, भाजपा ननकी राम कंवर
कोरबा कांग्रेस जय सिंह अग्रवाल, भाजपा लखनलाल देवांगन
कटघोरा कांग्रेस पुरुषोत्तम कंवर, भाजपा प्रेम पटेल
पाली-तानाखार कांग्रेस मोहित केरकेट्टा, भाजपा जगत या राम दयाल उइके
मरवाही कांग्रेस डॉ. केके ध्रुव, भाजपा प्रणव मरपच्ची
कोटा कांग्रेस अटल श्रीवास्तव, भाजपा सुषमा सिंह
लोरमी कांग्रेस पवन अग्रवाल, भाजपा अरुण साव
मुंगेली कांग्रेस रूपलाल कोसरे, भाजपा पुन्नूलाल मोहले
तखतपुर कांग्रेस संतोष कौशिक, भाजपा धरमजीत सिंह
बिल्हा कांग्रेस प्रमोद नायक, भाजपा धरमलाल कौशिक
बिलासपुर कांग्रेस शैलेष पांडेय, भाजपा अमर अग्रवाल
बेलतरा कांग्रेस रामशरण यादव, भाजपा सुशांत शुक्ला
मस्तूरी कांग्रेस प्रेमचंद जायसी, भाजपा कृष्णमूर्ति बांधी
अकलतरा कांग्रेस राघवेंद्र सिंह, भाजपा सौरभ सिंह
जांजगीर कांग्रेस महंत रामसुंदर दास, भाजपा नारायण चंदेल
सक्ती कांग्रेस चरणदास महंत, भाजपा उमा राठौर
चंद्रपुर कांग्रेस रामकुमार यादव, भाजपा संयोगिता जूदेव
जैजैपुर कांग्रेस टेकचंद्र चंद्रा, भाजपा निर्मल सिन्हा
पामगढ़ कांग्रेस गोरेलाम बर्मन, भाजपा कमलादेवी पाटले

सरगुजा संभाग

भरतपुर कांग्रेस- गुलाब कमरो, भाजपा- चंपादेवी पावले
मनेंद्रगढ़ कांग्रेस- विनय उपाध्याय, भाजपा श्याम विहारी जायसवाल
बैकुंठपुर कांग्रेस- अंबिका सिंहदेव, भाजपा भैयालाल राजवाड़े
प्रेमनगर कांग्रेस- भानुप्रताप सिंह, भाजपा भूलन सिंह
भटगांव कांग्रेस- पारसनाथ राजवाड़े, भाजपा लक्ष्मी राजवाड़े
प्रतापपुर कांग्रेस- प्रेमसाय सिंह टेकाम, भाजपा शंकुतला पोर्ते
रामानुजगंज कांग्रेस- बृहस्पति सिंह, भाजपा रामविचार नेताम
सामरी कांग्रेस- चिंतामणि महाराज, भाजपा उद्धेश्वरी पैकरा
लुंड्रा कांग्रेस- डॉ प्रीतम राम, भाजपा प्रबोध मिंज
अंबिकापुर कांग्रेस- टीएस सिंहदेव, भाजपा अखिलेश सोनी
सीतापुर कांग्रेस अमरजीत भगत, भाजपा रामकुमार टोप्पो
जशपुर कांग्रेस हीरू राम निकुंज, भाजपा गणेशराम भगत
कुनकुरी कांग्रेस यूडी मिंज, भाजपा विष्णुदेव साय
पत्थलगांव कांग्रेस नंदकुमार साय, गोमती साय भाजपा

बस्तर संभाग

अंतागढ़ कांग्रेस अनूप नाग, भाजपा विक्रम उसेंडी
भानुप्रतापपुर कांग्रेस सावित्री मंडावी, भाजपा हेमेंद्र ठाकुर
कांकेर कांग्रेस शिशुपाल शोरी, भाजपा आशाराम नेताम
केशकाल कांग्रेस संतराम नेताम, भाजपा नीलकंठ टेकाम
कोंडागांव कांग्रेस मोहन मरकाम, भाजपा लता उसेंडी
नारायणपुर कांग्रेस रजनू नेताम, भाजपा केदार कश्यप
बस्तर कांग्रेस लखेश्वर बघेल, भाजपा मनीराम कश्यप
जगदलपुर कांग्रेस राजीव शर्मा, भाजपा किरण देव
चित्रकोट कांग्रेस दीपक बैज, भाजपा बैदूराम कश्यप
दंतेवाड़ा कांग्रेस देवती कर्मा, भाजपा ओजस्वी मंडावी
बीजापुर कांग्रेस विक्रम मंडावी, भाजपा जिलाराम

CG Election 2023: पाटन सीट से ही चुनाव लड़ेंगे भूपेश बघेल, ट्वीट कर बताया

No comments Document Thumbnail

CG Election 2023 : किस सीट से चुनाव लड़ेंगे ये सीएम भूपेश बघेल ने ट्विटर पर बताया और कहा कि गलतफहमी में कोई न रहे.. भूपेश बघेल किसी से डरता नहीं है. सीट ढूँढने वाले कोई और होंगे. अगर पार्टी टिकट देगी तो सिर्फ और सिर्फ पाटन से ही चुनाव लड़ूँगा. 


बता दें कि कल कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई. स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा है कि अधिकांश सीटों पर सिंगल नाम तय हो गए हैं। माकन ने कहा कि 90 सीटों पर सहमति बन गई है। जल्द ही दिल्ली में CEC की बैठक होगी और इन नामों पर अंतिम मुहर लग जाएगी।

बैठक में CM भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम TS सिंहदेव, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और पीसीसी चीफ दीपक बैज भी बैठक में मौजूद रहे। इनके अलावा बैठक में तीनों प्रभारी सचिव भी मौजूद थे।

बता दें कि बैठक के तत्काल बाद ही स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष और कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन नई दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। तो वहीं कांग्रेस के जानकारों का मानना है कि सीईसी के अप्रूवल मिलने के बाद ही उम्मीदवारों के नाम जारी किए जाएंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.