Media24Media.com: Abujhmad Peace Half Marathon 2021 related news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Abujhmad Peace Half Marathon 2021 related news. Show all posts
Showing posts with label Abujhmad Peace Half Marathon 2021 related news. Show all posts

27 फरवरी को अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन का आयोजन, देश-विदेश के 11 हजार से ज्यादा प्रतिभागी होंगे शामिल

No comments Document Thumbnail

नारायणपुर जिले में 27 फरवरी को आयोजित होने वाले अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन (Abujhmad Peace Half Marathon) की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। बस्तर संभाग के कमिश्नर जी.आर. चुरेन्द्र और IG पी. सुंदरराज बुधवार को नारायणपुर पहुंचकर अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।









यह भी पढ़ें:- अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन-2021: 25 फरवरी तक करा सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन





कमिश्नर चुरेन्द्र ने कहा कि यह जिले के लिए गौरव की बात है कि इतने बड़े कार्यक्रम का आयोजन अबूझ के नाम से जाने वाले जिले में हो रहा है। इस मैराथन दौड़ (Abujhmad Peace Half Marathon) में देश-विदेश के धावक आयेंगे। कमिश्नर ने धावकों के ठहरने, बिजली, पानी, साफ-सफाई, शौचालय और भोजन की बेहतर व्यवस्था करने निर्देश दिए। उन्होंने अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन में मास्क का उपयोग, हाथों को सेनेटाइज और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने कहा। साथ ही दूसरे राज्यों से आए धावकों का एक दिन पहले कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए गए।





11 हजार धावक होने जा रहे शामिल





कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने बताया कि अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन (Abujhmad Peace Half Marathon) की तैयारियां लगभग पूरी हो गयी है। मैराथन दौड़ में लगभग 11 हजार धावक शामिल होने जा रहे हैं। दूसरे राज्यों सहित प्रदेश के अन्य जिलों से आये धावकों की कोरोना जांच करने टीमं गठित कर जिम्मेदारी दी गई है। धावकों के रूकने, भोजन व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।





यह भी पढ़ें:- अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के प्रमोशन के लिए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां





मैराथन दौड़ (Abujhmad Peace Half Marathon) के दौरान धावकों के लिए प्रत्येक किलोमीटर पर ग्लूकोस पानी, बिस्किट की व्यवस्था की गई है और वहां वालेंटियरों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि धावकों के मनोरंजन के लिए 26 फरवरी को शाम 5 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ी कलाकार अनुज शर्मा, अनुराग पाण्डेय सहित अन्य स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, वनमंडलाधिकारी, एसडीएम सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।


अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के प्रमोशन के लिए आज से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

No comments Document Thumbnail

अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन-2021 (Abujhmad Peace Half Marathon) के प्रमोशन और मैराथन में जिले के लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से नारायणपुर में 20 और 21 फरवरी को मावा नारायणपुर-युवा नारायणपुर के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से नगर सहित अंदरूनी क्षेत्रों के ग्रामीण युवक-युवतियों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया जायेगा।









यह भी पढ़ें:- अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन-2021: 25 फरवरी तक करा सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन





जिले के स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम में एकल गायन, सामूहिक गायन, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिताएं होगी। कार्यक्रम को दो वर्गो में बांटा गया है, जिसमें पहले वर्ग में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चे और दूसरे वर्ग में ओपन कैटेगरी रखी गयी है। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नारायणपुर के आडिटोरियम में सुबह 11 बजे से किया जायेगा। विजेता प्रतिभागियों को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।





आप भी करा सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन





गौरतलब है कि अबूझमाड़ में अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन-2021 (Abujhmad Peace Half Marathon) का आयोजन 27 फरवरी 2021 को किया जा रहा है। इस मैराथन में भाग लेने के लिए प्रदेश के जिलों दूसरे राज्यों और केन्या के धावकों सहित लगभग 7000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया है। मैराथन में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी 25 फरवरी तक वेबसाइट http://www.abujhmadmarathon2021.com में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।





यह भी पढ़ें:- पुलिस उत्पीड़न के कारण आत्महत्या मामले में सुनवाई, HC ने DGP सहित कई पुलिस अधिकारियों को मांगा जवाब





