Media24Media.com: हैदराबाद में हत्या

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label हैदराबाद में हत्या. Show all posts
Showing posts with label हैदराबाद में हत्या. Show all posts

चरित्र संदेह में पति ने की पत्नी की हत्या, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

No comments Document Thumbnail

देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या और आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। देश के अलग-अलग राज्यों से रोजाना हत्या और आत्महत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला हैदराबाद का है, जहां असम के एक शख्स ने चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। हैदराबाद के बंजारा हिल्स के एक प्रमुख शॉपिंग मॉल में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने वाले 24 साल के महानंदा विश्वास का शव लकड़ी का पुल रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था।


पुलिस को मुताबिक उन्हें मृतक की जेब से एक डायरी और एक फोन मिला, लेकिन डायरी में लिखावट असमिया में थी, इसलिए पुलिस ने विश्वास के एक दोस्त को बुलाया, जिसने उसका अनुवाद किया। विश्वास ने लिखा कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला और अपनी जान लेने की योजना बनाई। इसके बाद पुलिस प्रेमनगर में पुंजागुट्टा के पास बिस्वास के किराए के घर पहुंची। घर में ताला लगा हुआ था और पुलिस ने 22 साल की पम्पा सरकार का शव बाल्टी में डूबा हुआ पाया।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि दोनों ने डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था। वे हैदराबाद में शिफ्ट हो गए थे और शहर के बीचोंबीच पुंजागुट्टा के पास प्रेमनगर में किराए के मकान में रह रहे थे। पुंजागुट्टा पुलिस थाने के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच से पता चला है कि कुछ दिनों से विश्वास अपनी पत्नी के चरित्र पर शक कर रहा था। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा चलता रहता था। सोमवार देर रात दोनों के बीच फिर झगड़ा हो गया। 

लगातार बढ़ रही घटनाएं

विश्वास ने अपनी पत्नी की पिटाई की और फिर उसका सिर पानी से भरी बाल्टी में डुबो दिया। इसके बाद दूसरे दिन आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामला दर्ज कर लिया। दंपति के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। बता दें कि देश में हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही है।

Honor Killing: मुस्लिम लड़की से शादी करने पर हिंदू युवक की हत्या, लव मैरिज करने की मिली सजा

No comments Document Thumbnail

देश में ऑनर किलिंग (Honor Killing) का मामला तेजी से बढ़ रहा है। ताजा मामला हैदराबाद के सरूरनगर का है, जहां हैदराबाद में एक मुस्लिम लड़की से शादी के बाद एक हिंदू युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक नागराजू नाम के युवक को उसके ही साले ने रॉड और चाकू मारकर सरेआम मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, नागराजू अपनी पत्नी अश्नीन सुल्ताना के साथ बाइक पर सरूरनगर की तरफ जा रहा था। तभी तहसीलदार दफ्तर के पास 2 लोगों ने बीच सड़क पर उन्हें रोका। इसके बाद नागराजू पर रॉड और चाकू से हमला कर दिया। नागराजू के परिवार ने सुल्ताना के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस घटना पर सियासत भी गरमा गई है। हत्या से नाराज हिंदू संगठनों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है।

आर्य समाज में की थी शादी

नागराजू रंगारेड्डी जिले के मरपल्ली गांव का रहना वाला था। जबकि सुल्ताना उसके पड़ोसी गांव घानापुर में रहती थी। दोनों 7 साल से रिलेशनशिप में थे, लेकिन सुल्ताना का परिवार नागराजू के खिलाफ था। 31 जनवरी को नागराजू और सुल्ताना ने भागकर लाल दरवाजा इलाके में आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली और शादी के बाद सुल्ताना ने अपना नाम बदलकर पल्लवी रख लिया। नागराजू एक कार शोरूम में सेल्समैन के तौर पर काम करता था। 4 महीने पहले ही उसने सैयद अश्रीन सुल्ताना से शादी की थी।

सुल्ताना ने भाई पर लगाया आरोप

वहीं सुल्ताना ने आरोप लगाया है कि उसके भाई और कुछ अन्य लोगों ने नागराजू पर हमला किया। पुलिस ने सुल्ताना के भाई और बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक बिलापुरम नागराजू और उनकी पत्नी सैयद अश्रीन सुल्ताना एक ही कॉलेज में साथ पढ़ते थे। दोनों के बीच प्यार हुआ और इसी साल जनवरी में शादी कर ली थी। शादी के बाद सुल्ताना ने अपना नाम पल्लवी रख लिया। भाई इस शादी से नाराज थे। शायद इसी वजह से हत्या की गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

BJP विधायक ने की जांच की मांग

इधर, तेलंगाना के BJP विधायक राजा सिंह ने हत्या को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्या ये परिवार के सदस्य थे, या कुछ धार्मिक समूहों ने परिवार को सलाह दी थी? क्या किसी समूह ने उनसे आर्थिक मदद का वादा किया था? इस हत्या की पूरी जांच होनी चाहिए। 

लगातार बढ़ रहे अपराध

बता दें कि मार्च महीने में राजस्थान के दौसा जिले में ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां झूठी शान के खातिर पिता ने अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया था। दरअसल, दौसा जिले में एक पिता ने अपनी 18 साल की बेटी की हत्या कर दी थी। आश्चर्य की बात यह है कि लड़की को राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से सुरक्षा प्रदान की गई थी। उसने एक दलित युवक से शादी की थी और परिजन को यह पसंद नहीं था। बता दें कि देश में क्राइम लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या, लूटपाट रेप और चोरी की खबरें सामने आ रही है।  

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.