Media24Media.com: हिंसक झड़प

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label हिंसक झड़प. Show all posts
Showing posts with label हिंसक झड़प. Show all posts

हिंसा पर उतारू भीड़, दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प,इलाके में धारा 144 लागू

No comments Document Thumbnail

Maharashtra: महाराष्ट्र के अकोला में कल शाम दो समुदाय के बीच छोटे से विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया l दोनों समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके और वाहनों में आगजनी भी की। मामला अकोला के ओल्ड सिटी थाना क्षेत्र का है l अकोला एसपी संदीप घुघे ने बताया कि फिलहाल हालात काबू में हैं।


विवाद का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे दो समुदाय के लोग एक-दूसरे पर पथराव, वाहनों में तोड़फोड़-आगजनी और सड़कों पर हंगामा करते देखे जा सकते है l एक अन्य वायरल वीडियो में कुछ लोग अकोला में थाने के सामने नारेबाजी करते नजर और बाइक रैली निकालते नजर आ रहे हैं।

अकोला कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने बताया कि हिंसक झड़पों के बाद शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। मामूली विवाद के बाद हुई हिंसक घटना के बाद पुराने शहर थाने पर भारी भीड़ उमड़ी थी। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंसक झड़प को देखते हुए दूसरों जिलों से पुलिस बल यहां तैनात किया गया है।

हिंसक भीड़ ने इलाके में कुछ वाहनों को निशाना बनाया और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए बल प्रयोग करना शुरू कर दिया है. अकोला एसपी संदीप घुगे ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. उन्होंने कहा, “जिला कलेक्टर के आदेश पर अकोला शहर में धारा 144 निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है.”

अकोला में इस तरह की यह दूसरी घटना है. कुछ दिन पहले अकोट फाइल इलाके के शंकर नगर मुहल्ले में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी.

 

 

साहू समाज पदाधिकारियों ने शोक सभा आयोजित कर भुनेश्वर को दी श्रद्धांजलि

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। समाज के युवा भुवनेश्वर साहू बीरनपुर, साजा (बेमेतरा) का एक वर्ग विशेष द्वारा हिंसक झड़प में 8 अप्रैल को निर्मम हत्या कर दी गई । जिसके विरोध में साहू समाज, सर्व हिन्दू समाज छत्तीसगढ़ ने अमानवीय घटनाक्रम की घोर निंदा करते हुए समस्त अपराधियों को तत्काल कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई है। समाज के युवा नेता दुलीकेशन साहू ने बताया कि समाज द्वारा शासन-प्रशासन से माँग की गई ।


इसी क्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार 15 अप्रैल 2023 (दिन शनिवार) को समय शाम 5 बजे एक ही समय में ग्राम, नगर, परिक्षेत्र, तहसील, जिला के पदाधिकारियों ने कौड़िया परिक्षेत्र क्र.-1 में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।

शोक सभा में साहू समाज जिलाध्यक्ष धरमदास साहू, न्याय प्रकोष्ठ सदस्य गंगाप्रसाद साहू, नोहरदास साहू तहसील अध्यक्ष पिथौरा, डोलामणि साहू तहसील सचिव,श्यामकुमार साहू अध्यक्ष कौड़िया क्र.-1,दुलीकेशन साहू राष्ट्रीय युवा कार्यकारिणी सदस्य,लेखराम साहू अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ,नगर साहू समाज सचिव काशीराम साहू,विनोदशंकर साहू कौड़िया संरक्षक,संतराम साहू उपाध्यक्ष कौड़िया क्र.1, हेमंत साहू झलप, सुखसिंह साहू, रामलाल साहू, कुंती साहू उपाध्यक्ष कौड़िया-१,गायत्री साहू ग्रामीण उपाध्यक्ष, शंकर साहू आदि उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.