मैराथन में भाग लेने के लिए बाहर से आने वाले धावकों के रूकने और भोजन की निशुल्क व्यवस्था रहेगी। मैराथन दौड़ में महिला और पुरूष वर्ग के लिए अलग-अलग पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे। प्रथम पुरस्कार 1 लाख 21 हजार, द्वितीय 61 हजार, तृतीय 31 हजार, चतुर्थ 21 हजार और पंचम पुरस्कार 11 हजार रूपये प्रदान किया जायेगा। इसके साथ ही छठवें से दसवें नंबर पर आने वाले महिला और पुरूष धावकों को 5-5 हजार रूपये की पुरस्कार राशि के साथ प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार नारायणपुर जिले के महिला और पुरूष 10-10 धावकों को 5-5 हजार रूपये की पुरस्कार राशि के साथ प्रशस्ति पत्र और मेडल पृथक से प्रदान किया जाएगा।





अबुझमाड़ पीस मैराथन (Abujhmad Peace Half Marathon) के लिए प्रोत्साहन दौड़





नारायणपुर में 27 फरवरी को आयोजित किए जाने वाले अबुझमाड़ पीस मैराथन (Abujhmad Peace Half Marathon) को प्रोत्साहित करने के लिए बस्तर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा रविवार 21 फरवरी को प्रोत्साहन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह प्रोत्साहन दौड़ सुबह 6.30 बजे से हाता ग्राउंड से प्रारंभ होगी। यह दौड़ चांदनी चौक, शहीद पार्क, कोतवाली चौक, गुरु नानक चौक, संजय बाजार, गुरु गोविंद सिंह, कलेक्टोरेट रोड, चांदनी चौक से होते हुए हाता ग्राउंड में पूरी होगी


अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन-2021: 25 फरवरी तक करा सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन

No comments Document Thumbnail

अबूझमाड़ में अब राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर के खेलकूदों का आयोजन होने लगा है। नारायणपुर जिले में तीसरी बार अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन-2021 का (Abujhmad Peace Half Marathon) आयोजन 27 फरवरी 2021 को किया जा रहा है। इस मैराथन में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन किया जा रहा है।









अब तक प्रदेश के जिलों, दूसरे राज्यों और केन्या के धावकों सहित लगभग 7000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने ऑनलाइन पंजीयन किया है। पंजीयन की अंतिम तारीख 25 फरवरी है। लोगों में मैराथन को लेकर अच्छा-खासा उत्साह है। मैराथन में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी वेबसाइट http://www.abujhmadmarathon2021.com में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।





यह भी पढ़ें:- पुलिस उत्पीड़न के कारण आत्महत्या मामले में सुनवाई, HC ने DGP सहित कई पुलिस अधिकारियों को मांगा जवाब





बता दें कि बाहर से आने वाले धावकों के लिए रूकने और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी। मैराथन दौड़ में महिला और पुरूष वर्ग के लिए अलग-अलग पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे। प्रथम पुरस्कार 1 लाख 21 हजार, द्वितीय 61 हजार, तृतीय 31 हजार, चतुर्थ 21 हजार और पंचम पुरस्कार 11 हजार रूपये प्रदान किया जायेगा।





5-5 हजार रूपये की पुरस्कार राशि





वहीं छठवें से दसवें नंबर पर आने वाले महिला और पुरूष धावकों को 5-5 हजार रूपये की पुरस्कार राशि के साथ प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया जायेगा। इसी प्रकार नारायणपुर जिले के महिला और पुरूष 10-10 धावकों को 5-5 हजार रूपये की पुरस्कार राशि के साथ प्रशस्ति पत्र और मेडल पृथक से प्रदान किया जाएगा।





नन्ही राही मरावी ने जीता सबका दिल





बता दें कि अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन से जिले के लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से रविवार यानी 14 फरवरी को सायकिल रैली निकाली गई। अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2021 के प्रचार-प्रसार के लिए निकाली गई यह रैली कलेक्टोरेट कार्यालय से शुरू हुई। इस रैली में अधिकारी-कर्मचारियो, जनप्रतिनिधियों के साथ साथ जिलेवासियों ने अपनी सहभागिता निभाई। वहीं इस सायकिल रैली में आकर्षण का मुख्य केंद्र 2 साल की नन्ही बच्ची राही मरावी रही, जो अपनी छोटी सी सायकल पर सवार होकर रैली में भाग लेने पहुंची। उपस्थित लोगों ने बच्ची का जोरदार ताली बजाकर हौसला अफजाई की।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.