Media24Media.com: BOLLYWOOD ACTRESS

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label BOLLYWOOD ACTRESS. Show all posts
Showing posts with label BOLLYWOOD ACTRESS. Show all posts

इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने लगाया कोरोना वैक्सीन

No comments Document Thumbnail

हम, गोपी किशन, आंखे, बेवफा सनम, खुदा गवाह जैसी हिट फिल्मों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर काफी सालों से बड़े पर्दे से गायब थीं। हालांकि शिल्पा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जो काफी वायरल हो रही है। इसकी वजह ये है कि शिल्पा ने हाल ही में वैक्सीन लगवाई है और इसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। सबसे खास बात ये है कि शिल्पा वैक्सीनेशन (Vaccination of first-indian actress) करवाने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री हैं।





प्ले स्टोर पर फर्जी Co-WIN की भरमार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया सावधान






शिल्पा शिरोडकर की जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है साथ ही उनकी बाह पर हल्की सी पट्टी बंधी हुई है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- वैक्सीनेटेड और सुरक्षित….ये न्यू नॉर्मल है….2021 मैं आ रही हूं। अब शिल्पा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है। बता दें कि शिल्पा के अलावा अभी तक किसी भी भारतीय एक्ट्रेस ने वैक्सीन नहीं लगवाई है।





दुबई में लगाई वैक्सीन (Vaccination of first-indian actress)





बता दें कि उन्हें ये वैक्सीन दुबई में लगी है। करियर की बात करें तो शिल्पा ने कई सारी हिट फिल्मों में काम किया था, लेकिन फिर उन्होंने पर्दे से दूरी बना ली थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि, 'साल 2000 में शादी होने के बाद मेरे पति और मैं पांच साल कर लॉन्ग डिस्टेंस में रहे। फिर मैं दुबई चली गई। वहां परिवार के साथ खुश रहने लगीं, पर अपने काम को बहुत मिस करती थीं'।





जल्द करेंगी बॉलीवुड में एंट्री





हालांकि अब शिल्पा बहुत जल्द बॉलीवुड में कमबैक करने वाली हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है। फिल्मों में कमबैक को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि, 'मेरे दौर से लेकर अभी तक सिनेमा में बहुत कुछ बदल चुका है। अब लोग ज्यादा प्रोफेशनल हो गए हैं। मैं अपने करियर के जिस स्टेज पर हूं वहां रोमांटिक लीड कैरेक्टर प्ले करने के बारे में नहीं सोच सकती'।





फैंस को दिया सरप्राइज





शिल्पा ने बताया कि उन्हें वापस पर्दे पर आने की खुशी हो रही है। शिल्पा फिल्मो में तो वापसी करेंगी ही, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी सालों से एक्टिव हैं। उनके फैंस तस्वीरों को काफी पसंद भी करते हैं। अब शिल्पा ने कोरोना वैक्सीन (Vaccination of first-indian actress) लगवाकर अपने फैंस को एक और सरप्राइज दे दिया है। फैंस उनके इस पोस्ट पर खुश हो रहे हैं और प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


Bollywood : प्रियंका ने फिर कहा निक को लव यू और फोटो पोस्ट की

No comments Document Thumbnail

मुंबई : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की दूसरी वर्षगांठ पर (Nic Priyanka second anniversary), उन्होंने अपनी शादी से अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं. प्रियंका और निक साल 2018 में शादी के बंधन में बंध गए थे. को इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने अपने दोनों विवाह समारोहों के पांच नई तस्वीरें शेयर की है. ये आयोजन धार्मिक परंपराओं के अनुसार आयोजित की गई थीं। उसने अपने कैप्शन (Priyanka shared post on 2nd anniversary) में लिखा, “दो साल पूरे… हमेशा के लिए” इसके अलावा उन्होंने एक दिल का इमोजी भी जोड़ा है.





यह भी पढ़ें : –PM मोदी : अगले कुछ हफ्तों में आ जाएगी कोरोना वैक्सीन





प्रियंका द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर में कपल को एक-दूसरे को पकड़े हुए देखा जा सकता है, दूसरे तस्वीर में उनके हाथों का क्लोज-अप है, तीसरी फोटो में प्रियंका को अपने लाल लहंगे के घूंघट के पीछे से आगे की ओर दिखाया गया था, चौथी फोटो में उनके द्वारा ‘मंडप’ की ओर जाते हुए दिखाया जा रहा है, और अंतिम तस्वीर में वरमाला समारोह के दौरान एक बड़ी भीड़ देखी जा सकती है.





यह भी पढ़ें : –बिजली बिल हॉफ योजना ने रौशन कर दी लाखों जिंदगियां





शादी के 2 साल पूरे होने की बधाई





निक जोनस ने शादी के दौरान की दो तस्वीरें (Priyanka shared post on 2nd anniversary) शेयर करते हुए कहा- सबसे शानदार, खूबसूरत और इन्सपाइरिंग शख्स के साथ शादी के दो साल पूरे हुए. सालगिरह मुबारक हो प्रियंका. आई लव यू. वहीं प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो उन्होंने भी एक स्पेशल पोस्ट के जरिए निक को बधाई दी. प्रियंका द्वारा शेयर की गई थ्रोबैक फोटो में वे निक के साथ सड़क किनारे चलती नजर आ रही हैं. दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ है. प्रियंका ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- शादी के 2 साल पूरे होने की बधाई. हमेशा मेरा साथ देने के लिए शुक्रिया. आप मेरी ताकत हैं, कमजोरी हैं और सबकुछ हैं. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं.


Bollywood : पति को 4 बार धोखा दे चुकी हैं पवित्रा पुनिया

No comments Document Thumbnail

मुंबई : सुमित माहेश्वरी नाम के एक होटेलियर ने आरोप लगाया कि बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) से इविक्टेड प्रतिभागी पवित्रा पुनिया ने उनकी शादी को छुपाया (Hid the wedding) और चार बार उन्हें धोखा दिया. शो में पवित्रा यह बताती हैं कि वह इंगेज्ड हैं,





यह भी पढ़ें : –सुदुर अंचल के छात्रों को निजी मेडिकल कॉलेजों में सरकार कराएगी प्रवेश





लेकिन वह किसके साथ इंगेज्ड हैं, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया था. पवित्रा ने इससे पहले पारस छाबड़ा और प्रतीक सेहजपाल के साथ अपने संबंधों को लेकर बात की थी. सुमित ने बताया कि पवित्रा ने उनसे उनकी शादी को एक राज की तरह छुपाने के लिए कहा था.





यह भी पढ़ें : –मत्स्य विकास कार्यक्रम योजना से लाभ पाकर सुधर रही आर्थिक स्थिति





इससे पहले, पारस ने बताया था कि पवित्रा ने उसके पति को लेकर उसे धोखा दिया था. सुमित ने अब दावा किया है कि उसका पति वह ही था, जिसे लेकर धोखा देने की बात कही जा रही है. सुमित ने यूट्यूब चैनल फीफाफूज से कहा, हम अभी भी पति पत्नी हैं. हमने पहले इंगेजमेंट की और फिर शादी की. लेकिन उसने इसका खुलासा नहीं किया. पवित्रा ने शादी के दौरान चार बार अफेयर किया.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.