Media24Media.com: Bengal crime news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Bengal crime news. Show all posts
Showing posts with label Bengal crime news. Show all posts

संपत्ति विवाद के कारण एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

पश्चिम बंगाल दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला हुगली जिले का है, जहां के चंडीतला में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की हत्या का मामला सामने आया है। चंडीतला के नैटी क्षेत्र के रहने वाले संजय घोष, पत्नी बिजली घोष और उनकी बेटी शिल्पा घोष की हत्या कर दी गई है। हालांकि पुलिस ने आरोपी तपन घोष को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अन्य आरोपी श्रीकांत घोष फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 

पुलिस के मुताबिक घटना संपत्ति को लेकर हुए विवाद के चलते हुई है। पुलिस स्थानीय लोगों और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। बता दें कि कुछ दिन पहले हुगली जिले के सिंगुर के नंदबाजार इलाके में एक ही परिवार के 4 सदस्यों के शव मिले थे। । मृतकों में दिनेश पटेल ( उम्र 50) और उनकी पत्नी अनुसूया पटेल ( उम्र 48), दिनेश का बेटा भाविक (उम्र 23) और दिनेश के पिता भामाजी (उम्र 80) पटेल शामिल है, जिनके शव उनके घर पर खून से लथपथ मिले थे। दिनेश के चचेरे भाई योगेश ने संपत्ति विवाद के कारण परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी थी। 

गुरुवार को भी हुई थी ऐसी ही घटना

जानकारी के मुताबिक सिंगुर थाना क्षेत्र के नंदन बाजार इलाके के रहने वाले दिनेश पटेल का एक लकड़ी का गोदाम है, उस गोदाम परिसर में ही उनका मकान भी है। गुरुवार की सुबह दिनेश के चचेरे भाई योगेश उनके घर पर पहुंचा। किसी बात पर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच योगेश ने धारदार हथियार से दिनेश और उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। इस बीच दिनेश और अनसूया को बचाने आए बुजुर्ग और उसके बेटे पर भी योगेश ने हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान पीठ और गर्दन पर गहरे जख्म लगने से दिनेश और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हुगली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद पात्रा का कहना है कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि रुपये को लेकर विवाद की वजह से ये घटना हुई।  

पैसे को लेकर विवाद में युवक ने अपने ही परिवार के 4 लोगों पर किया हमला, 2 की मौके पर ही मौत, 2 गंभीर

No comments Document Thumbnail

पश्चिम बंगाल दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला हुगली जिले का है, जहां के सिंगुर में एक युवक ने अपने ही परिवार के चार लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मृतकों में दिनेश पटेल ( उम्र 50) और उनकी पत्नी अनसूया पटेल ( उम्र 48) शामिल है। इधर, दिनेश के बेटे भाविक और पिता भामाजी पटेल की गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को हुगली से कोलकाता के SSKM अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टर्स के मुताबिक दोनों की हालत चिंताजनक है।

जानकारी के मुताबिक सिंगुर थाना क्षेत्र के नंदन बाजार इलाके के रहने वाले दिनेश पटेल का एक लकड़ी का गोदाम है, उस गोदाम परिसर में ही उनका मकान भी है। गुरुवार की सुबह दिनेश के चचेरे भाई योगेश उनके घर पर पहुंचा। किसी बात पर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच योगेश ने धारदार हथियार से दिनेश और उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। इस बीच दिनेश और अनसूया को बचाने आए बुजुर्ग और उसके बेटे पर भी योगेश ने हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान पीठ और गर्दन पर गहरे जख्म लगने से दिनेश और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों घायलों का इलाज SSKM अस्पताल में जारी

वहीं मृतक दिनेश के पिता और बेटे भी जख्मी हो गए। इधर, वारदात को अंजाम देने के बाद योगेश वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को सिंगुर ग्रामीण अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने दिनेश और उनकी पत्नी अनसूया को मृत घोषित कर दिया। दिनेश के बेटे और पिता को गंभीर स्थिति के मद्देजनर कोलकाता के SSKM अस्पताल भेज दिया गया।

पैसे को लेकर विवाद

हुगली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद पात्रा का कहना है कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि रुपये को लेकर विवाद की वजह से ये घटना हुई है। उन्होंने  कहा कि स्थित गंभीर होने के बाद हुगली से दिनेश के बेटे भाविक और पिता भामाजी पटेल कोलकाता के SSKM अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर्स ने दोनों की हालत चिंताजनक बताई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही आरोपी को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.